फर्रुखाबाद:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमृतपुर में नया कौशल प्रशिक्षण केन्द्र हुआ प्रारम्भ, EV सेक्टर में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अमृतपुर में 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को दोपहर 1:00 बजे नये कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। इस केन्द्र का उद्घाटन मा० विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य द्वारा किया गया।

नया कौशल प्रशिक्षण केन्द्र युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहाँ ऑटोमोटिव सेक्टर से जुड़े दो प्रमुख जॉब रोल में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा—

1️⃣ Electric Vehicle (EV) Assembly Operator – 25 सीटें

2️⃣ Electric Vehicle Maintenance Technician – 25 सीटें

कुल 50 युवाओं का लक्ष्य पूरा किया गया है। 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को इन कोर्सों के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की योजना है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रशिक्षण केन्द्र क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, जिला कौशल प्रबंधक आशीष कुमार, कार्यदेशक रविन्द्र नाथ वर्मा, तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमृतपुर, फर्रुखाबाद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह पहल न केवल स्थानीय युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान करेगी, बल्कि भविष्य के रोजगार अवसरों के लिए उन्हें सक्षम भी बनाएगी।