मैनपुरी: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ सादगीपूर्ण विवाह समारोह, राहुल व दिव्या बने दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

मैनपुरी (द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2026 जनपद में आज एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह के मध्य बौद्ध रीति-रिवाज से विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, समानता और मानवीय मूल्यों की प्रेरणादायी झलक देखने को मिली। इस अवसर पर राहुल शाक्य पुत्र श्री संतोष कुमार शाक्य, निवासी काजी टोला, बेवर, जिला मैनपुरी तथा दिव्या शाक्य पुत्री श्री राधेश्याम शाक्य, निवासी ग्राम कोरीखेड़ा, मूसाखिरिया, जिला फर्रुखाबाद ने बौद्ध परंपरा के अनुसार वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। दोनों ने त्रिशरण एवं पंचशील के उच्चारण के साथ बुद्ध, धम्म…

मैनपुरी:भगवान बुद्ध के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : कुसमरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 जनपद के डिलाह, कुसमरा में ‘सम्राट अशोक बुद्ध विहार सेवा समिति’ के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान गौतम बुद्ध के सिद्धांतों की समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से विचार रखे गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, करुणा और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं प्राचार्य डॉ. राम बक्श सिंह वर्मा रहे, जबकि कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य ‘हरि’ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की…

मैनपुरी : विकासखंड सल्तानगंज के ग्राम नगला भगत के लाल ने नाम रोशन किया

कैप्टन गजेंद्र सिंह का हुआ जोशीला स्वागत। ऑपरेशन विजय ऑपरेशन पराक्रम में जिम्मेदारी पर मिले अवार्ड। बिछवा के लाल देश का नाम किया रोशन।अपने सेवा काल में सीढ़ी दर सीढ़ी 10 प्रमोशन पाकर परिवार का नाम किया रोशन।विछवा मैनपुरी के गांव नगला भगत निवासी कैप्टन गजेंद्र सिंह चौहान जो हाल निवासी कस्बा बिछवा में निवास कर रहे हैं। सेवानिवृत्ति होने के बाद उनका गांव व क्षेत्र के लोगों ने जोशीला स्वागत किया। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर 14 फरवरी को विशाल भव्य दिव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। विशाल…

मैनपुरी:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण-पत्र

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 गुरुवार को गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज, आगरा रोड के निकट एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में पीयूष पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह शाक्य निवासी मैनपुरी तथा संध्या पुत्री श्री शिवजी वर्मा निवासी यूसुफपुर गंज, पोस्ट मोहम्मदाबाद, जिला गाजीपुर का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार बौद्ध परंपराओं के अनुरूप विधिवत सम्पन्न कराया गया, जिसमें नवदंपति को त्रिशरण एवं पंचशील का संकल्प दिलाया गया और सामाजिक समता, आपसी सम्मान तथा नैतिक जीवन के मूल्यों पर चलने का संदेश दिया…

मैनपुरी की जाह्नवी को हिंदी ओलंपियाड में राष्ट्रीय सम्मान

मैनपुरी के डॉ. आलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल, खड़गजीत नगर की पांचवीं कक्षा की छात्रा जाह्नवी ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें “राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया। जाह्नवी ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। जाह्नवी ने अपनी भाषाई समझ, शब्द-ज्ञान और रचनात्मक क्षमता के बल पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।…

मैनपुरी :भोगाँव में डॉ. प्रशांत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

भोगाँव,रेलवे स्टेशन के निकट डॉ. प्रशांत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ भोगाँव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राम नरेश अग्निहोत्री जी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह हॉस्पिटल स्वर्गीय डॉ. प्रशांत पाल की पुण्य स्मृति को समर्पित एक जनकल्याणकारी एवं जनसेवी प्रयास है। उद्घाटन अवसर पर स्वर्गीय डॉ. प्रशांत पाल के पिता श्री महेन्द्र पाल सिंह एवं माता श्रीमती शीतला देवी सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ सदस्य तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर…

