​औरैया:ऐरवा कटरा के मुकटपुर में ‘सम्राट अशोक क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य शुभारंभ

​ऐरवा कटरा (रघुनाथपुर): विकासखंड ऐरवा कटरा के अंतर्गत आने वाले मौजा रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान विनय शाक्य (लालू) ने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल की है। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने मजरा मुकटपुर में आयोजित ‘सम्राट अशोक क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। ​ उद्घाटन के बाद ग्राम प्रधान विनय शाक्य केवल मुख्य अतिथि तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने खेल की पिच पर उतरकर सभी को चकित कर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला और बल्ले से…

औरैया: शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप

औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया।रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो…

औरैया: भारतीय संविधान बौद्ध सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने UGC बिल के समर्थन में की आवश्यक बैठक की

भारतीय संविधान बौद्ध सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने UGC बिल के समर्थन में की आवश्यक बैठक संगठन के पदाधिकारियों ने UGCबिल पर जो रोक लगाई गई है l उसके लिए बहुत ही विरोध जताया है संस्था के संस्थापक ने कहा बहुत जल्द इसके लिए हमारा संगठन गांव गांव जाकर लोगों को अभियान के माध्यम से बताएगा की UGC बिल एस सी, एस टी, ओ बी सी,के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक है जो हम लोग अपमान सहते आए हैं, तो हमें वह अपमान नहीं सहना पड़ेगा हमारे समाज के…

औरैया : बरौना कलां मार्ग पर ई-रिक्शा खेत में पलटा

बरौना कलां-एरवा कटरा मार्ग पर सभापुर पुलिया के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक बहोरपुर, एरवा कटरा का निवासी बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ई-रिक्शा में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, केवल चालक ही था। चालक के सिर में मामूली चोट लगी है। ई-रिक्शा के अगले शॉकर और सामने का शीशा टूट गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से ई-रिक्शा को खेत से सीधा खड़ा किया गया।…

​औरैया: अब मेरी बारी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

​औरैया: ऐरवा कटरा की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में खेल और शिक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘अब मेरी बारी’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय वायु सेना के जवान सतेन्द्र शाक्य (फ़ौजी) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में इस बार भी सैंकड़ो बच्चों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।​प्रतियोगिता का खाका बच्चों की उम्र और क्षमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। इसमें 100 मीटर से लेकर 1 किलोमीटर तक की दौड़ आयोजित की गई।मैदान में उतरते…

औरैया एसपी रह चुकी चारू निगम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चल वैजयन्ती ट्रॉफी से किया सम्मानि

औरैया एसपी रह चुकी चारू निगम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चल वैजयन्ती ट्रॉफी से किया सम्मानित। 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद को यूपी की सभी वाहिनियों में से सर्वोत्तम वाहिनी होने का खिताब मिला। आईपीएस चारू निगम को CM योगी आदित्यनाथ ने खुद सम्मानित कर दी बधाई। सर्वोत्तम वाहिनी का गौरव मिलने के बाद 47वीं वाहिनी PAC गाज़ियाबाद में खुशी का माहौल। सेना नायक चारू निगम ने अच्छा परफॉर्मेंस देने वाले वाहिनी के जवानों को दी बधाई। वर्तमान में IPS चारू निगम 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद में सेनानायक के पद…

औरैया में नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संभाला कार्यभार

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 जनपद में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक भारती ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन में गार्द की सलामी ली और तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री भारती ने थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनता…

औरैया: घायल अवस्था में मिला आदमी

घायल अवस्था में मिला आदमी नगला वीजा के पास सड़क एरवा पटना रोड पर नाम बताया जा रहा है कि मुलायम कठेरिया दोवाके रहने वाले हैं साइकिल से घर जा रहे थे तभी अज्ञात चार पहिया गाड़ी क्रॉस करते समय सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरेमुलायम कठेरिया के मुंह में गंभीर छोटे हे मुख से रक्त अभी निकल रहा हैकुछ पटना के चन्द्र भले लोगो ने उनके लिए डॉक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे थे सतेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ औरैया

औरैया के एसडीएम राकेश कुमार निलंबित, शासन ने की सख्त कार्रवाई।

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति को आगे बढ़ाते हुए जनपद औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 19 अगस्त 2025 का है, जब सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में एक सीसीटीवी फुटेज/वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में दिखे आचरण को शासन ने गंभीरता से लेते हुए इसे शासन/प्रशासन की छवि धूमिल करने वाला पाया। ★जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई औरैया के जिलाधिकारी आईएएस इंद्रमणि त्रिपाठी ने…

औरैया: तिरंगा यात्रा के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व

थाना क्षेत्र ऐरवा कटरा के अन्तर्गत रघुनाथपुर रोड पर स्थित बौद्ध शिक्षा समिति इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल शाक्य, जिला मन्त्री बीजेपी और पत्नी सपना शाक्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ने झंडा रोहन कर एक तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान यहां के बच्चों में देश भक्ति और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बौद्ध आर्मी संगठन कानपुर मण्डल मिडिया प्रभारी रंजीत शाक्य सहित समस्त विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

ब्लॉक बिधूना औरैया में लोगों को प्रधान मंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई।

