टीम ने रिश्वत के लिए फिनाफ्थलीन पाउडर लगे नोट पीड़िता को देकर लेखपाल को देने की योजना बनाई। लेखपाल ने करहल बाईपास पुल के पास पीड़ित को बुलाया। जैसे ही उसने नोट लेकर अपनी जेब में रखे, एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान जब लेखपाल के हाथ केमिकल वाले पानी में डाले गए, तो उसके हाथ लाल हो गए। 10 हज़ार की रिश्वत लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार,लेखपाल अजय कुमार शाह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा । लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के नाम से मांगी…
Category: मैनपुरी
मैनपुरी के किशन से फेसबुक पर हुआ ‘प्यार’, हांगकांग से फ्लाइट पकड़ आ गई गांव
यूपी में एक और सीमा हैदर जैसा मामला सामने आया है। लेकिन इस बार महिला पाकिस्तान की जगह हांगकांग से आई है। मैनपुरी के ग्राम मानपुर हरी में बीते 5 दिनों से फेसबुक पर दोस्त बनी विदेशी महिला के गांव में अपने दोस्त के यहां आने पर ग्रामीणों के बीच खासा कौतूहल है। ग्रामीण जहां मामले में प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं वहीं महिला व युवक ने अपने आप को दोस्त बताया है। मामले के अनुसार मानपुरहरी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किशन की तीन वर्ष पूर्व फेसबुक पर…
ट्रक में फिल्मी स्टाइल में छिपाया लाखों का माल , मैनपुरी पुलिस ने फ्लॉप किया प्लान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर और उसमें बैठे दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने सैफई बाईपास पर कंटेनर को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उन्हें अंदर छिपाकर रखा गया 50 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि कंटेनर में ड्राइवर साइड के पीछे केबिन बनाया गया था। शातिर तस्करों ने इस केबिन को प्लाई और अन्य सामग्रियों से ढककर ऐसा तैयार किया कि बाहर से यह सामान्य कंटेनर जैसा लगे। इसी केबिन…
मैनपुरी में घर में सो रहे पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या।
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के समान कटरा स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के सामने एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सुबह-सुबह पूर्व प्रधान शिवनारायण शर्मा (56) का शव उनके घर के बाहर गोली लगी अवस्था में पाया गया। उनके सिर में गोली लगी थी, जिससे उनकी खोपड़ी उड़ गई। शव के पास राइफल भी पड़ी हुई थी। पूर्व प्रधान के सगे छोटे भाई और उसके बेटों पर मृतक पूर्व के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। मकान के बंटवारे को लेकर बीती शाम गुरुवार को भी हुआ था आरोपियों…
मैनपुरी- बुलेट की टक्कर से पुलिसकर्मी घायल, फुट पेट्रोलिंग के दौरान हुआ हादसा ?
फुट पेट्रोलिंग कर रहे एसएचओ थाना दन्नाहार समेत चार पुलिस कर्मी हुए घायल। तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मारी पुलिस कर्मियों को जोरदार टक्कर। बुलेट बाइक की टक्कर से एसएचओ दन्नाहार चंद्रपाल सिंह और सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह हुए गंभीर रूप से घायल। बाइक सवार युवक भी हुआ गंभीर रूप से घायल। सभी घायल पुलिस कर्मियों और बुलेट सवार घायल युवकों को इलाज के लिए लाया गया जिला अस्पताल इमरजेंसी। सूचना मिलते ही घायल पुलिस कर्मियों का हाल जानने एसएसपी विनोद कुमार,एसपी सिटी राहुल मिठास,सीओ सिटी अजय चौहान…
मैनपुरी में कलयुगी भाई ने सगी बहन को पीटकर घायल कर,आग के हवाले कर दिया
मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम सोथरा निवासिनी ललिता पुत्री रामवीर की पुत्री ने मैनपुरी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र दिया प्रार्थना पत्र में मेरे सगे भाई टिंकू पुत्र रामवीर हमारी भाभी रोशनी पत्नी टिंकू से 10 दिन पूर्व हमारी छोटी बहन आशिक उम्र 16 वर्ष है कक्षा 10 की छात्रा थी हमारी बहन का गला दबाकर वा मारपीट कर घायल किया घायल करने के बाद हमारी बहन को आग से जला दिया उसके बाद गांव के बाहर गड्ढा खोदकर दफना दिया हम चार बहने तीन…
यूपी उपचुनाव 2024 के करहल में मात्र 14704 वोट से सपा को मिली जीत 2 साल में घट गए 52000 मत ?
