उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तेदार ने युवक को नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी की जानकारी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कई बार टोकने पर अब धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के सींगपुर गांव का है। गांव निवासी अंकित बाबू ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के गांव विजयपुर में रहने वाले रिश्तेदार ने तीन साल पहले…
Category: मैनपुरी
मैनपुरी में दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के सामने तीसरी शादी करने की फरमाइश रख दी। पत्नी ने इनकार किया तो पति नाराज हो गया। महिला ने जेठ से शिकायत की तो उसने गालीगलौज करते हुए घर से निकालने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बा वार्ड संख्या-छह का है। यहां की निवासी कविता गुप्ता ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी राजीव गुप्ता के साथ हुई है। राजीव की…
मैनपुरी में रसूखदारों ने चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल की फेंकी जरीब, लेखपाल को धक्कामुक्की करभगाया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ रसूखदारों ने अभद्रता की। धक्कामुक्की करने के साथ ही जरीब को उठा कर फेंक दिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला बरनाहल थाना क्षेत्र में कसौली गांव के पास का है। तहसील करहल में तैनात लेखपाल अनिल कुमार बरनाहल क्षेत्र के गांव कसौली का कार्य देख रहे हैं। थाना दिवस में दिए गए प्रार्थनापत्र के निस्तारण…
मैनपुरी में गांव-गांव मिल रहे ‘आई फ्लू’ के मरीज: मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में 100 से अधिक संक्रमित, यह हैं आई फ्लू के लक्षण
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बारिश के बीच जिले में ‘आई फ्लू’ ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले भर में अचानक आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहर के लगभग सभी मोहल्लों और गांवों में आई फ्लू के मरीज देखे जा रहे हैं। आई फ्लू के मरीज बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। शहर की कुछ कॉलोनी में आई फ्लू तेजी से फैलने के कारण लोग दहशत में हैं। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में 100 से अधिक लोग आई फ्लू की चपेट…
मैनपुरी में चक्की से आटा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को मरी गोली, रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जमीनी रंजिश पर शनिवार की रात एक वृद्ध को गोली मार दी गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा गांव की है। गांव निवासी शर्मिला देवी यादव शनिवार की रात वृद्ध ससुर हरविलास यादव के साथ घर के पास लगी चक्की से आटा लेने के लिए गईं थीं। आटा…
मैनपुरी के DPRO लापता: आवास में लटक रहा ताला, कर्मियों को कुछ नहीं पता; तलाश जारी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला पंचायतराज अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं तो वे मुख्यालय से गायब हो गए। सरकारी आवास में भी ताला लटक रहा है तो वहीं कार्यालय के कर्मचारियों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐेसे में विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। डीपीआरओ के पद पर तैनात अविनाश चंद शुक्रवार से कार्यालय नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके ऑडियो वायरल होने के बाद से उन्होंने कार्यालय से दूरी बना ली थी। वहीं शनिवार शाम को दो महिला कर्मचारियों द्वारा अनैतिक संबंध…
मैनपुरी,ससुरालियों ने पहले पीटा, फिर जहर देकर बहन को मार डाला’ कहते-कहते बिलख पड़ा भाई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बहन की मौत होने की सूचना पर उसके ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों द्वारा हत्या करने की बात कही। भाई अमित ससुलारियों की प्रताड़ना की बात बताते हुए बिलख पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की है। यहां इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के धारा गांव निवासी अमित कुमार ने दो वर्ष पूर्व बहन काजल (23) की शादी कुलदीप वाल्मीकि के…
मैनपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबकर इकलौते बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत जाते समय नौ वर्षीय बालक पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। जानकारी होने पर परिजन ने उसे बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुका था। यानी बालक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र के संजापुर गांव में हुआ। गांव निवासी विनोद शाक्य का नौ वर्षीय पुत्र शिवा शुक्रवार की शाम घर से खेत जाने की बात कह कर गया था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो…
मैनपुरी में मिड के मील में खाना परोसते समय बालिका के ऊपर पलटी गर्म सब्जी से भरी बाल्टी, बुरी तरह झुलसी
मैनपुरी में प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम (मध्यान्ह भोजन) परोसने के दौरान पांच वर्षीय बालिका के ऊपर गर्म सब्जी से भरी बाल्टी गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी भागते हुए पहुंच गए। घटना सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के भोगांव कस्बा की है। यहां रसूलाबाद मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान अपनी बहन के साथ स्कूल आई पांच वर्षीय बालिका कुलशम पुत्री मुन्ना सब्जी परोस रही रसोइया…
मैनपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 2 किसानों की मौत, एक की हालत गंभीर
मैनपुरी में खेतों पर पड़ी मक्का को सुखाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से भर भर-कर सड़क पर डाल रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली हाइड्रोलिक करते समय ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे ट्रॉली में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर 3 किसान झुलस गए। जिसमें से 2 किसानों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर…
