मैनपुरी में एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटते ही मकान का लेंटर और दीवार ध्वस्त हो गई। तेज धमाका और मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें तीन की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रमईहार गांव से जुड़ा है। शिवलाल की पत्नी घरेलू गैस पर खाना…
Category: आगरा
मैनपुरी की बारिश ने मचाई तबाही, इंटर कॉलेज का कमरा गिरा, कच्चा मकान भी हुआ धराशायी
मैनपुरी में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। घिरोर के दन्नाहार क्षेत्र के त्रिलोकपुर में कच्चा मकान गिर गया। गनीमत ये रही कि उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सरस्वती इंटर कॉलेज का कमरा भी गिर गया। त्रिलोकपुर निवासी हरीचंद्र का रविवार को कच्चा मकान बारिश के बीच गिर गया। 15 दिन पहले मकान का एक हिस्सा गिर गया था। हरीचंद्र खोखा में परचून की दुकान चालकर परिवार पालता था। उसका गांव में कच्चा मकान बना हुआ है। कच्चा…
मैनपुरी में बुखार ले रहा जान: मैनपुरी में महिला की मौत, 15 मरीजों की हालत नाजुक, शहर से लेकर गांव तक फैलावायरल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार पीड़ित लगातार दम तोड़ रहे हैं। सोमवार को बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी महिला की बुखार से मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार पीड़ित 15 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी हरनाथ सिंह की 65 वर्षीय पत्नी शारदा देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत…
मैनपुरी में शराब का क्वाटर न लाने दंबगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, कान पकड़ कराई उठक-बैठक
दो दबंगों ने युवकों को रोका और उसे शराब लेकर आने के लिए कहा। जब युवक ने मना किया तो युवक से कान पकड़ कर कराई उठक-बैठक और डंडे से उसकी पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। मैनपुरी जिले में शराब का क्वाटर न लाने पर दबंगों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। कान पकड़ कर उठक-बैठक लगवाई। घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़ित…
मैनपुरी पुलिस ने चौकी पर की युवकों की पिटाई, चौकी प्रभारी समेत तीन सिपाही निलंबित, छोड़ने के बदले रुपयों की कर रहे थे मांग
मैनपुरी के थाना क्षेत्र की चौकी क्षेत्र में पीड़ितों को चौकी पर बंद कर उनकी पिटाई के मामले में एसपी ने जांच के बाद चौकी इंचार्ज और तीन सिपाहियों को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। पीड़ितों का आरोप था कि उनको छोड़े जाने के बदले पुलिस कर्मी रुपयों की मांग कर रहे थे। जब वह रुपए नहीं दे पाए तो उन लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई। मामला हाई लाइट हो जाने के बाद एसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीओ…
मैनपुरी में सस्ता लहसुन खरीदने को लेकर हुई कहासुनी, व्यापारी ने किसान को पीटा; चेन और नकदी भी लूटी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घिरोर नगर की उपमंडी में रविवार को लहसुन सस्ता खरीदने को लेकर किसान और व्यापारी में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसके चलते व्यापारी के साथ आए युवकों ने किसान के सर पर तमंचे से बार कर दिया जिससे किसान घायल हो गया। किसान के गले से सोने की चैन तोड़ ली गई। वहीं आढ़तिया ने लूटपाट करने साथ गुल्लक में रखी नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया है। रविवार को इटावा के थाना वेदपुरा क्षेत्र के गांव रेड़जा निवासी रवी यादव अपना लहसुन…
मैनपुरी में बारिश के साथ आसमान से बरसने लगीं मछलियां, दृश्य देखकर लोगों की लगी भीड़
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात तेज बारिश के बीच करहल के सैफई बाईपास मार्ग स्थित रावण फिलिंग स्टेशन पर मछलियों की बारिश का दावा किया गया है। फिलिंग स्टेशन के मालिक संजीव यादव उर्फ रावण ने पेट्रोल पंप परिसर में आसमान से मछलियों की बारिश का दावा किया है। आसमान से मछलियों की बारिश की पूरे दिन कस्बे में जोरों पर चर्चा रही है। फिलिंग स्टेशन के मालिक संजीव यादव ने बताया कि करीब 200 वर्ग फुट जगह में बारिश के साथ आसमान से मछलियां गिरी हैं।…
