सम्यक पार्टी ने डॉ. राज कुमार को सम्यक पार्टी बिहार का प्रदेश महासचिव संगठन नामित किया है। पूर्व में उन्होंने सम्राट अशोक क्लब के औरंगाबाद जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में क्लब का मजबूत संगठन खड़ा किया था, और आज भी सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय हैं। इससे पूर्व वह आम आदमी पार्टी में औरंगाबाद जिले के जिला सचिव थे और 2025 विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे थे। छात्र जीवन में आप छात्र संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। सम्यक पार्टी की पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी की विचारधारा और बहुसंख्यकों की राष्ट्रीय स्तर की पार्टी खड़ी करने की विचारधारा को समझकर वह सम्यक पार्टी से जुड़ गए हैं।
सम्यक पार्टी ने उनके क्रियाशील, स्वच्छ, रचनात्मक, समर्पित और अनुशासित व्यक्तित्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके आने से सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा और संगठन पूरे बिहार प्रदेश में फैलेगी और राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष भंते शीश मणि कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष कमला प्रसाद ने उनके आवास पर जाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया और इस महत्वपूर्ण पदभार के लिए सम्यक पार्टी परिवार की ओर से डॉ. राज कुमार को बधाई दी और स्वर्णिम राजनैतिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं।
