फर्रुखाबाद: सामूहिक विवाह समारोह आज, 12 दिसम्बर को आयोजित, मेजर एस.डी. सिंह यूनिवर्सिटी भोजपुर में होगा भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को मेजर एस.डी. सिंह यूनिवर्सिटी, भोजपुर (बघार), कानपुर रोड, कायमगंज में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्ण और शुभ तरीके से संपन्न कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि सभी आमंत्रित अतिथियों और क्षेत्रवासियों से विनम्र आग्रह है कि वे इस अवसर पर पहुँचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दें।

मुख्य अतिथि मुकेश राजपूत सांसद, विशिष्ट अतिथि मोनिका यादव अध्यक्ष जिला पंचायत, जनसेन सिंह चौहान, विधायक, भोजपुर सुशील कुमार शाक्य, ब्लॉक प्रमुख अमृतपुर डॉ. सुधीर, समाजसेवी गजेन्द्र मुनीलाल द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद वर्मा, पंकज द्विवेदी जिला मंत्री भाजपा, एवं अन्य जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की विशेषताएँ

सामूहिक विवाह की सभी व्यवस्थाएँ समाज कल्याण विभाग द्वारा सुनिश्चित, नवविवाहित जोड़ों के लिए सरकार की ओर से निर्धारित अनुदान एवं उपहार, सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक सहभागिता का प्रतीकात्मक आयोजन समारोह के आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर यह संदेश दें कि सामाजिक कर्तव्य और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे संकल्प केवल सरकारी योजनाएँ नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व हैं।

यह सामूहिक विवाह समारोह आज जिले में एक बड़े सामाजिक उत्सव का रूप लेने जा रहा है, जिसमें अनेक परिवारों की खुशियाँ एक साथ जुड़ेंगी।