मैनपुरी आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, बोले- इंडिया नाम से घबराई भाजपा, कर रही दुष्प्रचार
मैनपुरी में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इंडिया नाम से घबराई भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। 2024 में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। कांग्रेस विकास की राजनीति करती है जबकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। देश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। पूर्व विदेश मंत्री शनिवार की देर शाम आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में स्वागत समारोह में बोल रहे थे। कांग्रेस की दिलाई सदस्यता मैरिज होम में शनिवार की देर शाम एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने…
मैनपुरी में डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ी,गांव का माहौल बिगड़ने की कोशिश, 2 साल में दूसरी बार वारदात
मैनपुरी में आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने गांव का माहौल बिगड़ने की कोशिश की है, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि गांव में लगी प्रतिमा को 2 साल में दूसरी बार तोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला बेवर थाना क्षेत्र की नविगंज चौकी क्षेत्र के गांव भटपुरा से जुड़ा है। जहां बीती रात अराजक तत्वों…
मैनपुरी में बाबू डीएम की कुर्सी पर बैठा,दिल तो पागल है, दिल दीवाना है” गाने पर बनाई रील
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात एक बाबू ने ड्यूटी के दौरान “दिल तो पागल है, दिल दीवाना है” गाने की धुन पर डीएम की कुर्सी के साथ रील बनाई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है, बाबू पहले डीएम की कुर्सी के बगल में खड़े होकर वीडियो बनाता है। उसके बाद वो कुर्सी पर बैठ जाता है और फोटो खिंचवाता है। वो डीएम की कुर्सी पर बैठकर झूला झूलता रहता है। कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा वायरल…
मैनपुरी में आधी रात को घर आया पति का दोस्त, विवाहिता के साथ किया ऐसा घिनौना काम; बर्बाद हो गई जिंदगी
मैनपुरी के बेवर में युवक ने जिस दोस्त पर भरोसा किया, वो ही दगाबाज निकला। मौके का फायदा उठाकर घर आ गया। पत्नी को अकेला देखकर उसके साथ गंदी करतूत की। पत्नी के विरोध करने पर उसे जान से मानरे की धमकी दी। दहशत में आई पीड़ित आपबीती किसी को भी बता न सकी। लेकिन पति से नजरें कैसे मिलाती। यही सोचकर उसने हिम्मत जुटाई और पति के दोस्त के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेवर के…
मैनपुरी में शिवपाल का तीखा हमला, राजनीति के सबसे बड़े बहरूपिया हैं ओम प्रकाश राजभर, उन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राजनीति के सबसे बड़ा बहरूपिया ओपी राजभर हैं। उनमें स्थायित्व नहीं है। उनको तो केवल कुर्सी चाहिए। समाज के हालातों से उनको कोई मतलब नहीं है। विपक्ष के गठबंधन के इंडिया नाम से भाजपा घबरा गई है। पूर्व मंत्री बृहस्पतिवार को मैनपुरी के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घोसी के उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा मतगणना में बेईमानी करके चुनाव…
मैनपुरी में महिला की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव, उन्नाव में दो दिन से लापता युवक की मिली लाश
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो दिन से लापता युवक का शव आज सुबह एक खाली प्लाट में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव क्षतविक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरे मामले में मैनपुर में महिला का शव नदी किनारे मिला है। उत्तर प्रदेश के मैनपुर और उन्नाव जिले में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। पहला मामला मैनपुरी जिले का है। जहां एक महिला…
मैनपुरी में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने किया सुसाइड, भाई की मौत पर अंतिम संस्कार में जाते समय पति ने कहा था लौट आना, नाराज होकर नहर में कूदी
मैनपुरी में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने घर से निकालकर आत्मघाती कदम उठाते हुए नहर में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामला घिरोर थाना क्षेत्र के कल्हौर पछा गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शाहिद अली का उसकी पत्नी फूलवानों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद फूलवानों ने घर…
