फर्रुखाबाद: 68 उर्वरक दुकानों पर छापा, 4 लाइसेंस निलंबित — जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 किसानों को गुणवत्तायुक्त व उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार कृषि विभाग एवं संबंधित विभागों के कुल 14 अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जनपद के सभी विकासखंडों में उर्वरक विक्रेताओं की व्यापक चेकिंग की।

जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत

✔ विभिन्न विकासखंडों में अधिकारियों की टीमें गठित कर छापेमारी कराई गई।

✔ कुल 68 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

✔ उर्वरकों के 18 नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिए गए।

✔ बिना किसी सूचना के दुकान बंद कर गायब पाए जाने पर 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल निलंबित किए गए।

✔ संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर इन लाइसेंसों को जल्द ही निरस्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निलंबित उर्वरक विक्रेताओं की सूची

1. मै० किसान सेवा केन्द्र, नरायनपुरगढ़िया

2. मै० जय बजरंगबली खाद भण्डार, नरायनपुरगढ़िया

3. मै० श्री जी खाद एवं बीज भण्डार, भरतामऊ तिराहा

4. मै० दिवाकर खाद भण्डार, मॉडल शंकरपुर

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन दुकानों के नमूने लिए गए हैं उन्हें प्रदेश की मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। यदि कोई नमूना अमानक पाया गया तो विक्रेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण भी शामिल है।

जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

अधिकारी के अनुसार जिले में उर्वरकों की किसी प्रकार की कमी नहीं है। नवंबर 2025 तक लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धता इस प्रकार है—

यूरिया: लक्ष्य 22672 मी. टन → उपलब्ध 33349 मी. टन (147%)

डीएपी: लक्ष्य 11682 मी. टन → उपलब्ध 23552 मी. टन (202%)

एमओपी: लक्ष्य 3060 मी. टन → उपलब्ध 11217 मी. टन (367%)

एनपीके: लक्ष्य 15791 मी. टन → उपलब्ध 27849 मी. टन (176%)

एसएसपी: लक्ष्य 10509 मी. टन → उपलब्ध 18476 मी. टन (178%)

किसानों से अपील

कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे आवश्यकतानुसार ही उर्वरक क्रय करें, जनपद में सभी उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर किसान सीधे कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।