इटावा : ताखा के दीग एवं सरसईनावर संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया

विकास खण्ड ताखा के दीग एवं सरसईनावर संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया।जिसमें दीग एवं मामन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।पूरी प्रतियोगिता में दीग एवं मामन के खिलाड़ी छाए रहे। बीईओ अनुपम शुक्ला के निर्देशन में दीग संकुल की प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय दीग तथा बेलाहार संकुल की प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय मामन में आयोजित की गई। दीग संकुल की प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल शिक्षक विकास यादव एवं शिक्षिका दीपा राजपूत के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

जिसमें दीग की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चारों वर्गों में विजेता बनी। जूनियर स्तर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय दीग विजेता एवं समथर उपविजेता ,प्राथमिक स्तर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में दीग विजेता तथा जाफरपुर उपविजेता टीमें रही। वही बेलाहार संकुल की प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ संकुल शिक्षक नितिन चौबे के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में सरावा विजेता एवं नगला मके उपविजेता बालिका वर्ग में नगला मके विजेता एवं मामन उपविजेता टीमें रहीं।

जूनियर स्तर बालक वर्ग में मामन विजेता एवं सरावा उपविजेता बालिका वर्ग में मामन विजेता एवं नगरिया यादवान उपविजेता टीमें रही।समस्त प्रतियोगिताएं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।मुनीश कुमार,अजीत सिंह,अरुण कुमार,जयनारायण एवं प्रदीप शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस मौके राजेंद्र राठौर,अजय कश्यप,महेंद्र चौहान,सतीश कुमार,हेमंत कुमार,केशव दुबे,अश्वनी यादव,गिरजेश तिवारी,नूर आलम,हेमराज सिंह,अबरार अहमद,रामजी शर्मा श्यामानंद समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।