3 लाख की वॉटर प्यूरिफ़ायर मशीन लेकर क्यों इंदौर पहुंचे शुभमन गिल? कप्तान ने कमरे में रखी

भारत और न्यूज़ीलैंड को सीरीज़ का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच इंदौर में खेलना है. वनडे सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है. इसलिए इंदौर का मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुक़ाबला बन गया है. भारत के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने के बावजूद इंदौर पिछले दिनों प्रदूषित पानी की वजहों से सुर्ख़ियों में रहा है. टीम इंडिया और BCCI इंदौर में मैच से पहले भी फूंक-फूंक कर काम कर रही है और सख़्ती से एहतियात बरत रही है. टीम इंडिया इंदौर के पांच सितारा…

क्रिकेट में आया नया नियम, बदल जाएगी लीग क्रिकेट की तस्वीर

बिग बैश लीग 2026-27 सीजन में एक नया नियम लागू हुआ है, जिसको लेकर खिलाड़ी भी काफी उत्सुक हैं. ये नियम बेसबॉल खेल से लिया गया है, जिसके तहत कोई टीम “Designated Hitter” (जो सिर्फ बल्लेबाजी करेगा) और “Designated Fielder” (जो सिर्फ फील्डिंग करेगा) चुन सकती है. हालांकि ये टीमों के ऊपर होगा कि वह इन खिलाड़ियों को चुनना चाहती है या एक ही प्लेइंग 11 के साथ खेलना चाहती है. डेजिग्नेटेड बल्लेबाज या फील्डर वाले इस नए नियम से सीनियर खिलाड़ियों को फायदा हो सकता है. इस नियम का…

सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया गया एक बयान अब अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के लिए बड़ी मुसीबत बनता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके इंटरव्यू के बाद यह मामला अब कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोक दिया है. यह पूरा मामला तब सामने आया, जब खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें बार-बार मैसेज किया करते थे.…

तेजप्रताप यादव NDA में होंगे शामिल? दही-चूड़ा भोज पर चिराग पासवान ने साफ की तस्वीर

मकर संक्रांति के मौके पर पटना में एलजेपी (आर) के दफ्तर में गुरुवार (15 जनवरी) को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. इस बीच जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के एनडीए में शामिल होने की चर्चा पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात होगी तो जानकारी मिल जाएगी. चिराग पासवान ने कहा कि मकर संक्रांति एक नई ऊर्जा देती है. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के…

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आगे झुका BCB, ‘इंडियन एजेंट’ कहने पर डायरेक्टर की कर दी छुट्टी

तमीम इकबाल को बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम द्वारा ‘इंडियन एजेंट’ कहने के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट में घमासान मचा हुआ है. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इसका कड़ा विरोध किया. गुरुवार को बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के हित में काम करने वाली एसोसिएशन ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि जब तक नजमुल का इस्तीफा नहीं होगा, प्लेयर्स किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे. इसी कारण बीपीएल 2026 का पहला मैच शुरू नहीं हुआ जबकि टॉस के लिए रेफरी मैदान पर पहुंच गए थे लेकिन कप्तान नहीं आए. बीसीबी ने नजमुल हुसैन को…

विश्व रिकॉर्ड : खामोश बल्ले से भी वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. आईसीसी पुरुष अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारतीय अंडर 19 टीम की भिड़ंत संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर 19 टीम के साथ हुई. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला बुलावायो में खेला गया. जहां भारतीय टीम डीएलएस पद्धति के तहत 118 गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि सदाबहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में भी खूब…

विराट कोहली का विश्व क्रिकेट में तहलका, ODI रैंकिंग में फिर से बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत हासिल कर ली है. विराट कोहली वनडे की आईसीसी बल्लेबीजी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं 1,403 दिन के बाद एक बार फिर किंग कोहली वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली की 91 गेंदों पर 93 रनों की पारी ने भारतीय टीम को रन चेज़ पूरा करने में मदद की थी और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए थे. बता…

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड, 6 रन की है बस दरकार

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. आईसीसी पुरुष अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से हो रहा है. पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम की भिड़ंत संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर 19 क्रिकेट टीम के साथ है. वहीं दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की अंडर 19 क्रिकेट टीम स्कॉटलैंड की अंडर 19 क्रिकेट टीम का सामना करेगी. तीसरे मुकाबले में तंजानिया अंडर 19 क्रिकेट टीम की भिड़ंत वेस्टइंडीज की अंडर 19 क्रिकेट टीम के साथ…

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया संन्यास का किया एलान

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने फैसले से चौंका दिया है. इस दिग्गज विकेटकीपर ने साफ कर दिया है कि वह 2026 महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगी. एलिसा हीली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है. हीली महिला टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगी. वह भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली घरेलू सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी. एलिसा हीली ने साफ किया है कि वह इस साल होने वाले महिला टी20…

