पूरनपुर। ग्रामीण क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में नागदेवता की पूजा-अर्चना कर उनको दूध और चने का प्रसाद खिलाया। पर्व पर तकियादीनारपुर के नागराज मन्दिर, अमरैयाकलां के लालबाबा मन्दिर, कलीनगर रोड पर तकिया के गुरु कृपा धाम मंदिर और लम्बौआ के मन्दिर पर लोगों ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया।।गांव अमरैयाकलां के देवीस्थान पर हर वर्ष की भांति नागपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने खेल-खिलौनों की दुकानों पर खरीददारी की और बच्चों ने झूला झूले तथा क्षेत्र में सर्प दंश का शिकार…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत:क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में कुश्तियां जीती
पूरनपुर।/पीलीभीत नागपंचमी पर्व पर गांव अमरैयाकलां में मेले के साथ दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में कुश्तियां जीती। कुश्तियों में अमरैयाकलां का दबदबा रहा।तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में नागपंचमी पर्व पर देवीस्थान पर मेला लगा। मेले में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने पहुंचकर दंगल प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाई। दंगल में अमरैयाकलां के अनिकेत कुशवाहा ने खमरियापट्टी के मुकेश कुमार को, अमरैयाकलां के जसवीर कुशवाहा ने नवदिया धनेश…
पीलीभीत:संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।
पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियां एसआरएनए माॅनीटरिंग पंचायतीराज द्वारा किये गये कार्य झाडी कटिंग, जल निकासी, साफ सफाई आदि, कम गहराई वाले हैण्डपम्प के पानी का प्रयोग करने वाले परिवारों की संख्या, शहरी विकास के अन्तर्गत फोगिंग, एंटी लार्वा का छिडकाव, कृषि विभाग द्वारा चूहों, छूछदरों से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किए गए परिवारों की संख्या, शिक्षा विभाग द्वारा संचारी रोगों से बचाव हेतु…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधकों को विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के संबंध में जागरूक करने के दिए निर्देश।
पीलीभीत /मंगलवार की सायं 5:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा बैठक में आए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधको को निर्देशित किया गया कि अपने विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में स्कूल वाहन की संख्या में वृद्धि करें, विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक करें कि वे असुरक्षित वाहनों से अपने बच्चों को…
पीलीभीत: मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
पूरनपुर/पीलीभीत।प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सहकार भारती पीलीभीत के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर की अध्यक्षता में जिला संघ कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई, भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं सहकार गीत गाकर हुई ।बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार एवं जिला की पैक्स समितियों को संगठन की संस्थागत सदस्यता दिलाने हेतु चर्चा हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर ने सहकार भारती की विस्तृत जानकारी देकर संगठन से जुड़ने का महत्व बताया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम में ज़िला कोषाध्यक्ष रामओतार गौतम,जिला…
पीलीभीत:चंदिया हजारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की बिगड़ी हालत।
चंदिया हजारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की बिगड़ी हालत। पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम चंदिया हजारा में उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 6 की छात्रा दिशा पुत्री सुरजीत जो चंदिया हजारा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है छात्रा अपनी कक्षा में बैठी थी विद्यालय में भीषण गर्मी के कारण छात्रा की अचानक हालत बिगड़ गई. छात्रा को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी इसके बाद जानकारी विद्यालय की शिक्षक को लागी शिक्षकों ने चिकित्सक को ना दिखाकर परिजनों को सूचना दी और तत्काल छात्रा को घर…
पीलीभीत: ब्रह्मचारी घाट पर मृत गौवंश पड़ा देख हिन्दू महासभा ने जताई नाराज़गी
