आजमगढ़। जिले में तमसा नदी की बाढ़ में शनिवार को हरवंशपुर स्थित पुलिया को को अपनी गोद में समा लिया। इससे डीएम-एसपी आवास जाने वाला रास्ता बंद हो गया है, सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की मौके पर ड्यूटी लगाई गई है। हरवंशपुर तिराहे से निजामाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया का आधा हिस्सा शनिवार को उफनाई तमसा में समाहित हो गया। पुलिया के शेष हिस्से में भी दरार पड़ गई है। खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पुलिया के पास बैरिकेडिंग करवाकर रास्ता रोक दिया है।…
Category: आज़मगढ़
आजमगढ़: अब फिर सीएम के संभावित दौरे की शुरू हुई तैयारी
आजमगढ़।। एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन की तिथि तय न होने पर भी प्रशासनिक अफसर अलर्ट है। एक सप्ताह पहले लगातार बारिश के चलते पूरी तैयारी नही हो सकी ।उनके आगमन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सगड़ी तहसील में हैलीपैड के स्थल का जायजा लिया। शहर से लेकर गांवों तक की सफाई तेजी से कराई जा रही है जबकि उनके आगमन की कोई तारीख निश्चित नहीं है। मुख्यमंत्री का जिले में भ्रमण की बात से अधिकारियों की नींद उड़ गई। इसके बाद से प्रशासनिक अमला…
आज़मगढ़: अंबारी-अहरौला मार्ग पर आज रेलवे क्रासिंग पर होगा कार्य वाहन से न करें सफर
आजमगढ़: अंबारी फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन 62सी गेट पर सोमवार को विभाग ओवरहालिग का कार्य कराएगा। इसके मद्देनजर अहरौला-अंबारी मार्ग पर सभी तरह के उन वाहनों का आवागमन बंद रहेगा, जिन्हें क्रासिग से होकर आना-जाना होगा।रेलवे की ओर से इस कार्य को ध्यान में रखकर उपजिलाधिकारी रावेंद्र कुमार सिंह ने रूट डायवर्जन का आदेश पुलिस को दिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अंबारी स्थित दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के माहुल रोड पर गेट संख्या 62सी पर रेलवे द्वारा ओवर हालिग कार्य होना है। इसलिए सुबह…
आजमगढ़: ग्राहक बन कर तीन लाख का आभूषण चुरा ले गये
आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र कस्बा कप्तानगंज में सराफा की एक दुकान पर शाम चार बजे ग्राहक बन कर आया युवक तीन लाख का आभूषण लेकर फरार हो गया। घटनासे सम्वन्धित पीड़ित सराफा कारोबारी ने कप्तानगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।कप्तानगंज के ऋषिकुमार उर्फ सोने पुत्र प्रेमशंकर गुप्ता की आजमगढ़ फैजाबाद रोड पर आवास और नीचे हिस्से में वह सराफा की दुकान खोल रखा है। शनिवार की शाम चार बजे के लगभग कस्बे का ही एक दुकानदार बाइक सवार दो…
आजमगढ़: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मना पीएम का 71वां जन्मदिन
आजमगढ़।। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अस्पताल के मरीजों में फल वितरण किया गया और निजामाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के द्वारा 103 किसानों और 75 जवानों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष…
आजमगढ़: पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश ने बरपाया कहर, मकान-दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत
आजमगढ़।। पूर्वांचल में पिछले तीन दिनों तक हर दिन बारिश हुई है। जिससे कच्चे मकान और दीवारें गिर गईं। जिनके मलबे में कई लोग दब गए थे। वहीं, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरार पड़ गई। आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के ज्यादातर जिलों गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार रात तक कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हुई। इस कारण कच्चे मकान और दीवारें गिरने से सात की मौत हो गई। आजमगढ़ में उकरौड़ा गांव के सरैया पुरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरारें पड़ गई। आजमगढ़ में दीवारें…
आजमगढ़: पालीथिन को बन्द करने हेतु बूढ़नपुर नगर पंचायत में अधिकारियों ने चलाया अभियान
आजमगढ़: नगर पंचायत बूढ़नपुर के अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर तथा मुख्य बाजार कोयलसा एवं बूढ़नपुर चौराहे के अलावा आस पास की दुकानों पर पॉलीथिन को रोकने हेतु अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया गया कि पॉलीथिन से बहुत ही नुकसान होता है। सरकार ने पॉलीथिन पर रोक लगा रखी है अब आप लोग पॉलीथिन में सामान रख कर न बेंचें। अधिशासी अधिकारी गुंजन कुमार ने बताया कि पॉलीथिन से काफी नुकसान पहुंच रहा है जो पॉलीथिन आप लोग उपयोग करने के बाद फेंक देते…
