फर्रुखाबाद राजकीय आईटीआई में 29 अक्टूबर को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में 29 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले में कुल 06 प्रतिष्ठित कम्पनियां भाग ले रही हैं, जिनमें —

Suzuki Motor Cycle India Pvt. Ltd. (Gurugram),

Koki Automotive Pvt. Ltd. (Gurugram),

Vulcan Electron Controls Ltd. (Bhiwadi),

Indo Autotech Ltd. (Bhiwadi, राजस्थान),

Hi-Tech Gear Ltd. (Gurugram) तथा

Purflux Engine India Pvt. Ltd. (MNC, Gurugram, हरियाणा) शामिल हैं।

इन कंपनियों में लगभग 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और बी.टेक पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

संस्थान प्रशासन ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति व फोटोकॉपी, वॉयोडाटा, आधार कार्ड, तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित तिथि को संस्थान परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लें।

यह रोजगार मेला युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी एवं प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करेगा। संस्थान ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इसमें शामिल होकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की अपील की है।