उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सदर तहसील स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम शुभारंभ एसडीएम सदर रामकेश ने दीप प्रज्वालित किया।इसके बाद संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर सभी लेखपालों ने द्वारा शर्मा जी द्वारा लेखपाल संघ की स्थापना के लिए किये गए योगदान व संघर्षों पर प्रकाश डाला। तहसील अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा संवर्ग के सदस्यों के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराते हुए संघ के…
Category: कन्नौज
कन्नौज : गंगा में लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पहुंचकर मां गंगा में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। कन्नौज के मेहंदी घाट पर आज लाखों श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मेहंदी घाट के तट पर पहुंचकर मां गंगा में स्नान किया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा
कन्नौज : ट्रेन की चपेट में आये युवक की हालत गंभीर भर्ती
जनपद के जसोदा रेलवे स्टेशन के पास हजरत पुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर पटरी के किनारे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार…
कन्नौज : पशुधन गणना प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ?
मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ कर्णवीर सिंह नोडल अधिकारी, पशु गणना डॉ सारिका मल ने विकास भवन परिसर से पशुधन गणना वाहन/प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह पशुधन गणना 25 फरवरी तक चलेगी। जिसमें जनपद के सभी परिवारों में पाले जाने वाले पशुओं की गणना की जाएगी। इस अवसर पर पशु गणना कारों को गणना किट भी प्रदान किए गए। सभी पशु गणना ऑनलाइन होगी अर्थात मोबाईल एप के माध्यम से आंकड़े इकट्ठे किए जाएंगे ।…
कन्नौज : बाल दिवस पर पं. जवाहरलाल नेहरू का मनाया जन्मदिवस
गुरुवार को क्षेत्र के अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य संदेश कुमार पांडेय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस मौके पर प्राचार्य संदेश कुमार पांडेय ने चाचा नेहरू पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुलामी से निजात मिलने के बाद देश एक नई चुनौती का सामना कर रहा था। उस समय अपनी सूझबूझ का…
कन्नौज : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,तिर्वा मे बच्चों नें उत्साह के साथ मनाया बाल दिवस व प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में आज दिनांक 14.11.2024 दिन गुरुवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार मिश्रा ने पंडित नेहरू व श्री गुरुनानक देव के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इसके पश्चात् आचार्य श्री राम नरेश राठौर जी नें पं०नेहरू के जीवन दर्शन को छात्रों को समझाते हुए कहा जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और…
कन्नौज ; सुदामा की दीन दशा सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु
जलालाबाद क्षेत्र में स्थित ग्राम मतौली में धर्मेन्द्र मिश्रा और शीलू मिश्रा के यहां चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा के आज विश्राम दिवस की कथा में सुदामा की दीन दशा और कृष्ण सुदामा की अनुपम मित्रता तथा सुदामा की कृष्ण के प्रति भक्ति का मार्मिक चित्रण किया गया। कथा चित्रण में व्यास जी ने बताया कि अपनी दीन दशा और निर्धनता से परेशान होकर उनसे उनकी पत्नी सुशीला ने बड़ी मशक्कत के बाद सुदामा जी को कृष्ण जी के पास जाने के लिए मनाया। द्वारिका पुरी जाते हुऐ…
कन्नौज : चाचा नेहरू के जन्मदिवस के साथ मनाया बाल दिवस बच्चों को किए उपहार वितरण
गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मकरंद नगर में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का 135 व जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मौके पर गोमती देवी प्राथमिक पाठशाला मकरंद नगर कन्नौज में बच्चों के बीच जाकर कॉपी पेन पुरस्कार के रूप में वितरण किया। जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने स्वर्गीय पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद कर बताया की…
कन्नौज : रिश्तेदारी में जाते समय सड़क दुर्घटना , उपचार के दौरान मौत ?
खडिनी चौकी क्षेत्र के गांव गुवरिया निवासी सुमित कुमार उम्र 23 वर्ष अपने ही भाई भानू के साथ अपनी बुआ रेशमा निवासी चितायन जिला मैनपुरी के यहां भात लेकर गांव से जा रहा था। तभी जैसे ही बाइक सवार गांव समाइन कटरा के पास पहुचे तभी बाइक मे अज्ञात वहान की टक्कर से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें निकल रहे राहगीरों ने व पुलिस की मदद से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर सुमित की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने आगरा के…
कन्नौज : स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया कैंप
जनपद कन्नौज के ग्राम सतवारी में बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालाबाद के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया । जिसमें काफी भीड़ एकत्रित हो गई । लगभग 90 लोगों का कैंप में चेकअप किया गया। जिसमे लगभग 50 लोग बुखार से पीड़ित थे । इन लोगों का डेंगू ,मलेरिया,टाइफाइड आदि बीमारियों का चेकअप किया गया। जिसमे सभी लोग नेगेटिव पाए गए ।चिकित्साधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैंप लगवाकर मरीजों परीक्षण किया गया। जिसमे सभी मरीजों दवा…
कन्नौज : कृष्ण सुदामा की मित्रता सुदामा चरित्र का सुनाया प्रसंग
हसेरन कस्बा के बिधूना मार्ग स्थित नगर पुल के पास देवकुटी आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस में कृष्ण विवाह के साथ सुदामा चरित्र की कथा का मनमोहक वर्णन किया। कथावाचक आचार्य श्यामा प्रसाद द्विवेदी ने कृष्ण के 16108 विवाह की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा की विश्राम दिवस सुदामा चरित की कथा का मनमोहक कथा का वर्णन किया। कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई। बचपन के ही मित्र रहे कृष्ण और सुदामा। सुदामा जी अपने मित्र कृष्ण से मिलने द्वारकापुरी पहुंचे। उनकी दशा…
कन्नौज : यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कर रही जागरूक ?