T20 World Cup 2026: भारत में विश्वकप के मैच नहीं खेलने की मांग पर अड़ा बीसीबी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) भारत में टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले नहीं खेलने की मांग पर अड़ा है। बोर्ड ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भले ही उनकी मांग को मानने से इनकार कर दिया है, लेकिन बांग्लादेश का रुख वही रहेगा और दोनों पक्ष संभावित समाधान खोजने की कोशिश करते रहेंगे। बता दें कि, सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीसी सूत्रों के हवाले से कहा था कि आगामी विश्व कप का कार्यक्रम तैयार हो चुका है और सभी टीमों को उसके अनुसार ही खेलना…

अनुराग ठाकुर बीसीसीआई से जुड़ने पर लगी रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर उस पुराने आदेश में संशोधन की मांग की है, जिसमें उन्हें बीसीसीआई के कामकाज से दूर रहने का निर्देश दिया गया था। यह आदेश 2 जनवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने दिया था।

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की बादशाहत खत्म, रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के जड़े और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया और अब वनडे क्रिकेट इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिस गेल ने बतौर ओपनर वनडे में कुल 328 छक्के (274 पारियों में) लगाए थे, लेकिन अब रोहित शर्मा ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने 329 छक्के लगा दिए हैं और वह…

टी20 विश्वकप से पहले अनिश्चितता, भारत में नहीं खेलने पर अड़ा BCB

टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, लेकिन बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने को लेकर असहजता जताई है और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच सह-मेजबान श्रीलंका में कराने का अनुरोध किया है। बीसीबी की चिंताएं उस समय और बढ़ गई थीं जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया गया। इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, हालांकि यह फैसला बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमलों की खबरों के…

टी20 वर्ल्ड कप में इन गेंदबाजों का रहा है जलवा, एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी का नाम जानिए

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजों की भूमिका हमेशा बेहद अहम रही है. इस टूर्नामेंट में कई ऐसे गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने एक ही सीरीज में अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया और इतिहास रच दिया. टी20 वर्ल्ड कप की एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची इस बात का सबूत है कि दबाव के बड़े मंच पर कौन से खिलाड़ी खुद को साबित करने में सफल रहे हैं. फजलहक फारूकी – अफगानिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (अमेरिका/वेस्टइंडीज) में अफगानिस्तान के तेज…

BCB डायरेक्टर ने बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल को कहा ‘भारतीय एजेंट

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में मौजूदा तनाव को बातचीत से खत्म करने की बात कही थी, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम ने उन्हें “भारतीय एजेंट” कहकर उनका मजाक उड़ाया. पिछले कुछ दिनों से बीसीबी और बीसीसीआई आमने सामने है. बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी और आईसीसी से मांग करी है कि उनके टी20…

IND vs NZ Playing 11: पहले वनडे के लिए कैसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग-11?

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से 2026 की शुरुआत करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच रविवार को वडोदरा में खेला जाएगा। यह साल भारत के लिए काफी व्यस्त है और अगले महीने टी20 विश्व कप भी होना है, ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर की यह सीरीज काफी अहम है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल चोट के बाद मैदान पर वापसी करेंगे। गिल पिछले कुछ समय से रंग में नजर नहीं आए हैं और उनके पास इस सीरीज के…

मुस्तिफजुर पर भारत से पंगा, बांग्लादेशी खिलाड़ियों को पड़ सकता है बहुत महंगा

हाल ही में घटी घटनाओं के बाद भारत और बांग्लादेश के बिगड़े क्रिकेट रिश्तों का असर अब मैदान के बाहर भी दिखना शुरू हो गया है. और इस असर की मार बांग्लादेशी खिलाड़ियों को ज्यादा झेलनी पड़ सकती है. या यह कहें कि मुस्तिफजुर रहमान पर बांग्लादेश सरकार और उसके बोर्ड द्वारा लिया गया भारत से पंगा इस देश और उसके खिलाड़ियों को खासा महंगा पड सकता है. भारत में होने वाले टी20 विश्व में न खेलने की धमकी की गूंज प्रायोजकों तक भी पहुंची है. और अब भारत के…

पहले ही ODI में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को होने वाले पहले वनडे में सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. ये दिन कोहली के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन उनकी बेटी का जन्मदिन भी है. विराट कोहली का बल्ला पिछली सीरीज में खूब चला था, विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा. उम्मीद है यही फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में भी जारी रहेगा. कोहली ने…

कब, कहां और किस टीवी चैनल पर लाइव आएंगे WPL 2026 के मैच?

वीमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन (WPL 2026) कल से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत 9 फरवरी से होगी और फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स, ये पांच टीम WPL 2026 में हिस्सा लेंगी. 27 नवंबर 2025 को वीमेंस प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था. नीलामी के बाद टीमों का स्क्वाड काफी हद तक बदला हुआ नजर आया है. यहां जान लीजिए कि पहले दिन किन टीमों का मैच होगा और…

ऋतुराज गायकवाड़ के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के आगे झुकी दुनिया

ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर नया इतिहास लिख दिया है. 8 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली, जो लिस्ट-A करियर में उनकी 20वीं सेंचुरी है. दरअसल उन्होंने शतकों का रिकॉर्ड नहीं बनाया है, बल्कि वो लिस्ट-A क्रिकेट की दुनिया में सबसे बढ़िया औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज माइकल बेवान (Michael Bevan) का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. ऋतुराज गायकवाड़ अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन…