फर्रुखाबाद: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर शादी के उद्देश्य से रुपये लेकर बेचने वाले गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

थाना कमालगंज पुलिस ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर शादी के नाम पर रुपये लेकर बेच देने के आरोप में पंजीकृत मु0अ0सं0 368/2025 धारा 115(2)/123/140(4)/142/143/145/351(2) बीएनएस के तहत नामजद और वांछित 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पते —

1. श्यामा देवी पत्नी स्व. दिनेश, निवासी नई बस्ती मोहनपुर दीनारपुर, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़।

2. राशिद उर्फ राजा पुत्र यूनुस, निवासी नई बस्ती मोहनपुर दीनारपुर, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़।

3. राज पुत्र स्व. दिनेश कुमार, निवासी नई बस्ती मोहनपुर दीनारपुर, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़।

4. माया पत्नी रामकरन, निवासी गुआस, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।

5. सकीना पत्नी गुड्डू, निवासी काली महाल लखमीपुर, थाना कुढ़ाबाजार, जनपद चंदौली।

6. वीर पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी पुलियापुर, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़।

7. रामकरन पुत्र रामलोचन, निवासी गुआस घाना, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।

8. चरन सिंह पुत्र नन्द कुमार, निवासी मधवापुर, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़।

घटना का विवरण —

थाना कमालगंज क्षेत्र की एक महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तगणों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और श्यामा देवी व उसके साथियों ने उसे ट्रेन से लाकर बंधक बना लिया। बाद में अभियुक्तों ने महिला को मारपीट व जान से मारने की धमकी दी तथा कोठे पर बेच देने की बात कहते हुए सुनील निवासी चरझाला, थाना कायमगंज से रुपये लेकर उसकी शादी कर दी।

महिला की शिकायत पर थाना कमालगंज में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने दिनांक 05 नवम्बर 2025 को सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास —

मुख्य अभियुक्ता श्यामा देवी के विरुद्ध मानव तस्करी एवं पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम —

1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप कुमार गौतम, 2. हे0का0 रविकान्त, 3. का0 लोकेश कुमार, 4. म0हे0का0 पिंकी देवी, 5. म0का0 चंचल

पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं मानव तस्करी जैसे अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।