कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज कन्नौज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में प्रमोद कुमार तिवारी (प्रभारी थाना AHT) मय टीम एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक महेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ कस्बा कन्नौज के स्कूलों, मेडिकल दुकानों और बस स्टैंड सहित कई जगह पहुंचे। यहां लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और किशोरों को नशा मुक्त भारत अभियान की वेबसाइट पर ई-शपथ दिलाई गई, ताकि वे जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प लें। साथ ही शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076 और 181 की भी जानकारी दी गई, जिससे जरूरत पड़ने पर लोग तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।यह अभियान नशे की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता फैलाने और युवा पीढ़ी को स्वस्थ, सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
