(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 जुलाई 2025 फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला कबड्डी ट्रायल्स के बाद फर्रुखाबाद की 10 होनहार खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल्स के लिए किया गया है। यह ट्रायल्स आगामी 29 जुलाई 2025 को सायं 3:00 बजे कानपुर के छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। मंडलीय स्तर पर चयनित टीम 4 से 6 अगस्त तक आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
जिला स्तरीय चयन में शामिल रहीं प्रतिभागी एवं अधिकारी
फतेहगढ़ स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स के दौरान कुलदीप यादव (सचिव, जिला कबड्डी एसोसिएशन), प्रदीप जायसवाल (उपाध्यक्ष), सुभाष चंद्र, विमलेश कुमार एवं सपना यादव की उपस्थिति रही। साथ ही स्टेडियम के समस्त कर्मचारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
जिला से चयनित महिला खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
1. सेजल (पिता: श्री राजकुमार)
2. प्राची (पिता: श्री जनवेश)
3. प्रिया (पिता: श्री सर्वेश)
4. ईशू शाक्य (पिता: श्री ज्ञानेन्द्र सिंह)
5. नैना (पिता: श्री देव सिंह)
6. दुर्गा (पिता: श्री चन्द्रपाल)
7. साध्वी (पिता: श्री गंगाधर सिंह यादव)
8. रूपाली (पिता: श्री सुनील कुमार)
9. नैन्सी (पिता: श्री महावीर)
10. उमांशी (पिता: श्री संजीव कुमार)
टीम की प्रबंधन जिम्मेदारी मोनिका (टीम मैनेजर) के पास रहेगी। खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल्स के दौरान मूल आयु प्रमाण-पत्र व एक छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। फर्रुखाबाद की ये प्रतिभाशाली बेटियाँ न केवल जिले का नाम रोशन करेंगी, बल्कि पूरे प्रदेश में महिला कबड्डी को एक नई पहचान दिलाने की ओर अग्रसर होंगी। सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं!
