फर्रूखाबाद:जन अधिकार पार्टी की “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत अमृतपुर में सभा आयोजित

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद इकाई ने आज “चलो गांव की ओर – मिशन 2027” अभियान के अंतर्गत विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में जनसभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पार्टी संस्थापक माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिव कन्या कुशवाहा जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

सभा में पार्टी की नीतियों, मिशन 2027 की रूपरेखा एवं ग्रामीण स्तर पर संगठन को सशक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता कैप्टन प्रभात शाक्य, जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद ने की।

इस अवसर पर सूबेदार राजवीर सिंह शाक्य, कौशलेंद्र शाक्य (विधानसभा अध्यक्ष) एवं डॉक्टर नरेंद्र सिंह (विधानसभा प्रभारी) ने संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जन अधिकार पार्टी की नीति और दृष्टिकोण का समर्थन किया। वक्ताओं ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास, न्याय और अधिकार पहुंचाना है।

सभा में स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया और समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया।