आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महिला के शव को कुचलते रहे वाहन, कई टुकड़ों में बंटा

सूचना पर जब तक इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौहान और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी मौके पर पहुंचे कई वाहन शव को कुचल चुके थे। वाहनों के गुजरने से शव मांस के लोथड़ों में तब्दील हो चुका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के लोगों ने कई बार उसे घूमते हुए देखा था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते वाहन रविवार शाम महिला के शव को कुचलते रहे। क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। हालांकि, कहा जा…

आगरा में प्रेस बंद किए बिना घर से निकल गए प्रोफेसर, फ्लैट में लगी आग, मची चीखपुकर

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम एक फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग धुआं निकलता देख घरों से बाहर आग गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने सीढ़ी लगाकर फ्लैट के अंदर गई। इसके बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि कपड़े प्रेस करने के दौरान वह चालू रह गई थी। इस वजह से आग लग गई। घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के एकता चौकी क्षेत्र के कृष्ण वाटिका कॉलोनी की है। यहां के निवासी निवासी अंकित अग्रवाल एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने…

आगरा : 400 किमी पैदल चल कांवड़ लेकर बल्केश्वर मंदिर पहुंचा युवक, पुजारी ने नहीं चढ़ाने दिया गंगाजल ,मचा हंगामा

हरिद्वार से 400 किमी पैदल चल कांवड़ लेकर युवक आगरा के बल्केश्वर मंदिर पहुंचा। यहां पुजारी ने गंगाजल नहीं चढ़ाने दिया। इस पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन की देखरेख में बाहर स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाया गया। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को श्रद्धालुओं ने बल्केश्वर मंदिर में हंगामा कर दिया। कहा कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर पैदल चलकर यहां पहुंचे हैं। यहां पर मंदिर प्रशासन ने उन्हें मंदिर में गंगाजल नहीं चढ़ाने दिया। कहा कि हमने इसके लिए एक दिन पहले अनुमति…

मैनपुरी में नीतियों के सहारे जीत हासिल करेंगे

मैनपुरी में सर्वजन सुखाय पार्टी ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में वाहन रैली निकाली। लोकसभा सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। नुमाइश मैदान में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। वहां से विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा और सपा की मिलीभगत है। हम अपनी पार्टी की नीतियों के सहारे लोकसभा सीट जीतेंगे। जिन नेताओं को जेल में होना चाहिए था। उन नेताओं को केवल नोटिस भेजे जा रहे हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी,…

मैनपुरी में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, सड़क हादसे में वृद्धा ने तोड़ा दम, मची चीख पुकार

मैनपुरी में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं सड़क हादसे में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। इससे घरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्धा की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं करहल क्षेत्र में युवक…

मैनपुरी में पिता ने ‘बेटी’ के साथ कि दर‍िंदगी, नाबाल‍िग की शि‍कायत पर पुल‍िस ने आरोपी को कि‍या ग‍िरफ्तार

मैनपुरी से बाप-बेटी के र‍िश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मैनपुरी के करहल पुलिस स्टेशन में दुष्‍कर्म और पॉक्‍सो अधिनियम के तहत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी बच्ची का सौतेला पिता है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बाप-बेटी के र‍िश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने अपनी सौतेली बेटी के साथ…

हरदोई, आगरा, मथुरा, ललितपुर के पर्यटक आवास गृह पीपीपी मोड पर विकसित होंगे

पर्यटन विभाग के हरदोई, आगरा, मथुरा, ललितपुर स्थित राही पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड पर विकसित व संचालित किया जाएगा। शुक्रवार को विभाग ने इसके लिए संस्थाओं के साथ अनुबंध किया। निवेशकों को राज्य पर्यटन नीति-2022 के तहत लाभ व प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। विभाग ने मथुरा स्थित राही पर्यटक आवास गृह का रुद्र लॉज एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, आगरा के बटेश्वर स्थित राही पर्यटक आवास गृह का सीएस हास्पिटलिटी बटेश्वर प्राइवेट लिमिटेड, ललितपुर में देवगढ़ स्थित राही पर्यटक आवास गृह का एसएंडपी इन्फ्रास्टक्चर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और हरदोई…

मैनपुरी में शुभा भटनागर ने बहू मंजरी के साथ मिलकर अपने घर में उगाई केसर की फसल

मैनपुरी में केसर की खेती केवल ठंडे इलाके और एक खास प्रकार की मिट्टी में ही संभव है शहर निवासी सास बहू ने इस मिथक को तोड़ने का कार्य किया है। शहर निवासी शुभा भटनागर ने अपनी बहू मंजरी भटनागर के साथ मिलकर मैनपुरी में केसर की पैदावार करके दिखाई है। शुभा और मंजरी ने नई तकनीक की मदद से अपने मिल में एक हॉल में केसर उगाने में सफलता हासिल करते हुए जिले की महिलाओं को तकनीकी खेती के साथ रोजगार को संदेश दिया है। दो साल पहले शहर…

मैनपुरी में दूध में मिलावट का नौ साल चला मुकदमा, साबित होने पर लगा 500 रुपये का जुर्माना

दूध में मिलावट करने का मुकदमा नौ साल न्यायालय में चला। थाना कोतवाली के गांव ग्वालटोली के दूधिया रामदास पर दूध में मिलावट करने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गौरव प्रकाश ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य विभाग की टीम ने 2015 में बाजार में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बाजार में गांव ग्वालटोली के रहने वाले रामदास के दूध का सैंपल लिया। जांच में दूध में मिलावट पाई गई। टीम ने रामदास के खिलाफ खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की…

अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े पीएम, रेलवे स्टेशन और अंडरपास की दी सौगात

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के रेलवे स्टेशन और दो अंडरपास का ऑनलाइन शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और शहर के लोग उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि भारत की प्रगति की रेल अब तेजी के साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के युवाओं के सपनों का भारत है। प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले यहां पहुंचे…

पति ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, चीखती रही पत्नी, देखता रहा आरोपी, दृश्य देख कांप गई लोगों की रूह

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराबी ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों ने शरीर को जलाया तो महिला चीख पड़ी। उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में चौकीदार है। महिला के परिजन ने पति व ससुरालीजन के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। फर्रुखाबाद जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र निवासी उमेशचंद्र ने अपनी पुत्री पूजा की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल गुरुद्धारा वाली गली निवासी मदन…

खड़े ट्रक में घुसी कार, चार युवकों की मौत, दोस्तों संग बहन की शादी में आ रहा था भाई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 97 पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग कोलकाता से अलीगढ़ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इनमें दो युवक मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी थे और चचेरे भाई थे। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। कार में फंसे शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी…

आगरा में किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार, जिस पर भरोसा किया वही जिस्मफरोशाें को बेच गया, अड्डा संचालिका मौके से भागी

आगरा में प्रेमी किशोरी का सौदा कर गया उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। एनजीओ की सूचना पर जब छापा मारा तो पीड़िता बरामद की। ताजगंज के बसई में कैद करके रखी गई थी राजस्थान की पीड़ित लड़की। बीमार घरवालों की मदद के बहाने आता था आरोपित। महिला की तलाश में जुटी है पुलिस। आगरा के बसई में किशोरी को बंधक बना देह व्यापार कराया जा रहा था, पुलिस को इससे बेखबर थी। राजस्थान के बूंदी जिले की रहने वाली किशोरी को धोखा देकर प्रेमी 10 दिन पहले…

आगरा में भारत जोड़ो यात्रा में आज जोश भरेंगे राहुल, अखिलेश यादव और प्रियंका, 5 किलोमीटर का रोड शाे, यहां होगी जनसभा

आज आगरा में साथ होंगे अखिलेश प्रियंका। हाथरस से टेढ़ी बगिया से दोपहर दो बजे करेगी प्रवेश पांच किलोमीटर होगा रोड शो। सैंया होते हुए धौलपुर के रास्ते राजस्थान में शाम साढ़े चार बजे करेगी प्रवेश। भारत जोडो न्याय यात्रा में सपा कार्यकर्ता पैदल और वाहनों के साथ चलेंगे। 30 किलोमीटर लंबी यात्रा में 150 जगह पर स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। कांग्रेस के लिए जनाधार जुटाने और पदाधिकारियों में नई ऊर्जा लाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकलने राहुल गांधी रविवार को आगरा आ रहे…

मैनपुरी में BJP ने रायबरेली सीट के लिए बनाई खास रणनीति, कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई लोकसभा सीटों पर हुआ मंथन

लोक सभा इलेक्शन 2024 भाजपा की उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई सीटों को लेकर चर्चा हुई है। रायबरेली और मैनपुरी सीट के लिए पार्टी ने खास रणनीति बनाई है। वहीं बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा कोई नई चाल चल सकती है। बैठक में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह और कोर ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ संदेशखाली में हुई बर्बरता पर भी चर्चा की। भाजपा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पांच राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक की। 2024 में होने वाले लोकसभा…

आगरा में लाइटर से घूम-घूमकर कारें जलाता रहा जुबैर, महज 27 मिनट में नौ कारों में लगा दी आग, जिस घर मिला भगवा झंडा वही बना निशाना

कालोनी में लाइटर से कारों को घूम-घूमकर जलाता रहा जुबैर। भगवा झंडे लगे 14 घरों के आगे खड़े वाहनों में जुबैर ने लगाई आग। कालोनी में आगजनी के बाद चर्चाएं थीं कि आरोपित ने पेट्रोल डालकर गाड़ियाें में आग लगाई थी। हालांकि पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपित खाली हाथ ही जाता दिख रहा है। नशे में धुत जुबैर के सामने जो भी चीज पड़ी उसमें आग लगा दी। मुरली विहार कालोनी में वह 27 मिनट तक लाइटर लेकर घूमता रहा। घरों…

बोर्ड परीक्षा वाले दिन छात्र ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव; मची चीख पुकार

मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल में बुधवार की शाम एक इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन अस्पताल भी लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी कन्हैया लाल वर्मा का 17 वर्षीय पुत्र अभियांशु सीबीएसई माध्यम के स्कूल में 12वीं का छात्र था। परीक्षाएं चल रहीं थीं। बुधवार की शाम को किसी कारण के चलते छात्र ने…

राहुल की न्याय यात्रा में मुरादाबाद में प्रियंका तो आगरा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

कांग्रेस-सपा के बीच चुनावी गठबंधन होने के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के पुख्ता संकेत हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब न्याय यात्रा के उत्तरप्रदेश चरण के आखिरी दौर में मुरादबाद से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस-सपा के बीच चुनावी गठबंधन होने के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के पुख्ता संकेत हैं। प्रियंका…

आगरा में कपड़ा व्यापारी ने अप्रवासी दोस्त के 17.40 लाख रुपये हड़पे, जानें पूरा मामला

आगरा के एक कपड़ा व्यवसायी ने अपने अप्रवासी भारतीय दोस्त से व्यापार के लिए 17.40 लाख रुपये हड़प लिए। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर अप्रवासी भारतीय ने आरोपी के विरुद्ध थाना शाहगंज में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। शाहगंज के गजानन नगर निवासी यश कुमार खेरजानी दक्षिण अफ्रीका में एक कंपनी में कार्यरत हैं। छुट्टियों पर अकसर आगरा आते जाते रहते हैं। यश ने पुलिस को बताया कि सिंधी बाजार स्थित बाबा फैमिली प्लाजा के मालिक दिनेश कुमार मयानी उनके पुराने मित्रों में…

मैनपुरी में नकल रोकने को प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत, बिछाया ऐसा जाल, जरा भी हिमाकत की तो धरे जाएंगे

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए परीक्षा केंद्रों को 20 सेक्टर और छह जोन में परीक्षा केंद्रों को बांटा गया है। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के 99 केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22…