यूपी उपचुनाव 2024 के लिए करहल सीट सबसे हॉट मानी जा रही थी. करहल सीट सपा का गढ़ मानी जाती है. सपा के गढ़ में तेज प्रताप के लिए चुनाव उतना भी आसान नहीं था. जितना सपा के समर्थक मान कर चल रहे थे. तेज प्रताप यादव को उनके फूफा यानि अनुजेश यादव ने कड़ी टक्कर दी है. तेज प्रताप यादव हालांकि 14704 वोट से जीत गए हैं. तेज प्रताप यादव का जहां 104207वोट मिले वहीं बीजेपी के अनुजेश यादव को 89503 वोट मिले. गौरतलब है कि 2022 में करहल…
मैनपुरी में कैंसर और लिवर के मरीजों ने तोड़ा दम ?
मैनपुरी शहर के बस स्टैंड के निकट सुम्मेर होटल निवासी शीलू लोधी को लिवर की समस्या थी। बीमार होने पर परिजन ने उनका उपचार मेदांता हॉस्पिटल में कराया। कुछ दिनों से वह ठीक थे और घर आ गए थे। लेकिन बुधवार की रात तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें कानपुर ले गए, जहां शीलू की मौत हो गई। उधर शहर के मोहल्ला भोजपुरा निवासी राजकुमार राजपूत ने बृहस्पतिवार की दोपहर मुख्य कैंसर से पीड़ित होने के चलते दम तोड़ दिया।
मैनपुरी के करहल क़स्बा में एक युवती की हत्या पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साधा सपा पर निशाना ?
मैनपुरी के करहल कस्बे के मोहल्ला जाटवान की रहने वाली युवती की मतदान के दिन सुबह-सुबह बोरे में लाश मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बेटी को 18 नवंबर को बहन के घर कोटा जाना था, यदि वो चली जाती, तो उसकी जान बच जाती। परिजनों ने बताया कि भाजपा को वोट देने की वजह से वो रुक गई। इस बीच सपा समर्थक युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने कहा कि काश बेटी को चले…
मैनपुरी के शोभा हत्याकांड में आया नया खुलासा ?
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी शोभा हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या सिर्फ शोभा की ही नहीं बल्कि उसकी कोख में पलने वाले पांच माह के बच्चे की भी हुई थी। बता दें कि पुलिस इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी को जेल भेज चुकी है। अभी भी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी अनुसूचित जाति की शोभा जाटव 16 नवंबर को गांव पुड़री में निमंत्रण खाने गई थी। इसके बाद शोभा का शव घर से…
मैनपुरी में दलित महिला टीचर की हत्या
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में महिला टीचर की हत्या के बाद परिजनों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजन और उसे जानने वाले सोमवार को सड़क पर उतर आए। सड़क पर शव रखकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मृत शिक्षिका के परिजनों द्वारा स्कूल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया गया। उन लोगों ने कहा की शादी का वादा करके स्कूल संचालक द्वारा उनकी बेटी को प्रेम जाल में फसाया गया था। स्कूल संचालक द्वारा उससे रुपए भी लिए गए थे। घर वालों ने यहां तक…
मैनपुरी : डीएपी खाद की भारी किल्लत के बीच खाद माफियाओं के हौसले बुलंद ?