आजमगढ़: सीएम के संभावित दौरे से पुलों की रेलिंग,चौराहों,डिवाइडरों का रंगरोगन होने लगा
आजमगढ़।। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन की तिथि तय नहीं है फिर भी प्रशासनिक अफसर अलर्ट है। शहर से लेकर गांवों तक की सफाई तेजी से कराई जा रही है जबकि शहर में डिवाइडर, बिजली के खंभे और पुलों की रेलिंग रंगायी जा रही है। सड़क के किनारे से घास-फूस भी हटाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले विडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलों में भ्रमण की बात कही थी। इससे पहले अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सितंबर माह में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का…
आज़मगढ़ : डेंगू ने जिले में दी दस्तक, स्वास्थ्य महकमा परेशान
आजमगढ़।। निजी और सरकारी अस्पताल बुखार के मरीजों से अटे पड़े हैं। इस बीच डेंगू के तीन मरीज मिलने से जिले प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर भर में सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने ग्रामीण इलाकों में भी मच्छर मार दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए हैं।अब तक स्वास्थ्य महकमा जिले में डेंगू के मरीजों के होने की बात से इनकार करता रहा है। डेंगू वार्ड से ताला नहीं खोला गया था। अलबत्ता बुखार के मरीजों से अस्पताल पट गए थे। जिले में…
आजमगढ़: अब सीएनजी किट लगाकर सड़कों पर नहीं दौड़ा पाएंगे 15 साल पुराने वाहन
आजमगढ़। पंजीयन के 15 वर्ष पूरे कर चुके दोपहिया और निजी चार पहिया वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी है। परिवहन विभाग ने वाहनों का नवीनीकरण कराने की छूट दे रखी है। निर्धारित समय के बाद नवीनीकरण नहीं कराने वाले सभी वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे वाहन पकड़े जाने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा। ऐसे में 15 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके वाहनों के स्वामी सीएनजी किट नहीं लगा कर चल सकेंगे।परिवहन विभाग द्वारा दोपहिया व निजी चार पहिया वाहनों का पंजीयन 15 वर्ष के…
आजमगढ़: कई परिवारों पर मंडरा रहा कटान का खतरा, पलायन को मजबूर
आजमगढ़: सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा की बाढ़ अब सामान्य होने की ओर अग्रसर है। वहीं जलस्तर घटने से कटान में तेजी आ गई है। बगहवा में कटान से कई परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। कटान की जद में आए लोग खुद अपना आशियाना तोड़कर पलायन करने को विवश हो गए हैं। कृषि योग्य भूमि के लगातार कटने से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। गांगेपुर, महुला देवारा, परसिया, अचल नगर में नदी कटान कर रही है।…
आजमगढ़:कई परिवारों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
आजमगढ़: सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा की बाढ़ अब सामान्य होने की ओर अग्रसर है। वहीं जलस्तर घटने से कटान में तेजी आ गई है। बगहवा में कटान से कई परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। कटान की जद में आए लोग खुद अपना आशियाना तोड़कर पलायन करने को विवश हो गए हैं। कृषि योग्य भूमि के लगातार कटने से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। गांगेपुर, महुला देवारा, परसिया, अचल नगर में नदी कटान कर रही है।…
आजमगढ़ : पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग किया
आजमगढ़:मेजवां, शाहगंज से आजमगढ़ होते हुए बलिया को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के न चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाहआलम कुरैशी ने पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग उठाई है।उन्होंने बताया कि बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज के लिए अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। जिसका किराया पैसेंजर ट्रेन से अधिक है। ऐसे में यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्रतिदिन सफर करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।…
