बरेली/आंवला – व्लाक रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरसेर सिकन्दरपुर आज कोटेदार को लेकर ग्राम प्रधान चमेली देवी व प्रधानपति सुन्दर लाल वर्मा एडीओ पंचायत व सचिव की अध्यक्षता में कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक हुई जिसमें अनारक्षित दिव्यागं व हाईस्कूल अरक्षित सीट रखी गई जिसमें ग्राम पंचायत बरसेर सिकंदरपुर से मीरा देवी पुत्री रामबाबू ने अपना आवेदन किया जो कि दिव्यांग कोटे से थी इनके अलावा बर सेर सिकंदरपुर से अन्य कोई आवेदन नहीं पहुंचा था इसी के चलते ग्रामीणों ने मीरा देवी को अपना कोटेदार चुना…
Category: बरेली
बरेली: हुल्लापुर चौराहा से हरदोई रोड पर दो बाइक सवार की डीसीएम से तेज रफ्तार से टक्कर हो गई
दिनांक 27 जुलाई सुबह 11 बजे हुल्लापुर चौराहा से हरदोई रोड पर दो बाइक सवार लड़के जिनकी उम्र लगभग 8साल,और 14 साल के आसपास है। दोनो बाइक से फर्रुखाबाद को का रहे थे अचानक डीसीएम से तेज रफ्तार से टक्कर हो गई जिसमे छोटे बच्चे का एक पैर और सिर पर काफी चोट आई,और दूसरे का एक पैर बिल्कुल चतिग्रस्त हो गया और सिर पर भी गंभीर चोट आई जिसकी बचने की उम्मीद कम है।पास ही के लोगो ने आकर दोनो को राहत पहुंचाई।एंबुलेंस को बुलाया और जिला अस्पताल ले…
बरेली – शंकर लाल गुप्ता व जतिन गुप्ता उर्फ राहुल के नेतृत्व में कांवड़ियों के एक बड़े जत्थे ने गढ़ से गंगा जल लेकर अलखनाथ शिव मंदिर में किया जल अभिषेक।
बरेली/ मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी कस्बे के मोहल्ला माली निवासी महंत शंकर लाल गुप्ता और जतिन गुप्ता उर्फ राहुल के नेतृत्व में शनिवार को 50 कावड़ियों के ने गढ़ पहुंचकर वहां गंगाजल भरकर पूजा अर्चना कर वहां से पैदल यात्रा करते हुए सोमवार को बरेली अलखनाथ शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया। उसके बाद फतेहगंज पश्चिमी आगमन पर महंत शंकर गुप्ता, जतिन गुप्ता उर्फ राहुल लाला, संस्कार अग्रवाल उर्फ मनी, अनंत अग्रवाल, रोहन गुप्ता, यश अग्रवाल, ईशांत पोरवाल, अरुन मौर्य, निखिल भारद्वाज, प्रशांत मराठा, विशेष सिंह, प्रधान राहुल…
बरेली – प्रदेश की किसी भी शिक्षण संस्था का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बरेली – स्थानीय इज्जत नगर स्थित सैण्ट पौल कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर की प्रदेश प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना की अध्यक्षता जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार सक्सेना ने किया सम्पन्न हुई । सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश के किसी भी शिक्षण संस्थान का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हर माह के तृतीय रविवार को प्रदेश प्रबन्धकारिणी की बैठक होगी, संस्था का यथा शीघ्र नवीनीकरण का दायित्व अधिवक्ताओं अभय भटनागर व पंकज सक्सेना को सौंपा…
बरेली – अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर रबर फैक्ट्री केस प्रकरण में हस्तक्षेप कराने की मांग की।
बरेली/मीरगंज – अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा मोर्चा के बरेली जिलाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की और बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित रबड़ फैक्ट्री की जमीन वापसी प्रकरण में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप करवाकर जल्द निस्तारित करवाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने इस मामले में यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बता दें कि वर्ष 1958 से 1960 के बीच एशिया की सबसे बड़ी और विश्व के पांच बड़े कृत्रिम रबड़ उत्पादन संयंत्रों में…
बरेली – फतेहगं जपश्चिमी सब्जी मंडी चौक में मिला एक युवक का शव मचा हड़कंप।
कस्बे की मेन बाजार के पास मिला एक युवक का शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 के सभासद शराफत हुसैन शाम लगभग 5 बजे सब्जी लेने मंडी जा रहे थे। तभी अचानक किसी व्यक्ति का फोन आ गया तो वह सब्जी मंडी चौक में फोन पर बात कर रहे थे बात करते-करते उनकी नजर अचानक खंडहर नुमा दुकान की तरफ पड़ी तो उन्होंने देखा एक व्यक्ति शव पड़ा हुआ था…
बरेली – फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने 6 फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
फतेहगंज पश्चिमी – फतेहगंजपश्चिमी थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मीरगंज,बरेली के पर्यवेक्षण में थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे 06 गैर जमानती वारंटी अभियुक्त मुख्तयार पुत्र गड्ढे खां नि0 ग्राम ठिरिया खेतल इशाकत अली पुत्र मोहब्बत शाह निवासी ग्राम ठिरिया खेतल अहमद हुसैन पुत्र मुनीर बक्स निवासी ग्राम सफरीजाबिर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम सौरहा समसुल पुत्र रहीश अहमद निवासी ग्राम…
