फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद में युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
मेले में कुल 03 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। उपलब्ध 300 रिक्तियों के सापेक्ष मेले में 206 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से कुल 93 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है—स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन कम्पनी, फर्रुखाबाद – 40 पद, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, गुरुग्राम – 28 पद, आईटीसी/सीएनएच न्यू होलैण्ड लिमिटेड, गाजियाबाद – 25 अप्रेन्टिसशिप पद
रोजगार मेले के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, सुनील कुमार (प्लेसमेंट प्रभारी), रंजीत कुमार सुमन (अप्रेन्टिस प्रभारी), विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सम्पन्न कराया।
इस रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई, जिसकी अभ्यर्थियों एवं उपस्थित कम्पनियों द्वारा सराहना की गई।
