फर्रूखाबाद में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 51, पुलिस विभाग की 5, विकास विभाग की 3, विद्युत विभाग की 5 और अन्य विभागों की 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें कुल 72 शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर ही 3 शिकायतों का निस्तारण कराया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप, प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, उप जिलाधिकारी रजनीकांत और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।