फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट की घटना में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए लूट के 5,32,888 रुपये नगद, एक अवैध पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
निखिल कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह, निवासी झरौठा, थाना बलदेव, जनपद मथुरा, मनीष सिकरवार पुत्र सोवरन सिंह, निवासी झरौठा, थाना बलदेव, जनपद मथुरा
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15 दिसंबर 2025 को रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कैश कलेक्शन कर्मी राजेश कुमार को अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा गोली मारकर कैश से भरा बैग लूट लिया गया था। इस संबंध में वादी राजू शर्मा की तहरीर पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 370/2025 धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान दिनांक 21 दिसंबर 2025 को एक अभियुक्त कपिल कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,84,500 रुपये बरामद किए जा चुके थे। शेष फरार दो इनामिया अभियुक्तों को पुलिस ने दिनांक 23 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया।
कुल बरामदगी
इस मामले में अब तक तीन अभियुक्तों से कुल 7,17,388 रुपये नगद बरामद किए जा चुके हैं।
बरामदगी का विवरण
5,32,888 रुपये नगद, 01 अवैध पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस, 01 आरसी, 01 आधार कार्ड, 01 अपाचे मोटरसाइकिल, 05 रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस की जमा पर्ची
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त निखिल कुमार व मनीष सिकरवार के विरुद्ध थाना कादरीगेट में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की कई धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट भी शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमें
थाना कादरीगेट पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
