फर्रुखाबाद:मरीज़ों की सेवा को समर्पित एक दशक, श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मना रहा है दशकीय वर्षगांठ”

आज दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल, फर्रुखाबाद में आज 10वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्नातक समारोह प्रातः 11:00 बजे से आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा० श्री रवीन्द्र सिंह, एस०डी०एम० सदर एंव उनकी पत्नी डा० खुशबू सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ ने समारोह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। एंव शाम 05:00 बजे से संस्था वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा० जिलाधिकारी महोदय श्री आशुतोष द्विवेदी एंव उनकी पत्नी मा० डा० वंदना द्विवेदी ने उक्त कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के संयोजक मा० डा० शैलेन्द्र सिंह यादव, चैयरमैन जे०एस० ग्रुप एंव डा० सुनीता यादव, चैयरपर्सन जे०एस० ग्रुप ने कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथिगणों स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डा० मंजूनाथा एन०एस० प्राचार्य एंव डा० रामबाबू टेन्टू वाइस प्राचार्य, डा० प्रवीन गुप्ता, डायरेक्टर फार्मेसी ऑफ कालेज एंव डा० मीना कुमारी, प्राचार्या नर्सिंग कालेज ने किया। मुख्य अतिथिगणो द्वारा आयुर्वेद, फार्मेसी एंव नर्सिग प्रशिक्षण उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को स्नातक उपधि प्रमाण पत्र, मोमेन्टो एंव मेडल वितरण किये गये। मुख्य अतिथिगणों ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी छात्र/छात्राओं को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिये मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया। मा० श्री आशुतोष द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर वार्षिक दिवस समारोह की गरिमा बढाई। जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक प्रमुख के रूप में उन्होने छात्रो को चिकित्सा क्षेत्र में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसेवा के उच्च मानको को बनाये रखने के लिय मार्गदर्शन दिया। मा० डा० वंदना द्विवेदी ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया, तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माननीय चैयरपर्सन महोदया डा० सुनीता यादव ने बताया कि जे०एस० ग्रुप में स्नातक समारोह मनाने का पिछले कई वर्षों से मेरा सपना था जो आज पूरा हुआ। माननीय श्री शैलेन्द्र सिंह यादव चैयरमैन ने कालेज के 10 वर्ष पूर्ण हाने पर बेहद खुशी महसूस हो रही रही है और साथ ही साथ सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की एंव चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न जगहो से आये प्रशिक्षण उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को कहाकि आप अपनी अपनी जगह पर बेहतर चिकित्सा सेवाएँ दें रहे और संस्था का नाम रोशन कर रहे है। जिसके लिये सभी को बधाई। कार्यक्रम संचालन में डा० सिनहास, डा० सुरेन्द्र कुमार विश्वाल, डा० नैयना बी, डा० शिवम चौबे इत्यादि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में विशाल कटियार, महेन्द्र कुमार, अमित कुमार, शुभम मौर्या, अकबर अली, अनूप गुप्ता एंव जे०एस० ग्रुप के सभी छात्र/छात्राऐं कार्यकम में उपस्थिति रहे।