फर्रुखाबाद में 21 अगस्त को रोजगार मेला और अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद में आगामी 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) को रोजगार मेला एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और युवाओं को रोजगार तथा अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी। विशेष रूप से आईटीआई (ITI), इंटरमीडिएट, स्नातक (Graduate) और तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को इसमें भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मेले में लगभग 250 से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे–शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आईटीआई/डिग्री/डिप्लोमा से संबंधित प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।