मैनपुरी में मुठभेड़, पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार
मैनपुरी में लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत थी। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा है। उसके खिलाऊ अलग-अलग थानों में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके साथियों की जानकारी कर रही है। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया…
मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर सपा नेता ब्रजेश यादव का मकान है। बताया गया है कि बीती रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरी की…
मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी एसयूवी कार में लगा दी आग, विरोध किया तो चला दी गोली
मैनपुरी की आवास विकास काॅलोनी में कुछ दिन पहले हुए झगड़े के बाद आरोपी ने पीड़ित को देख लेने की धमकी दी। 18 जुलाई की रात पीड़ित के घर के बाहर खड़ी एसयूवी में आग लगा दी। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिया। कोतवाली में आरोपी व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आवास विकास कालोनी निवासी अक्षय यादव 12 जुलाई की रात घर पर ही था, तभी काॅलोनी निवासी अभिषेक चौहान उर्फ गोल्डी स्कूटी से आया। उसके हाथ में तमंचा था। अक्षय…
मैनपुरी में नशेड़ी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने किया कुछ ऐसा, शराब के ठेका से भागे लोग
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में नशेड़ी पति के सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर का है। बुधवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला को गुस्सा आ गया और कई अन्य महिलाओं के साथ शराब के ठेका पर पहुंच गई। पत्नी ने महिलाओं के साथ मिलकर शराब के ठेके को आग लगा दी। ठेका के बाहर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर…
आगरा,बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के आदेश के बाद भी सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर अपनी पत्नी को नियमित रूप से गुजारा भत्ता नहीं दे रहे हैं। पीड़िता ने पति की कार्यशैली की न्यायालय में शिकायत की है। मुकदमे की सुनवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश ने 27 जुलाई की तारीख तय कर दी है। पीड़िता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की भी रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को महिला थाना में दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में कहा था कि उनके पति उसके साथ दिन में कई बार जबरन…
मैनपुरी प्रशासन में मची खलबली, 25 हजार डीएम साहब को दिए, 25 हजार सीडीओ को, डीपीआरओ का ऑडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से प्रशासन में खलबली मची हुई है। ’25 हजार रुपये डीएम साहब को दिया, 25 हजार सीडीओ को भी देकर आया। जो सहयोग करेगा उसका हम भी सहयोग करेंगे, जो नहीं करेगा उसका हम भी नहीं करेंगे। जैसे प्रधान जसरथपुर का और प्रमोद का हुआ वैसा ही होगा…’ वायरल ऑडियो डीपीआरओ अविनाश चंद का बताया गया है। इस मामले में एक आरएसएस कार्यकर्ता ने शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से भी की है, जिसमें ये ऑडियो भी संलग्न किया गया…
मैनपुरी शादी के दो महीने में ही पत्नी को घर से निकाला, दूसरी युवती से कर ली शादी…वजह कर देगी हैरान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर शादी के दो महीने बाद ही नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पति ने बगैर तलाक दिए दूसरी युवती से शादी भी कर ली। जानकारी होने पीड़िता ने आरोपी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कन्नौज के माधौगढ़ निवासी पूजा शाक्य ने बताया कि उसकी शादी बौद्ध रीति रिवाज से फरवरी 2019 को कुसमरा चौकी क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी आनंद शाक्य के साथ हुई है। बताया कि शादी कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त…
प्रार्थना में बेहोश होकर गिरीं पांच छात्राएं: अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक निजी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान गर्मी के चलते पांच छात्राओं की हालत बिगड़ गई। तीन छात्राओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजन ने स्कूल प्रशासन पर अधिक समय तक प्रार्थना कराने और गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं होने के आरोप लगाए हैं। शहर के सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान एक-एक कर गर्मी से परेशान होकर छात्राएं जमीन पर गिरने लगीं। शिक्षक और प्रधानाचार्य जब तक कुछ समझ पाते तब…
मैनपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपियों की तलाश
स्कूल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्टमैनपुरी में किशनी थाना कस्बा स्थित एक विद्यालय की छात्राओं के साथ बाइक सवार भाई आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जानकारी होने के बाद संचालक की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय में आसपास के गांव की कई छात्राएं पढ़ती हैं। बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए कई वाहन लगे हुए हैं। वाहन किशनी के जटपुरा…
मैनपुरी के गांव नगला छेड़ी में टिनशेड पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह नहाने के बाद टिनशेड पर कपड़े डालते समय युवक को करंट लग गया। बचाने आई मां भी झुलस गई। युवक की मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से घर में चीख-पुकार मची है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला छेड़ी गांव की है। गांव निवासी प्रवेश यादव (28) मंगलवार की सुबह नहाने के बाद घर में डाले गए टिनशेड पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहा था। टिनशेड…