मैनपुरी में मिट्टी धंसने से 11 वर्षीय किशोर की मौत

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को 11 वर्षीय पुष्पेंद्र की मौत हो गई। बीकापुर–रामनगर मार्ग पर जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान मिट्टी का ढेर अचानक धंस गया, जिससे बच्चा 6 फीट गहरे गड्ढे में दब गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय जेसीबी चालक मौके पर मौजूद था, लेकिन सूचना मिलते ही वह जेसीबी लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत…

मैनपुरी: नवागत पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा सिंह को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मिली शुभकामनाएं, पिपिंग सेरेमनी संपन्न

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 में नवागत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपशिखा सिंह को प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत आज एक गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने दीपशिखा सिंह को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पुलिस सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प की…

मैनपुरी के ग्राम रठेरा में स्व.भोगीलाल स्मृति जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में अमित यादव ने पाया प्रथम स्थान

मैनपुरी ।दिनांक 22 अक्टूबर को मैनपुरी जिले के ग्राम रठेरा में स्व.भोगीलाल यादव की स्मृति मे उनके पुत्र रॉयल फ्रेंड्स क्लब के मैनेजर श्री बादाम सिंह यादव (समाजसेवी) द्वारा 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया । जिसमें जनपद मैनपुरी के प्रतिभागियों ने भाग लिया ।दौड प्रतियोगिता के दसवें संस्करण में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो में प्रथम स्थान अमित यादव निवासी (नगला कोंडर) को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शौर्य प्रताप (नगला आशा)को फर्राटा पंखा तथा तृतीय स्थान प्राप्त नारायण (जरामई) को प्रेस तथा धनराशि…

मैनपुरी में आवारा गौवंश का हमला: वृद्ध की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 जनपद के कुसमरा क्षेत्र के गाँव नगला पंचम रामनगर में सोमवार रात एक आवारा गौवंश ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है। घटना के अनुसार, नगला पंचम रामनगर निवासी 75 वर्षीय किसान भगवानदास शाक्य शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। लौटते समय रास्ते में एक आवारा गौवंश ने उन पर हमला कर दिया। उनकी…

मैनपुरी:प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी (PJP) ने जारी किया प्रमाण-पत्र, कार्यकर्ताओं को दी नई जिम्मेदारियां

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी (PJP) द्वारा संगठन को मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाजा जा रहा है। पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर काशीराम साहब के मार्गदर्शन में यह नियुक्तियां की जा रही हैं। जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार, श्रीमती/कुमारी मौलिक आर्य को पार्टी में जिला शिकोहाबाद, मैनपुरी की पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर पार्टी ने उम्मीद जताई कि वे संगठन के संविधान व उद्देश्यों के अनुसार कार्य करते हुए…

मैनपुरी:सकिसा बुद्ध महोत्सव: 4 से 7 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन, होंगे सांस्कृतिक, धार्मिक और साहित्यिक कार्यक्रम।

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 जनपद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकिसा धाम में सकिसा बुद्ध महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक YBS सेंटर, राजघाट, सकिसा (मैनपुरी) में आयोजित होगा। चार दिवसीय इस महोत्सव में बौद्ध संस्कृति, दर्शन, साहित्य और सामाजिक उत्थान को समर्पित अनेक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव का उद्देश्य महोत्सव समिति के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बौद्ध धम्म की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। यह आयोजन बुद्ध धम्म के अनुयायियों…

मैनपुरी :नाहिली में मनाया गया मीना का जन्मदिवस

मीना जो कि एक काल्पनिक पात्र है जिसके माध्यम से यूनिसेफ और सर्वशिक्षा अभियान के सहयोग से 14 सितंबर 2015 से 7 मार्च 2015 तक मीना की दुनिया रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमें 103 एपिसोड थे , इसके माध्यम से बेटियों को लैंगिक भेदभाव से बचाने के साथ उनको शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना था ।इस कार्यक्रम में हर विद्यालय में मीना मंच का गठन होता हैं जिसमें पॉवर एंजेल बनाई जाती है और इसके 20 सदस्य बनते हैं । इस सबको शिक्षक सुगमकर्ता द्वारा बनाया जाता…

मैनपुरी को मिलीं समर स्पेशल ट्रेनें ?