मैनपुरी: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा वकीलों का आंदोलन
हापुड़ में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में दीवानी में वकीलों ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब तक बार काउंसिल की मांगेें शासन द्वारा पूरी नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हापुड़ में हुए लाठीचार्ज में घायल वकीलों का साथ देकर वकीलों ने जन्माष्टमी नहीं मनाने का भी निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सौरभ यादव व संतोष यादव ने पत्रकारों से कहा कि बार काउंसिल का जो भी निर्देश होगा। उसका पूरी तरह पालन बार…
कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद की इन सीटों पर हो रहा मतदान, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर
उत्तर प्रदेश के कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में किसी कारण से खाली हुई पंचायत की सीटों पर उपचुनाव बुधवार को कराए जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। यह पुलिस की कड़ी निगरानी में संपन्न हो रहा है। अराजक तत्वों पर पुलिस की खास नजर है। पहले ही अनाउंस कर दिया गया है कि अराजकता करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी जिले के बरनाहल विकासखंड क्षेत्र की अब्दुल नबीपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में छह प्रत्याशी मैदान…
मैनपुरी में व्हिस्की और बियर का कॉकटेल पीने वाली बीवी से परेशान हुआ शख्स, सास बोली- शराब ही पीती है, खून नहीं
मैनपुरी में बेबस पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पत्नी शराब और बियर का कॉकटेल करती है. मना करने पर भी नहीं मानती है. इस कॉकटेल के बाद वो आउट हो जाती है. पीड़ित पति की मांग है कि या तो उसकी पत्नी की शराब छुड़ा दी जाए वरना गांव में फोर्स की व्यवस्था की जाए. शादी के बाद आमतौर पर पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े किस्से सामने आते रहते हैं. इनमें से कई ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं, जो काफी दिलचस्प और मजेदार होते हैं.…
मैनपुरी में पति के साथ रह रही महिला से पड़ोसी कर रहा अश्लील हरकतें, शिकायत पर पत्नी व बेटी ने किया जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक प्लॉट पर पति के साथ रह रही महिला के साथ युवक अश्लील हरकत करते हैं। आते-जाते उसे परेशान करते हैं। जनपद इटावा की रहने वाली पीड़िता ने करहल थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद इटावा के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका प्लॉट है। करीब 20 दिन से काम चल रहा है तो वह पति के साथ प्लॉट पर ही रह रही है। वह…
मैनपुरी में रेलवे ने चलाया बुलडोजर,डीएम के पास पहुंचे ग्रामीण, बोले- साहब सौ साल पहले बने थे घर, हमारे आशियाने बचा लीजिए
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार ग्रामीण रोते बिलखते कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाई। साथ ही समस्या के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। कहा कि साहब सौ साल पहले पूर्वजों ने घर बनाया था। अब रेलवे द्वारा उन्हें तोड़ा जा रहा है। बचे हुए लोगों को भी घर खाली करने का फरमान सुनाया गया है। हमारे आशियाने बचा लीजिए। मामला भोगांव तहसील क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। गांव में रेलवे लाइन के किनारे बने करीब 30 मकानों को रेलवे विभाग ने मंगलवार की शाम ढहा दिया।…
मैनपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत:सड़क के किनारे सवारी गाड़ी का कर रहा था इंतजार, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदा
मैनपुरी में सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा घिरोर थाना क्षेत्र में खन्ना पेट्रोल पंप के पास का है। शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय प्रवेन्द्र कुमार पुत्र दूरबीन सिंह घर से मैनपुरी जाने की बात कहकर निकला था। खन्ना पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे किसी सवारी वाहन के आने…