बरेली-उपजा प्रेस क्लब की कॉम्फ्रेन्स सम्पन्न

बरेली/यूपी – समाजवादी पार्टी की सहयोगी पार्टी सर्व समाज एकता दल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्व समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश को दो भागों में बांटा गया है अब उत्तर प्रदेश में पार्टी के तीन अध्यक्ष होंगे जिसमें पूर्वांचल के अध्यक्ष शेखर निषाद को नियुक्त किया गया है यह 9 मंडल और 37 जिलो में पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप को नियुक्त किया गया है वह 9 मंडल और 38 जिलों में पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने बताया कि सर्व समाज एकता दल ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया है और पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सभी अपने अपने क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाया जा सके सर्व समाज एकता दल द्वारा वंचित समाज के मान सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है प्रेस कांफ्रेस में शामिल जयपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष , अजय पांडे प्रदेश प्रवक्ता , उमेश गुप्ता प्रदेश सचिव , राजेश कश्यप प्रदेश सलाहकार , संभावित प्रत्याशी समाजवादी पार्टी 122 विधानसभा फरीदपुर बरेली , प्रेम सिंह कश्यप प्रदेश सचिव , प्रदीप कश्यप नवनियुक्त अध्यक्ष , पश्चिम उत्तर प्रदेश के आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।