ब्रह्मचारी घाट पर मृत गौवंश पड़ा देख हिन्दू महासभा ने जताई नाराज़गी पीलीभीत। रविवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना को सूचना प्राप्त हुई कि ब्रह्मचारी घाट पर एक गौवंशीय पशु मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने तुरंत इस सूचना से युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा को अवगत कराया।सूचना मिलते ही गौरव शर्मा, आयुष सक्सेना और संगठन के सक्रिय सदस्य रोहित वर्मा मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायज़ा लिया। तत्पश्चात हिन्दू…
पीलीभीत: गुरु सत्ता में लीन हो गए गायत्री परिवार पूरनपुर के भामाशाह
गुरु सत्ता में लीन हो गए गायत्री परिवार पूरनपुर के भामाशाह पूरनपुर/पीलीभीत: अगमवीर सिंह आजीवन समयदानी- शान्तिकुञ्ज हरिद्वार प्रातः 11:00 बजे गुरु सत्ता में लीन हो गए।पूरनपुर तहसील के पचपेड़ा फॉर्म निवासी अगमवीर सिंह जी ने सन् 2005 में अपनी साढ़े बारह एकड़ भूमि श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शान्तिकुञ्ज हरिद्वार उत्तराखंड को दान कर सपत्नीक शान्तिकुञ्ज के आजीवन समयदानी हो गए थे ।अगमवीर सिंह जी देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्तिकुञ्ज हरिद्वार में सेवारत थे। गायत्री परिवार का मिनी शान्तिकुञ्ज कहा जाने वाला आश्रम माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर उन्हीं की…
पीलीभीत:लिलहर नीलकंठ मंदिर से श्रृद्धालुओं का जत्था भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हरिद्वार के लिए रवाना।
बिलसंडा: दिनांक 25/07/2025 को ग्राम देवरिया खुर्द के श्रृद्धालुगण लिलहर नीलकंठ मंदिर पर इकट्ठा हुए। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने श्रृद्धालु गणो का हौसला बढ़ाया और पटका पहना कर रवाना करते हुए कहा कि श्रृद्धालु गण हरिद्वार से जल भर कर दिनांक 28/07/2025को गोला गोकर्णनाथ मंदिर में जल चढ़ा कर पूजा अर्चना करेंगे।फिर वापस लिलहर नीलकंठ मन्दिर पर आकर पूजा अर्चना करेंगे।जिसमें (श्रृद्धालु गण)राजीव मौर्या ,सतीश मौर्य, मंगली मौर्य ,फूलचंद मौर्य ,राजेंद्र मौर्य ,छोटेलाल मौर्य, प्रदीप मौर्या, वेद प्रकाश राणा, सुमित सक्सेना ,शिवम श्रीवास्तव, सत्यपाल यादव ,नन्हे मौर्य आदि।इन…
पीलीभीत-बाघिन का अंततः रेस्क्यू: वन विभाग की तत्परता, शासन की सक्रियता जिम्मेदारी का परिणाम
पीलीभीत जनपद के न्यूरिया क्षेत्र में बीते 45 दिनों से जारी बाघिन के आतंक का आखिरकार गुरुवार को सुखद अंत हुआ। नौ जून को गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे किसान मुकेश की मौत से शुरू हुई इस त्रासदी ने धीरे-धीरे न्यूरिया के 15 गांवों को अपने डर के साए में समेट लिया। कई मासूम जानें गईं, अनेक ग्रामीणों के दिन जंगल की निगरानी में और रातें जागते डर के साथ बीतीं। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का जो समापन हुआ, वह एक सकारात्मक और सराहनीय उदाहरण बन गया। बाघिन…
पीलीभीत:पूरनपुर क्षेत्र में गौकशी करने के मामले में 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूरनपुर/पीलीभीत। अपराधों की रोकथाम संज्ञेय अपराधों में संलिप्त अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.07.2025 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 458/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट बनाम अज्ञात में प्रकाश में आये अभ्यस्त अभियुक्तगण जफर पुत्र वजरुला निवासी मो० मटरुनगर ग्राम शेरपुर कलां ,अफजाल पुत्र पुत्तन निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा वार्ड नं0 16 पूरनपुर देहात, आरिफ उर्फ भांदू पुत्र अली मोहम्मद उर्फ अलिया निवासी मो० लाईनपार साहुकारा वार्ड नं0 12 थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को गौकशी के…
पीलीभीत:बाघों की दहशत में जी रहे ग्रामीण: क्या सिर्फ एक विधायक ही उठाएंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी
पीलीभीत। जनपद इन दिनों एक ऐसे संकट से गुजर रहा है, जिसने ग्रामीणों की नींद और चैन छीन लिया है। बाघ और बाघिन के आतंक ने गांव-गांव भय का माहौल बना दिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि ग्रामीण इलाकों में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है, लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।टांडा कॉलोनी, करनापुर और डंडियाकैमा जैसे गांव हाल के दिनों में ऐसे भयावह अनुभवों का सामना कर चुके हैं, जहां वन्य जीवों की मौजूदगी ने लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर…
पीलीभीत:राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
