फर्रुखाबाद:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुआ भव्य आयोजन , समाज के गणमान्य लोगों ने की श्रद्धांजलि अर्पित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम पचन आयल मोल कम्पाउण्ड वढपुर में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता अमरलाय कश्यप ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित सभी लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं समाज सुधार में उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें ओमप्रकाश वाल्मीकि, जमबीर वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, मररू वाल्मीकि और पंकज वाल्मीकि का नाम प्रमुख रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सुरेश (जिलाध्यक्ष कश्यप समाज), अनिल कश्यप (जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी), वायूराम कश्यप, जितेन्द्र कनौजिया, वीरपाल, मनोज कश्यप, मृदुल पान, कैलाश कनोजिया, नाथम एडवोकेट, मुनेश कश्यप, दुर्गेश कश्यप, महिला जिला वैद्य प्रदीप सक्सेना, राजेश, कुलदीप अध्यक्ष, रिशू वैद्रा, हजेला, और संजीव मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अमरनाथ कश्यप ने महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी ने समाज को समानता, सत्य और न्याय का संदेश दिया, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज का उत्थान तभी संभव है जब हम शिक्षा, एकता और सामाजिक सहयोग की भावना से आगे बढ़ें।