फर्रूखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायतें दर्ज, दो का हुआ त्वरित निस्तारण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 तहसील सदर क्षेत्र में आज ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं।

शिकायतों का विभागवार विवरण:

राजस्व विभाग – 33, पुलिस विभाग – 06, विकास विभाग – 01, विद्युत विभाग – 02, अन्य विभाग – 14, इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्विवेदी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनविश्वास बनाए रखने के लिए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।