कानपुर: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर भारत सिंह को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने स्वायत्तशासी कॉलेज के मूल्यांकन हेतु गठित 5 सदस्य कमेटी का चेयरमैन बनाया है। डॉक्टर भारत सिंह एवं उनके सहकर्मी समिति के सदस्य 28 एवं 29 अक्टूबर 2021 को कर्नाटक राज्य के बेलगांव स्थित कालेज का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अकादमिक ख्याति, परीक्षा परिणामों की प्रगति, कॉलेज की विभिन्न गतिविधियां, संकाय के सदस्यों का शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुसंधान उपलब्धियां, पुस्तकालय, छात्रों हेतु…
Category: कानपुर देहात
कानपुर: राष्ट्रपति की भाभी का छलका दर्द
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी 27 जून को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित अपने जन्मस्थान परौंख गांव आएंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है, जब वे अपने जन्मस्थान आएंगे। इस पर झींझक के ओम नगर में रहने वाली राष्ट्रपति महोदय की भाभी विद्यावती का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा, उनके घर पर आए अफसरों ने मना किया है कि राष्ट्रपति को घर से कुछ बनाकर दिया नहीं जा सकता है। इतना कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा, ‘हमाए लल्ला को रसियाउर और हमाए हाथ…
कानपुर में भिखारियों का पैसा भी खा गए अफसर
यूपी के कानपुर शहर के बीचों बीच समाज कल्याण विभाग का यह भिक्षु गृह 32 साल से है। शहर में भीख मांगने वाले भिखारियों को यहां शेल्टर देने के लिए इसे शुरू किया गया था लेकिन इतने सालों में यहां एक भी भिखारी नहीं आया। भिक्षु गृह की व्यवस्स्थाओं के नाम पर 22 सरकारी मुलाजिमों की ड्यूटी जरूर लगा दी गई। 19 कर्मचारी तो यहां ड्यूटी करके रिटायर भी हो गए। अब 3 कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। बिल्डिंग का प्लास्टर गिर रहा है लेकिन 14 हजार रुपए महीना किराया…
कानपुर : नकली पान मसाला और तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
कानपुर : डिफेंस कालोनी जाजमऊ में फिरदोश आलम के एक मकान में गुपचुप तरीके से पान मसाला तैयार किया जा रहा था । यहां अक्सर रात को काम होता है और रात में माल सप्लाई के लिए भेज दिया जाता है। बीते दिन CO सीसामऊ की टीम के द्वारा मकान पर छापा मारा गया तो एक कमरे में पान मसाला और तंबाकू के कई पैकेट मिले। वहीं, पान मसाला निर्माण में लगने वाली सामग्री भी बरामद की गई।