मैनपुरी के किशनी नगर के निर्माणाधीन अग्निशमन भवन में पकड़ी सैकड़ो बोरी संदिग्ध खाद। भारत डीएपी लिखी 109 बोरियां व पोटेशियम की खाली बोरिया जप्त । सस्ते ब्रांड की बोरियों से डीएपी की बोरियों में पोटैशियम पैक करने का चल रहा था धंधा। फायर ब्रिगेड के सिपाहियों के अचानक पहुंचने पर एक पिकअप और एक टाटा मैजिक छोड़कर फरार हुए खाद माफिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा आये हरकत में तहसीलदार,थानाध्यक्ष व कृषि अधिकारी को भेजा मौके पर दो कमरों में भरी नकली डीएपी की 109 बोरियों को किया सील।…
मैनपुरी में वापस पति को मिली पत्नी तो पता चला…एक बच्चे की मां, दूसरा गर्भ में
मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र का ये मामला है। यहां दो साल पहले एक विवाहिता लापता हो गई। पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग सका। वो उसके वापस आने का इंतजार करने लगा। पुलिस से लगातार लापता पत्नी के बारे में जानकारी भी करता रहा। इस बीच उसने शादी तक नहीं की। वहीं बुधवार को पुलिस ने लापता पत्नी को खोज निकाला। पति थाने पहुंचा तो उसकी गोद में बच्चा देखकर हैरान रह गया। इतना ही नहीं वो गर्भवती भी है। मामले में…
जिला महोबा का शिवतांडव पारक बना आकर्षण का केंद्र, सैकड़ों शैलानी लेते हैं बिना किसी शुल्क के आनन्द
महोबा : जैसे कि महोबा जिला कई बरसों से बीर आल्हा ऊदल की बीर भूमि माना जाता है उन्होंने जिला महोबा के प्रसिद्ध मनियां देव एवं माता शारदा की बहूत ही घनघोर तपस्या करके बहुत ही बड़ा महारथ हासिल किया उन्हीं के नाम पर आज इस जिले का नाम महोबा पड़ा। उनके नाम पर बड़े से बड़े राजा महाराजा अपनी तलवारें तथा हथियार छोड़ कर भाग जाते थे, यही से कुछ दूरी पर एक विशाल मनिंदर जिसको शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है यह मंदिर बहुत ही प्राचीन…
मैनपुरी में किसानों का गुस्सा फूटा, लगाया जाम
मैनपुरी: खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान का सब्र बुधवार की शाम को जवाब दे गया। किसानों ने ईशन नदी पुल से राधारमन रोड जाने वाले मार्ग जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर ग्रामीणों को मार्ग से हटाया। रात को ही केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी के बीच खाद का वितरण शुरू कराया गया। सरकारी केंद्रों पर खाद की उपलब्धता है लेकिन किसान को नहीं मिल पा रही है। सुबह से लेकर शाम तक किसान धक्के…
मैनपुरी – अज्ञात महिला के शव के साथ स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ?
पुलिस ने कई दिन पूर्व घायल महिला को कराया था भर्ती , मौत के 5 दिनों बाद शव मोर्चेरी में पड़ा रहा, लगे कीड़े। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को नहीं दी मौत की सूचना , बदबू फैलने से लोगों के कहने पर पुलिस ने लिया संज्ञान ।पुलिस ने शव फ्रीज़र में रखवाया, पोस्टमार्टम बाद होगा संस्कार , मैनपुरी के महाराजा तेजसिंह अस्पताल की घटना। रिपोर्टर – अर्पित यादव
मैनपुरी – करहल में नकली डीएपी खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ ?
उपजिलाधिकारी करहल ने पुलिस के साथ की छापेमारी , जिला कृषि अधिकारी ने नक़ली खाद फैक्ट्री की सीज छापेमारी देख मचा हड़कंप, भागे नक़ली खाद तस्कर नामी ब्रान्ड का पोटाश केमिकल, पैकिंग मशीन बरामद। थाना करहल के ग्राम नगला अलाई के पास का मामला। रिपोर्टर – अर्पित यादव
मैनपुरी में दुकान के बाहर खड़े दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
मैनपुरी के सीएचसी कुरावली के बाहर दुकान पर चाय पी रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दखाना निवासी कश्मीर सिंह यादव और गांव कुमरुआ थाना औछा निवासी प्रेम सिंह यादव शुक्रवार की सुबह घिरोर रोड़ सीएचसी कुरावली के बाहर दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी औछा की ओर से आ रही ईको कार ने उन्हें चपेट में…
उपचुनाव के तारीख में बदलाव पर संसद डिंपल यादव ने करहल विधानसभा के ग्राम रठेरा में भाजपा पर साधा निशाना ?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन खत्म हो चुका है. नामांकन खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार के साथ सियासी बयानबाजी तेज होते जा रही है. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. मैनपुरी की विधान सभा करहल के ग्राम रठेरा में मैनपुरी की संसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख में हुए बदलाव को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा की बीजेपी…
मैनपुरी में कार को लेकर हुआ विवाद ?
मैनपुरी के कोतवाली इलाके के मोहल्ला यदुवंश नगर में कार निकालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा (45) का भतीजा कृष्णा सुबह गाड़ी निकाल रहा था। रास्ते में खड़ी पड़ोसी लव यादव की कार को हटाने के लिए कहा तो उसने गलियां देते हुए पिटाई कर दी। उक्त विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग…
