फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 अमेठी जदीद मोहल्ले में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक माह के गोवंश का सिर बरामद हुआ। यह सिर मोहल्ले के मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और स्थानीय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूचना पाकर थाना अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और गोवंश के सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि आरोपितों की गिरफ्तारी रात्रि 8 बजे तक हर हाल में की जाए।
मौके पर विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम, जिला सह-संयोजक रोहन मिश्रा, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जी, नगर मंत्री सिद्धांत जी, नगर सह-संयोजक चंदन, नगर संयोजक आर्यन मिश्रा, सह-संयोजक आर्यन वर्मा, जिला बल उपासना प्रमुख अनुज, गौरक्षक प्रमुख सचिन शर्मा, कार्तिक सक्सेना, और प्रखंड संयोजक अभय शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय नागरिकों में भी इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपितों की तलाश जारी है।