बरेली – इस्लाम धर्म का पाक महीना की हुई शुरुआत जिसमें ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा।
बरेली/आंवला – एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुजम्मिल रजा खान ने की एसडीएम से फोन पर बातचीत कल तक व्यवस्थाएं नहीं हुई तो जिला अधिकारी बरेली से मिलेंगे ।जनपद बरेली के आंवला में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के तहसील अध्यक्ष नफीस चौधरी ने दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है इस्लाम धर्म का पाक महीना मोहर्रम की शुरुआत हो गई है जिसके अंतर्गत मानने वाले हर मुसलमान के यहां नियाज फातिया और लंगर होता है तथा सावन माह को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गाइडलाइन के अनुसार…
बरेली – गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले युवा – संगठन मंत्री उमाकांत
आज नगर आंवला के सरगम रिसोर्ट में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री आदरणीय उमाकांत जी भाई साहब का आगमन हुआ जिस पर सभी राष्ट्र रक्षकों ने संगठन मंत्री का जोश के साथ अभिनंदन किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरीके से हमारे दोनों हिंदू प्रतापी राजा धर्म के लिए आजीवन संघर्ष किया लेकिन कभी भी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की । हिंदू समाज के युवाओं को भी अपने गौरवशाली इतिहास से सीख कर आत्मनिर्भर…
बरेली – उत्तराखंड की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत का प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में हुआ अतिथि व्याख्यान।
आंवला – एडी बेसिक विनय कुमार, बीएसए संजय सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर विकास कुमार के निर्देशन में विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में सड़क सुरक्षा जागरूकता व स्वामी शिवानंद सरस्वती के शैक्षिक विचारों पर उत्तराखंड की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत का अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार व राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉक्टर अमित शर्मा की नवाचारी पहल से यह आयोजन हुआ जिसमें जय अरिहंत एकेडमिक इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी, उत्तराखंड में बीएड विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत ने…
बरेली – सिरौली कस्बे की युवति के फरार होने में आरोप-प्रत्यारोप दोनों तरफ से हुये मुकदमे दर्ज।
आंवला – कस्वा सिरौली के मोहल्ला घेर सराय की एक युवति बीती दिनांक- 12-07-2023 से फरार चल रही है। फरार युवति की माता ने आलम व वसीम खां, सलीम खां एवं अमीर खां के विरुद्ध थाना सिरौली में नामजद मुकदमा दर्ज करवा दिया वहीं आलम ने भी युवति के परिजनों पर न्यायिक मजिस्ट्रेट आंवला के न्यायालय में इस बाबत मुकदमा दाखिल किया है कि उक्त युवति के परिजन आलम के साथ युवति का निकाह इस कारण नहीं होने दे रहे थे कि वह अलग जाति का है जिसका विरोध करने…
बरेली – फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के शिव भक्तों ने महाकाल जाने वाले कांवरियों के लिए भिजवाई खाद्य सामग्री।
बरेली/फतेहगंजपश्चिमी – कस्बे में आज पुलिस चौकी के पास डॉक्टर हरदेव के मेडिकल स्टोर के सामने एक कैंटर गाड़ी में महाकाल जाने वाले कांवरियों के लिए खाने पीने का सामान रखकर गाड़ी को विदा किया गया। उससे पहले पंडित सूर्य प्रकाश पाठक एवं महंत बनवारी लाल यदुवंशी और महंत डॉ हरदेव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया। उसके बाद गाड़ी के साथ निस्वार्थ भाव से कांवरियों की सेवा करने के लिए जा रहे शिव भक्तों, सेवकों, और कारीगरों का जगदीश प्रसाद गंगवार, अध्यापक ओमपाल यदुवंशी, प्रेमपाल…
बरेली – प्रमुख सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने आंवला पहुंचकर पुरानी यादें की ताजा।
बरेली/आंवला – आंवला पहुंचे प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गाशंकर मिश्र उनके साथ डीएम, कमिश्नर, एसडीएम ई, एसपी देहात सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे। जनपद बरेली के आंवला में प्रमुख सचिव सुबह करीब 9:30 बजे पहुंचे और सर्वप्रथम नगर पालिका में पहुंचे उन्होंने नगरपालिका में वृक्षारोपण किया बताया गया सन 1988 में प्रमुख सचिव के द्वारा ही नगरपालिका भवन का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद सुभाष इंटर कॉलेज और फिर तहसील पर एसडीएम आवास पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने ही आवास का भी उद्घाटन किया था और सर्वप्रथम एसडीएम के…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र की महिला ने बेटी बरामद करने को प्रमुख सचिव से लगाई गुहार।