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉक्टर प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी यातायात आफाक खां द्वारा अपनी टीम के साथ रोडवेज बस स्टैंड के आसपास वाहनों में यातायात नियम से संबंधित स्टीकर/पंपलेट चस्पा करवाए। वहीं लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज में छात्रों को यातायात नियम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रभारी द्वारा बताया गया कि यातायात माह में विशेष यातायात जागरूकता के साथ अभियान चलाए जाते हैं। और यातायात नियमों से संबंधित प्रचार प्रसार कराया…
कन्नौज : राष्ट्रीय एकता सम्मान से सम्मानित हुए कवि विकास कुशवाहा ?
ऋषिनगर मियागंज में रहने वाले युवा कवि विकास कुशवाहा एडवोकेट को भोपाल (मध्य प्रदेश )में हिन्दी भवन में विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह में राष्ट्रीय एकता सम्मान “नेशनल यूनिटी एवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया है। बिगत 10 नवंबर को भोपाल के हिन्दी भवन के महादेवी वर्मा सभागार में आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह 2024 कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान “विश्व हिन्दी रचनाकार मंच (पंजिकृत न्यास)” के द्वारा प्रदान किया गया । राष्ट्रभाषा हिन्दी,देश प्रेम एवम् देश की राष्ट्रीय एकता – अखंडता के प्रचार – प्रसार हेतु…
कन्नौज : झूला झूलते समय झूले में फसी चोटी बाल सिर से अलग ?
झूला झूलते समय झूले में सर के बाल फसने से बाल अलग होने का मामला प्रकाश में आया है । गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए ले गए जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया ।जनपद कन्नौज के गांव में झूला झूलने गई 15 वर्षीय किशोरी झूला झूलते समय सर के झूले की राड में फंस गए। जिससे उसके सर के बाल उसके सर से अलग हो गए। गंभीर हालत में उसे रेफर किया गया। कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र की माधव नगर कस्बे…
कन्नौज : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन ?
मकरंद नगर स्थित चौधरी चंदन सिंह परास्नातक महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया । प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ आर एन मिश्रा के नेतृत्व में सभी तीनों प्रतियोगिताएं विधिवत तथा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। आयोजन के उपरांत महाविद्यालय में ही प्राचार्य डॉक्टर आरएन मिश्रा की अध्यक्षता में गठित कोऑर्डिनेटर डॉ सुदीप शर्मा तथा तीनों प्रतियोगिताओं से संबंधित परीक्षा समिति द्वारा निष्पक्षता पूर्वक पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन…
कन्नौज : यातायात महा के तहत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान ?
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खां द्वारा पूरे जनपद में यातायात माह को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें आज महेंद्र नीलम इंटर कॉलेज कस्बा तिर्वा में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं से यातायात संबंधी सवाल भी पूछे गए, सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार के रूप में उपहार देकर उत्साह वर्धन किया गया। प्रभारी…
कन्नौज : यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर जिलाधिकारी ने किया अवलोकन
यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस लाइन्स मनोरंजन हाल में यातायात उपकरणों की लगायी गयी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन। जनपद में चलाये जा रहे यातायात माह के क्रम में पुलिस लाइंस कन्नौज के मनोरंजन हॉल में यातायात जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अवलोकन जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूलों/कॉलेजों के छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी…
कन्नौज में रामलीला कार्यक्रम में विशाल धनुष यज्ञ ?
जनपद के ग्राम पचोर में चल रही श्री मंगलेश्वर सरकार आदर्श रामलीला समिति के द्वारा आज परशुराम लक्ष्मण संवाद का आयोजन किया गया। वहीं रामलीला में पहुंचे तिर्वा कोतवाल जीतेंद्र कुमार , पचोर चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र कटिहार ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर आदर्श मंगलेश्वर सरकार रामलीला समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने आए अतिथि का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में विशाल धनुष यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। बाहर से आई कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति की। धनुष के टूटटे होते ही…
कन्नौज में किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म ?
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किसी किशोरी ने अपनी आपबीती अपनी मां को सुनाई। घर के लोगों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर करवाई की। कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव में 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी का नहाते समय चोरी छिपे वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी को अपने पास बुलाने की धमकी देने लगा। वीडियो बनने से किशोरी डर गई। आरोपी युवक ने अपने साथी से किशोरी को बुलवाया।…
कन्नौज : एसपी ने पुलिस लाइन्स में ट्रैफिक कमांड सेंटर का किया उद्घाटन ?
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक कमांड सेंटर का उद्घाटन किया । ट्रैफिक कमाण्ड सेंटर की शुरूआत जनपद के 11सार्वजनिक स्थानों पर 44 कैमरों को लगवाकर की गयी है। सेन्टर से यातायात की मॉनिटरिंग की जाएगी।सड़कों पर जाम की स्थिति होने पर निकटतम पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था ओर बेहतर होगी और यदि कोई वाहन यातायात के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा