फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 नगर के टाउन हॉल स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष बत्सला अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले नगर पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी ने अपने संबोधन में शिक्षा, स्वच्छता, गुटका निषेध और वृक्षारोपण जैसे मुद्दों पर जागरूकता का संदेश दिया तथा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।