कलीनगर/पीलीभीत ।तहसील परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूरनपुर के द्वारा गुरुवार को किसानों की समस्याओं व भाजपा सरकार के द्वारा चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को याद कराते हुए धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि इस समय फसलों की बुआई चल रही है। किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अवश्यकता है। जबकि सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली एवं उनकी आय को दुगुनी करने का…
पीलीभीत:जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील परिसर में गुरुवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बार बार लिखित शिकायत देने के बाद भी प्रशासन नही जाग रहा है। अधिवक्ता परिसर में बनी जर्जर बिल्डिंग हादसे को दावत दे रही हैं। जबकि जर्जर बिल्डिंग के पास में 200 से 250 अधिवक्ता बैठते हैं और वादकारियों का भी आना जाना लगा रहता है। जर्जर बिल्डिंग कभी भी गिर सकती हैं और एक बड़ी घटना घटना…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 का किया निरीक्षण।
पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ऐमी के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्र व ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों संख्या की जानकारी प्राप्त की और विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा में पहुंचकर बच्चों से हिन्दी की किताब को पढ़वाकर देखा और शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में विद्यालय आए। उन्होंने विद्यालयों के शौचालय में पाइप लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने ऐमी गौशाला का किया निरीक्षण।
पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकास खण्ड ललौरीखेडा क्षेत्र अन्तर्गत अस्थायी ऐमी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि ऐमी गौशाला में निराश्रित गौवंशों की जानकारी प्राप्त की और गौवंशों को गुड खिलाई। जिलाधिकारी ने गौवंशों की नियमित देखरेख हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गौवंशों के ईयर टैगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में…
पीलीभीत:उ0प्र0 राजस्व निरीक्षक संघ ने मा0 मुख्यमंत्री जी के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
पीलीभीत उ0प्र0 राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को शासन द्वारा स्टेशनरी भत्ता में वृद्धि अनुमन्य किये जाने पर मा0 मुख्यमंत्री जी के नाम आभार ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक संवर्ग सरकार की नीतियों एवं जनता के हित में संचालित की जा रही है विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। ध्यातव्य है राजस्व निरीक्षक को वरासत, आई0जी0आर0एस0 के प्रिन्ट निकालने, उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 24 के आनॅलाइन आवेदन के प्रिन्ट निकालने…
पीलीभीत:भाजपा विधायक ने माधोटांडा ब्लॉक बनवाने की मांग की।
पूरनपुर/पीलीभीत। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर अपनी 129 विधानसभा पूरनपुर के ग्राम माधोटांडा ब्लॉक बनवाने के संबंध में पत्र दिया, विधायक बाबूराम पासवान के साथ विधानपरिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने भी अपना पत्र देकर इस विषय के बारे में बताया । माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शीघ्र ही ब्लॉक को बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय की गहराईयों से बहुत…
पीलीभीत : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायतों प्राप्त हुई , मौके पर 07 शिकायतें हुई निस्तारण किया।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। कुल 15 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिरकारी ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही…
पीलीभीत : बाघ की कोई लोकेशन नहीं, ग्रामीणों में भय अभी भी बरकरार
बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमलों से व्याप्त भय और जनहानि को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने बाघ और तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीवों द्वारा निरंतर हो रहे हमलों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु कठोर और त्वरित कदम उठाने की मांग की। बताते चले कि इस घटना से पहले ही इस विषय पर महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक ने मुख्यमंत्री को…