रेलवे ने मैनपुरी के यात्रियों की सुविधा के लिए समर और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही मांग और सांसद डिंपल यादव द्वारा रेल मंत्री को लिखे गए पत्र के बाद लिया गया है। इन नई सेवाओं से मैनपुरी से गोरखपुर, बनारस, मुंबई और बड़ोदरा तक की यात्रा अब सीधी और सुगम हो गई है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल से बनारस के बीच वातानुकूलित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09083) का संचालन मैनपुरी होकर किया…

मैनपुरी में मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या ?

दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप गांव में दहशत का माहौल कूड़े के विवाद में मारी गोली आरक्षी और उसके सेवानिवृत्ति पिता ने मारी गोली लाइसेंसी राइफल से मारी गई है गोली तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल जिनको हायर सेंटर के लिए किया गया है रेफर गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद शहर कोतवाली के अंतर्गत ताबेपुर गांव की घटना पत्रकार : अर्पित शर्मा

मुख्यमंत्री द्वारा विमोचित उद्गम मॉड्यूल में शिक्षिका अंजली ने किया मैनपुरी का नाम रोशन ?

विगत वर्ष ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में एक कार्यशाला आयोजित की गयी । जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विद्यालय में बेस्ट प्रैक्टिस / लागू नवाचार प्रदर्शित करने की प्रतियोगिता करायी गयी थी , जिसमें प्राथमिक विद्यालय नगला मांझ की सहायक अध्यापिका अंजली सिंह द्वारा अंजली की पाठशाला नामक नवाचार प्रदर्शित कर प्रस्तुत किया था । चयन समिति डाइट कार्यशाला द्वारा इनको प्रथम स्थान दिया गया तथा यह नवाचार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजा गया । राज्य शैक्षिक…

मैनपुरी के भोगांव में जुलूसे मोहम्मदी, नातों की बारिश में गूंजा कस्बा।

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 जनपद के कस्बा भोगांव बरावफात का पावन दिन, जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, पूरे मुस्लिम समाज के लिए आस्था और उल्लास का पर्व है। यह दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में मैनपुरी जनपद के कस्बा भोगांव में भी शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कस्बे की मस्जिदों और गलियों को सजावट से रोशन किया गया। कुरान की तिलावत, तक़रीर, नातिया मुशायरा…

मैनपुरी: संकिसा में पालि एवं प्राकृत साहित्य पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

महाबोधि महाविद्यालय, मैनपुरी और उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘पालि एवं प्राकृत साहित्य में निहित मानवीय एवं आर्थिक मूल्यों की प्रासंगिकता’’ विषय पर महाबोधि ग्रुप आफ एजूकेशन के प्रबन्धक श्री गिरन्द सिंह शाक्य के संरक्षण एवं महाबोधि महाविद्यालय, कुसमरा के प्राचार्य डा. नेत्रपाल सिंह (भिक्षु धम्मपाल थेरो) के समन्वयन में 29 अगस्त 2025 को एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन राजघाट संकिसा स्थित शाक्यमुनि बुद्ध विहार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री गिरन्द सिंह शाक्य ने मानवीय एवं आर्थिक मूल्यों की स्थापना में पालि…

मैनपुरी:सांसद डिम्पल यादव ने DISHA बैठक में दिए निर्देश, विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद मैनपुरी में आयोजित DISHA (District Development Coordination and Monitoring Committee) बैठक की अध्यक्षता सांसद डिम्पल यादव ने की। बैठक में सांसद ने जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ तभी सार्थक होंगी, जब लाभार्थियों तक सुविधाएँ बिना किसी भेदभाव और बाधा के पहुँचें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी…

मैनपुरी : ड्रोन और चोरी की झूठी अफवाह फैलाने पर अब होगी कार्रवाई ?

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश ।बेवजह गली मोहल्ले में दिखने वालों पर भी होगी कार्रवाई। ड्रोन और चोरी की अफवाहों से लोगों में दहशत का माहौल।एसपी ने लोगों से की अपील, बेवजह न फैलाए अफवाह। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी एसपी ने कसा शिकंजा।