फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट, फतेहगढ़ द्वारा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और इस बार का आयोजन ऐतिहासिक व भव्य स्वरूप में किया जाएगा।
ट्रस्ट के आयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा 01 नवम्बर 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे कोतवाली फतेहगढ़ से प्रारंभ होगी। यात्रा का मार्ग एल.आई.सी. तिराहा, कचहरी, पुलिस लाइन चौराहा, फतेहगढ़ नगर, मिलिट्री चौराहा, भोलेपुर, आवास विकास होते हुए फर्रुखाबाद स्थित खाटू श्याम मंदिर, कोटा पार्चा तक रहेगा।
आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में खाटू श्याम भक्त भाग लेंगे। यात्रा में भव्य रथ, भजन-कीर्तन, फूलों की वर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी। आयोजन समिति ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर यात्रा को भव्य और विशाल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी — विवेक गुप्ता (आयोजक व राष्ट्रीय मंत्री), संतोष गुप्ता (संयोजक), अनिल तिवारी (सभासद), नरेश राजपूत (संगठन मंत्री), सुधीर गुप्ता, विकास गुप्ता (संरक्षक), सौरभ राजपूत (मीडिया प्रभारी- अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच), टीना, रवीना, शनि, सुबोध, दीपक कश्यप (सचिव), हर्षित मिश्रा, गोलू प्रजापति, गौरव सक्सेना, जिंदाल यादव, अनुज गौतम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहेंगे।
ट्रस्ट ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, श्रद्धा और सेवा की भावना को सशक्त बनाना है। ट्रस्ट ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और “जय श्री श्याम” के जयघोष से पूरे नगर को गुंजायमान करें।
