फर्रुखाबाद में 29 सितंबर को रोजगार व अप्रेन्टिसशिप मेला, 300 से अधिक पदों पर मौका

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 युवा अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर! राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में 29 सितंबर 2025, दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा।

06 प्रमुख कंपनियाँ होंगी शामिल

इस मेले में देश की नामी कंपनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें शामिल हैं:TATA Motors Ltd. (जमशेदपुर व पंतनगर) – 50 पद, Hero Motors Ltd. (गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) – 50 पद, Victora Industries Pvt. Ltd. (गुजरात) – 50 पद, Reliance Industries Ltd. (Refinery) (गुजरात) – 50 पद, PG Electroplast (राजस्थान) – 50 पद, SKH India Pvt. Ltd. World City (जयपुर) – 50 पद

कुल रिक्तियाँ: 300

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर?

इस मेले में इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट एवं बीटेक पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

साथ लाने होंगे ये दस्तावेज

साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा: बायोडाटा शैक्षिक प्रमाणपत्र (हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, बीटेक आदि), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो

संदेश

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद के नोडल प्रधानाचार्य ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभाग कर अपने भविष्य को संवारने का अवसर प्राप्त करें।