बरेली/आंवला – प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव के आगे एक महिला ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसपी ग्रामीण ने चार दिन में बेटी को बरामद करने का भरोसा दिया है।थाना सिरौली के गांव दलीपुर की एक महिला सचिव की गाड़ी के पास पहुंची और बताया कि एक माह पहले उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया लेकिन सिरौली पुलिस ने अभी तक बेटी की तलाश नहीं की है। यहां बता दें कि दलीपुर की एक किशोरी गौरी शंकर गुलडिया अपनी ननिहाल में जा रही थी तभी बदायूं…
बरेली की ऐतिहासिक लीलौर झील पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र झील को मूल शक्ल में लाने की दिशा में काम करे जिला प्रशासन।
बरेली/आंवला – बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र की ऐतिहासिक लीलौर झील जो अपने आप में विख्यात है वहां प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शनिवार को लीलौर की ऐतिहासिक झील पर पहुंचे। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को लीलौर झील को मूल शक्ल में लाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने झील का गौरवशाली इतिहास बताते हुए कहा कि इसे इसकी मूलरूप में लाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि झील की…
बरेली – सिरौली नगर पंचायत के चेयरमैन पति पर आउट सोर्सिग कर्मियों को निकालने का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत।
आंवला – सिरौली नगर पंचायत में आउट सोर्सिग कर्मियों को बेवजह निकाल कर एक लाख रुपये की मांग करने का सिरौली के चेयरमैन पति पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। नगर पंचायत सिरौली तहसील आंवला में तैनात आउट सोर्सिग कर्मचारी शबाब नलकूप ऑपरेटर, संजीव नलकूप आपरेटर, मोहम्मद उमर पथ प्रकाश जनरेटर चालक मोहम्मद ओवैस वाहन चालक और प्रीति बाल्मीकि ने नगर पंचायत चेयरमैन के पति मिर्जा अशपाक सकलैनी पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में मामले की शिकायत की गई…
बरेली – नहीं रहे प्रख्यात समाजसेवी, रंगकर्मी व कबीर पुरुस्कार प्राप्त जे सी पालीवाल शिक्षक संस्थान में दौड़ी शोक की लहर।
कुछ समय से बीमार चल रहे बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष व वर्तमान में संरक्षक जे सी पालीवाल का दिल्ली में उनके बेटे के पास देहान्त हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज शाम 03 बजे तक बरेली आ जायेगा। अन्तिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि में होगा। पालीवाल के ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही समिति के शिक्षण संसथाओं के संचालकों में शोक की लहर दौड़ गई। महाशय राम स्वरूप जूनियर हाईस्कूल भूड़ बरेली में एक शोक सभा आयोजित कर प्रार्थना की गई कि पालीवाल तय की आत्मा…
बरेली – नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम ने नगर वासियों को निशुल्क लगवाया आंखों का कैंप।
फतेहगंज पश्चिमी – नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम ने गरीब असहाय लोगों की मदद करने एवं कस्बा वासियों के लिए आज फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में डॉ एम खान हॉस्पिटल के द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच का निशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप लगवाया। कैंप का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम और बरेली शहर से आए डॉक्टर शालीन अहमद खान के द्वारा फीता काटकर किया गया। उसके बाद डॉ एम खान हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ डॉक्टर शालीन अहमद खान, डॉक्टर उत्तीर्ण अवस्थी, डॉक्टर हेमलता द्वारा मरीजों का आंखों का…
SDM ज्योति मौर्या के अफेयर विवाद के बीच पहली बार मीडिया के सामने आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, कही ये बात
SDM ज्योति मौर्या से अफेयर के आरोपों में घिरे होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे पहली बार मीडिया के सामने आए. इस दौरान झांसी में मीडिया के सवालों से वे बचते नजर आए. मनीष दुबे एक विभागीय बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को झांसी पहुंचे थे. एसडीएम ज्योति मौर्या प्रकरण में विवादों में चल रहे होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे मीटिंग के बाद जब बाहर निकले तो मीडिया ने इस प्रकरण और उनके खिलाफ चल रहे जांच के बारे में सवाल पूछा. तो वह कैमरों से बचते…
बरेली – मीरगंज सिरौली रोड पर ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत।
मीरगंज – तहसील मीरगंज के एक गांव का युवक शनिवार की सुबह करीब पौने 12 बजे आनिश पुत्र मकसद अली निवासी ग्राम रईया नगला मीरगंज से अपने साथी रहुफ के साथ दवा लेकर घर जा रहा था। गांव नंदगांव से निकलते वक्त सामने से तेज आ रहे धान से भरे ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चला रहे आनिश की मौके पर ही मौत हो गई।ट्रैक्टर चालक और उसका साथी धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गए। ट्रैक्टर चालक डालचंद्र निवासी समसपुर और…
