फर्रुखाबाद में रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन, 300 रिक्तियों पर चयन का सुनहरा अवसर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में 20 जून 2025 (शुक्रवार) को एक दिवसीय रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 08 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं।

मेले में कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो तकनीकी योग्यता रखते हैं अथवा किसी भी प्रकार की औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

मेला में प्रतिभाग हेतु आवश्यक दस्तावेज:

मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित हों—

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंकतालिकाएं एवं प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

वायोडाटा (बायोडाटा)

साक्षात्कार की प्रक्रिया मेले में ही आयोजित की जाएगी, अतः अभ्यर्थियों से समय से पूर्व पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

राजकीय आईटीआई के अधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर समस्त दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। यह मेला न केवल नौकरी पाने का माध्यम है, बल्कि युवाओं को विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करने और रोजगार की संभावनाओं को समझने का भी अवसर प्रदान करता है।

स्थान:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद

तिथि व समय: 20 जून 2025, शुक्रवार, प्रातः 10:00 बजे से

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है, जिसमें न सिर्फ चयन की संभावनाएं हैं, बल्कि करियर निर्माण की दिशा में ठोस शुरुआत भी संभव है।