फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 3 फरवरी को AIMRAH के हेड ऑफिस पर सहायता कैंप का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 जनपद में बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत एक विशेष सहायता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कल 03 फरवरी 2026 को समय दोपहर 12:00 बजे AIMRAH फाउंडेशन के हेड ऑफिस (पचपुखरा मुरास रोड फर्रुखाबाद) पर आयोजित होगा। कैंप के दौरान जिला उद्योग केंद्र, फर्रुखाबाद के आयुक्त द्वारा उपस्थित युवाओं को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर युवाओं को अपना स्वयं का उद्योग या व्यवसाय शुरू…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह के दो अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त दिनेश उर्फ करू तथा नरेन्द्र उर्फ…

फर्रुखाबाद:विकासखंड राजेपुर में सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों का सम्मान समारोह आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 को विकासखंड राजेपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों के सम्मान में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षों तक विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त पीआरडी जवान रामवीर सिंह, श्रीपाल, शिवशरण, रामचरण एवं ओमवीर को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा सभी सेवानिवृत्त जवानों को कंबल, छाता, सीनरी एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की…

फर्रुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन(टिकैत)के नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत का जिला कार्यालय पर जोर दार स्वागत

आज दिनांक 31/01/2026 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम के नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष अनुज राजपूत का गर्म जोशी से सभी पदाधिकारियों ने स्वागत कर फूल माला पहनाकर बधाई दी इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि अनुज राजपूत को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और अनुज राजपूत को संगठन में नई पारी और नई ऊर्जा के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि जबसे श्री…

फर्रुखाबाद:केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा ने जनपद में चर्चा कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा बजट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 रविवार को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय संसद में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद भाजपा फर्रुखाबाद द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास स्थित माधव मैक्स अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मोहन पांडे, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लाइव स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय…

फर्रुखाबाद:हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत जनपद पहुंचे विहिप के केंद्रीय सह मंत्री मनोज भाई जी, हुआ भव्य स्वागत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 आज जनपद में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री मनोज भाई जी का आगमन हुआ। उनके नगर आगमन पर हिंदूवादी संगठनों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा जी, जिला संयोजक बजरंग दल फर्रुखाबाद रोहन मिश्रा जी, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह जी सहित अनेक हिंदूवादी नेता एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने,…

फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 मेला श्री रामनगरिया, पांचाल घाट फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में दिनांक 01 फरवरी 2026 (रविवार) को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों की जानकारी देना, सुलभ न्याय सुनिश्चित करना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर प्राधिकरण के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने…

फर्रुखाबाद:माघी पूर्णिमा पर रामनगरिया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के पांचाल घाट पर लगे श्री रामनगरिया मेले में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार को सुबह ढाई बजे से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। शाम पांच बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह 10 बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके थे। अमृतपुर और राजेपुर क्षेत्र से 300 से अधिक…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोतवाली में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता चौपाल आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को, सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा। जागरूकता चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें महिला सुरक्षा कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग से संबंधित…

फर्रुखाबाद:हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गंभीर हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा तीन अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रकरण के अनुसार थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 228/2011 व वाद संख्या 337/2011, धारा 304 व 504 भादंवि के अंतर्गत अभियुक्तगण अनूप कुमार उर्फ अमित कुमार पुत्र पाती राम, रोहितास पुत्र पाती राम, पाती राम पुत्र निरंजन सिंह, निवासीगण…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता थाना नवाबगंज के मुकदमे में अभियुक्त को आजीवन कारावास व अर्थदंड

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा किए गए सशक्त विवेचन एवं अभियोजन के फलस्वरूप एक गंभीर आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा कठोर सजा सुनाई गई है। प्रकरण के अनुसार अभियुक्त बद्री पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बबूरा, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 442/2007, वाद संख्या 719/2025,…

फर्रुखाबाद:04 फरवरी को फतेहगढ़ में महिला जनसुनवाई, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से दिनांक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे एक महत्वपूर्ण महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसुनवाई विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सुनीता सैनी, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ द्वारा की जाएगी। महिला जनसुनवाई के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, भरण-पोषण, बाल विवाह सहित विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की जाएगी…

फर्रुखाबाद की 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापना हेतु जीईएम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 जनपद के कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना के लिए पुस्तकों के क्रय हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई कि संबंधित निविदा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त निविदा दिनांक 24 जनवरी 2026 को जीईएम पोर्टल पर अपलोड की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र फर्म/विक्रेता निर्धारित…

फर्रुखाबाद:यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ, 25 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 18 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया गया। इस क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नरेन्द्र पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत, एआरटीओ-प्रशासन श्री कृष्ण कुमार यादव तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती…

फर्रुखाबाद: माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ढाई घाट मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 माघ पूर्णिमा के अवसर पर ढाई घाट मेला क्षेत्र में होने वाले स्नान को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुँचकर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए पुलिस बल की पर्याप्त…

फर्रुखाबाद:विशेष अभियान के तहत जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया का लिया जायज़ा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत विकासखंड शमसाबाद स्थित मतदेय स्थल ए0वी0 इंटर कॉलेज शमसाबाद एवं जूनियर हाईस्कूल शमसाबाद का भ्रमण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर चल रही दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस अवसर पर यह पाया गया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं से दावे व आपत्तियां विधिवत रूप से प्राप्त की जा रही हैं। साथ ही…

फर्रुखाबाद:ओवरस्पीडिंग रोकने को इन्टरसेप्टर वाहन हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) : कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सांसद लोकसभा मुकेश राजपूत  की अध्यक्षता में संसद-सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक बैठक में उपस्थित एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में माह दिसम्बर 2025 तक कुल 50,769 सड़क दुर्घटनाओं में 27,205 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 38,869 व्यक्ति घायल हुए हैं। वर्ष 2024…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरिश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना कम्पिल पुलिस…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार, नवदम्पति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव, जनपद फर्रुखाबाद निवासी वर्षा पुत्री श्री प्रेमपाल शाक्य एवं ग्राम दानचौरा, पोस्ट हिमायूंपुर, जनपद मैनपुरी निवासी कुलदीप पुत्र श्री राधेकृष्ण शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर बौद्ध परंपराओं के अनुरूप समता, करुणा, नैतिकता एवं आपसी सम्मान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ। संस्कार उपरांत नवविवाहित दम्पति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भन्तेजी आनन्दकीर्ति जी की…

फर्रुखाबाद:कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूसों सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।  अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 30.01.2026 को थाना कादरीगेट पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर से…