आजमगढ़:पलटन राम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को बनाया बसपा ने जिला सचिव
आजमगढ़: अतरौलिया लखनऊ में 9 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम कांशीराम परिनिर्वाण दिवस की तैयारी को लेकर बसपा कार्यकर्ता की एक बैठक बुलाई गई जो अतरौलिया के सीमा हॉस्पिटल में स्थित सभागार में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ सरोज पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि अमरनाथ बौद्ध, अखंड प्रताप सिंह रहे। बैठक की अध्यक्षता मंगलदेव एवं संचालन ओमप्रकाश राजभर ने किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा बहन मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।…
आजमगढ़: बैठक में कई प्रधानाध्यापक रहे अनुपस्थित, कटेगा वेतन
आजमगढ़।। सगड़ी तहसील के अंतर्गत बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर बुधवार को ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक दो पालियों में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो दर्जन से अधिक प्रधानाध्यापकों के अनुपस्थित रहने पर खंड शिक्षा अधिकारीने सभी का वेतन काटने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है जिसमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही शासन के मंशा के अनुरूप कोरोना काल के दौरान बंद चल रहे, समयावधि का…
आजमगढ़: बेलहिया पुल न बनने से नाराज छात्रों ने नाव पर किया प्रदर्शन
आजमगढ़: लाटघाट सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी का क्रम निरंतर जारी है। जिससे गांवों और खेतों में जमा पानी अब निकलने लगा है। लेकिन नदी की कटान कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को स्कूल जाने वाले छात्रों ने बेलहिया पुल के न बनने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।घाघरा नदी का जलस्तर लगातार कई दिनों से घट रहा है। घटाव से नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले गांव के पास कटान कर रही है। आबादी के…
आजमगढ़: सर्पदंश से घर में सो रही महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
आजमगढ़ : जिले के बरदह थाना के सहनूडीह गांव में सो रही महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बरहद थाना के सहनूडी गांव निवासी ऊषा पत्नी मेवालाल ने हर दिन की तरह मंगलवार की रात भोजन बनाकर परिवार के लोगों को दिया और स्वयं भी भोजन कर सोने चली गई। सुबह में लगभग चार बजे…
आजमगढ़: स्कूटी सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
आजमगढ़।। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी एक अधेड़ को स्कूटी सवार ने धक्का मार दिया। इस घटना में अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। अधेड़ अपने मित्र के साथ उसकी दवा लेने के लिए बाजार गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कप्तानगंज थाना के नेवादा गांव निवासी कैलाश सिंह(65) पुत्र स्व. सूर्यनाथ सिंह कोयलरी में कार्य करते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर ही रहते थे। मंगलवार की शाम को कैलाश अपने दोस्त के…
आजमगढ़:दिल्ली, लखनऊ का सफर होगा आसान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे द्वारा
आजमगढ़: उप्र सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में पूर्वांचल के विकास की अब उम्मीद जताई जा रही है। 22494.44 करोड़ रुपये से निर्मित हो रहे 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण लगभग 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने सितंबर माह में ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की बात कही थी।गाजीपुर को लखनऊ से जोडने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इस माह से आवागमन शुरू होने पर लखनऊ का सफ जनपदवासियों के लिए आसान हो जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस से पूर्वांचल के नौ…
आजमगढ़ : छुट्टा जानवर से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, मऊ के दो युवकों की मौत
आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास बाइक सवार दो युवक छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत गौराबारी गांव निवासी बच्चे लाल (32) और संतोष (23) की देर रात बाइक से मुबाकरपुर थाना क्षेत्र…