प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी गई। पूर्वा लक्ष्मीराम को समृद्धि गांव बनाया जा रहा है जिसमें गांव की 0 से 10 वर्ष की सभी लड़कियों के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जा रहे है। ये जानकारी वित्तीय सलाकार सेंटर मैनेजर अजय कुमार द्वारा दी गई क्रिसिल फाउंडेशन के प्रधान द्वारा कुलदीप कुमार और मिनी वाइस मित्र देव कुमारी को प्रशंसा सम्मानित पत्र दिया गया है रिपोर्टर : सतेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ औरैया

औरैया में रक्षाबंधन पर रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात ,भाई ने बहन से किया बलात्कार, फिर की हत्या

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार के दिन औरैया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ बलात्कार कर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के कुछ ही घंटों पहले बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी थी। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि बलात्कार के बाद आरोपी भाई ने अपनी बहन की हत्या कर…

कन्नौज:गैंगस्टर एक्ट में दोषी अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई सजा ,पुलिस की प्रभावी पैरवी लाई रंग

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जनपद कन्नौज की अदालत ने एक चिन्हित गैंगस्टर को कठोर सजा सुनाई है। थाना कोतवाली छिबरामऊ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 355/22 अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत दर्ज अभियोग में अभियुक्त को दोषी पाते हुए माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम द्वारा 03 वर्ष 07 दिन का कठोर कारावास एवं ₹5,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: अभियुक्त राहुल उर्फ शाकाल पुत्र कुंवर पाल…

औरैया:ग्राम पंचायत पूर्वा लक्षीराम ब्लॉक बिधूना औरैया मैं प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई

ग्राम पंचायत पूर्वा लक्षीराम ब्लॉक बिधूना औरैया मैं प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी गई पूर्वा लक्षीराम को समृद्धि गांव की 0 से 10 वर्ष की सभी लड़कियों के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जा रहे।ये जानकारी वित्तीय सालकर सेन्टर मैनेजर अजय कुमार द्वारा दी गई। जिसमें समूह सखी देव कुमारी आजीविका सखी सुनीता देवी और बैंक सखी शिक्षा कुमारी भी मौजूद रही सतेन्द्र सिंह यादव औरैया रिपोर्टर

औरैया:पूर्वा लक्षीराम बना रहा है बेटियों का भविष्य सुनहरा, समृद्धि गांव के रूप में उठाया बड़ा कदम

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 तहसील बिधूना के ग्राम पंचायत पुरवा लक्षीराम में मंगलवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व वित्तीय सलाहकार व सेंटर मैनेजर अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पुरवा लक्षीराम को “समृद्धि गांव” के रूप में विकसित किया जा रहा है,…

औरैया:आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, खेत में गोबर डालते समय हुआ हादसा

(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयकरण का पुरवा में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जब आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी शिखा पुत्री बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी खेत में गोबर डालने गई थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर शिखा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, क्षेत्र में शोक…

औरैया में कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत किसानों को प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरित, प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 जनपद औरैया में आज “कृषि संकल्प अभियान-2025” के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अन्नदाता किसानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरित किए। इस अवसर पर पौधरोपण कर हरित क्षेत्र विस्तार का संदेश भी दिया गया तथा कृषि उत्पादन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, फसल विविधिकरण और नवीनतम कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस प्रदर्शनी में किसानों को जैविक…

औरैया: भीड़-भाड़ वाले स्थानों,पार्क आदि पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी

पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिजित आर.शंकर के निर्देशन मे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों की एन्टीरोमियो टीमों द्वारा प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों,पार्क आदि पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नं0-1090,1076,112 तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया ।

औरैया जिलाधिकारी ने विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत उमरसाना में विकास कार्यों कराए जाने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरसाना के पुराने भवन जो पूर्णतया जर्जर है की नीलामी कराते हुए प्राप्त धनराशि का नियमानुसार उपयोग कर विद्यालय भवन के शेष भाग में किए जाने वाले कार्यों यथा मिट्टी भराव, टाईलीकरण, रंगाई पुताई आदि को कराये। उन्होंने विद्यालय में हो रहे टीकाकरण को देखा और संबंधित को निर्देशित किया कि पंजीकरण बच्चों का टीकाकरण शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की शिथिलता /लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत दिए गए कनेक्शन की जलापूर्ति की व्यवस्था देखी…

स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद औरैया में हुआ आगमन, संविधान सम्मान रथ यात्रा का जगह जगह नुक्कड़ सभाओं के साथ हुआ स्वागत

औरैया : जनपद के थाना क्षेत्र एरवा कटरा बाजार में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनसभा को किया संबोधित वर्तमान सरकार पर बोला हमला वर्तमान सरकार महंगाई बेरोजगारी को लेकर मौन है साथ ही वर्तमान सरकार फ्री राशन और मंदिर मस्जिद और बाबर जैसे मुद्दों को उखाड़ कर शिक्षा रोजगार से समाज को वंचित कर रही हैअगर ऐसा ही रहा तो आगे आने वाले समय में आप अपने बच्चों को शिक्षा कैसे देंगेमौर्य ने कहा कि मैं अपनी जनता पार्टी के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में संविधान सम्मान यात्रा को तब…