फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी की संपूर्ण भागेदारी यात्रा को लेकर जिला कार्यालय पर पदाधिकारी की बैठक हुई संपन्न

फर्रुखाबाद,आज 8 जनवरी 2024 को जन अधिकार पार्टी की कार्यकारणी की बैठक जिला कार्यालय नलकूप कॉलोनी बेवर रोड फतेहगढ़ पर संपन्न हुई। जिसमें जन अधिकार पार्टी की संपूर्ण भागेदारी यात्रा जो कि गाजीपुर से शुरुआत होकर पूरे प्रदेश में होनी है की तैयारी को लेकर रूपरेखा बनाई गई संपूर्ण भागेदारी यात्रा 31 जनवरी 2024 को फर्रुखाबाद पहुंचेगी हैं।

बैठक में जिले के सभी जिम्मेदार पदाकारी मौजूद रहे कानपुर मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष अरुण दिवाकर, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला संरक्षक नरेंद्र शाक्य, जिला प्रवक्ता शिवशरन शाक्य, जिला सलाहकार विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष छेदा सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजवीर शाक्य, सेक्टर प्रभारी भोजपुरी विमलेश कुमार, सदर विधानसभा उपाध्यक्ष राम अवतार कुशवाहा, सेक्टर अध्यक्ष अमृतपुर विधानसभा सुरेश कठेरिया, विधानसभा प्रभारी कौशलेंद्र शाक्य, छोटेलाल कुशवाहा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।