फर्रुखाबाद: बढ़पुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला जैतपुर में विद्यालय के सामने टूटा खंभा दे रहा हादसे को दावत

फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। बढ़पुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला जैतपुर में विद्यालय के सामने खड़ा बिजली का खंबा दे रहा है हादसे को दावत। गैसिपुर फीडर के जेई साहब से बात करने के बाद भी नहीं बदलवाया गया है टूटा खम्भा। 4 महीने से खम्भा टूटा हुआ है लेकिन बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी ने इसे बदलवाने की जरूरत नहीं समझी है। किसी अध्यापक ने भी खम्भा बदलवाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की। बच्चों की जिंदगियों के साथ बिजली विभाग और अध्यापक मिलकर खिलवाड़ कर रहे है। खम्भा गिरने से कोई राहगीर भी चपेट में आ सकता है।