वेस्टइंडीज की टीम में बड़े-बड़े हिटर्स शामिल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. इस बार शाय होप इस पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप स्क्वाड उन खिलाड़ियों से भरा हुआ है, जो फ्रैंचाइजी क्रिकेट में अच्छा करते आए हैं. वेस्टइंडीज टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, लेकिन उस सीरीज के अधिकांश खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड में स्थान नहीं मिल पाया है. बल्लेबाजों में सिर्फ जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर और ब्रेंडन किंग ही स्क्वाड…

शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर

टी20 वर्ल्ड कप विवाद में पाकिस्तान खुले तौर पर बांग्लादेश का समर्थन करता रहा है. राशिद लतीफ से लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी तक, ये सभी ICC और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आलोचना कर चुके हैं. अब इस सूची में पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने आईसीसी की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि आईसीसी ने निष्पक्ष फैसला नहीं लिया है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय का…

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बीच BCB में भ्रष्टाचार का हड़कंप

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक मोखलेसुर रहमान भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में आ गए हैं। इन आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद रहमान ने बोर्ड की ऑडिट कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। यह मामला इस सीजन की बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में हुई कथित गड़बड़ियों से जुड़ा है। पत्रकार रियासद आजिम द्वारा सोशल मीडिया पर इन आरोपों का खुलासा करने के बाद BCB की इंटीग्रिटी यूनिट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बोर्ड के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि इन आरोपों को…

अभिषेक-सूर्यकुमार की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन; टीम इंडिया की बंपर जीत

भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद डाला है. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव, दोनों ने टीम इंडिया के लिए तेजतर्रार अंदाज में अर्धशतक लगाया. गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 153 रन बना पाई थी. जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 60 गेंदों में लक्ष्य चेज करके इतिहास रच दिया. भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की…

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बनाई टी20 में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में इतिहास रच दिया है. वो भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाबले में केवल 14 गेंदों में पचासा पूरा किया. फिफ्टी लगाने तक उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए. अभिषेक भारत के लिए दूसरा सबसे तेज और दुनिया में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने…

T20 World Cup: बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की जिद ने उन्हें आखिरकार टी20 विश्व कप 2026 में खेलने से वंचित कर दिया। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बोर्ड के सभी सदस्यों को बांग्लादेश को बाहर करने और स्कॉटलैंड को शामिल करने की जानकारी दे दी। खेल की वैश्विक संस्था के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाय-तौबा मचाना शुरू कर दिया। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक तरफ आईसीसी पर बांग्लादेश मामले में पक्षपात का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान भी…

T20I में भारत के 5 सबसे बड़े रन चेज, 2026 में बदल गया टीम इंडिया का इतिहास

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. बीते शुक्रवार (23 जनवरी) सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की. यह भारतीय टीम के लिए संयुक्त रूप से टी20 का सबसे बड़ा सफल रन चेज हो गया, जिसके बाद मेन इन ब्लू ने 2026 में एक बार फिर इतिहास दोहरा दिया. तो आइए जानते हैं भारत के टी20 में 5 सबसे बड़े सफल रन चेज कौन-कौन से…

सचिन और विराट ने दी साइना नेहवाल को उनके अभूतपूर्व करियर के लिए बधाई

भारतीय बैडमिंटन को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने साफ किया कि वह कोर्ट पर वापसी नहीं करेंगीं। 2023 सिंगापुर ओपन के बाद उन्होंने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला और अब एक पॉडकास्ट के दौरान अपने संन्यास को लेकर स्पष्ट बात की। इसी के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साइना नेहवाल के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा और भारतीय बैडमिंटन में उनके अभूतपूर्व योगदान को सराहा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक्स…

पकड़ी गई पाकिस्तान की बेईमानी, स्कॉटलैंड के खिलाफ रची साजिश!

2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप से एक अजब मामला सामने आया है, जिसे भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उठाया है. 22 जनवरी को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का आमना-सामना हुआ, जिसमें पाक टीम 8 विकेट से विजयी रही. आकाश चोपड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर खेल को धीमा कर दिया था, जिससे स्कॉटलैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए. पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का मैच, स्कॉटलैंड के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण था. अगर जिम्बाब्वे बड़े अंतर से हार जाती तो बेहतर नेट रन…

बांग्लादेश सरकार ने किया T20 वर्ल्डकप 2026 का बहिष्कार? अब ये टीम लेगी उनकी जगह

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बीच बीते कुछ दिनों से खींचतान चल रही थी. बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्डकप 2026 में अपने मुकाबले भारत के बजाय श्रीलंका में करवाने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने उनकी नहीं मानी, बांग्लादेश बोर्ड को आखिरी फैसला 21 जनवरी तक लेने को कहा गया. इसके चलते आज यानि 22 जनवरी को बांग्लादेश सरकार ने विश्वकप का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश सरकार ने टी20 वर्ल्डकप 2026 का बहिष्कार…

आपकी उपलब्धि पदकों से कहीं ऊपर’, तेंदुलकर का साइना नेहवाल को लेकर बड़ा बयान

महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin on Saina) ने पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की तारीफ करते हुए कहा कि आपका करियर इस बात का प्रमाण है कि महानता समय के साथ बनती है और उसकी विरासत केवल पदकों तक सीमित नहीं है. साइना ने पिछले दो साल से घुटने की चोट से परेशान रहने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से संन्यास की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि उनका शरीर अब उच्च स्तरीय खेल की जरूरतों को सहन नहीं कर सकता. हैदराबाद की…

आईसीसी ने कहा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा टी20 वर्ल्ड कप

पिछले कई दिनों से भारत में अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को जारी टकराव के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपना फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप का आयोजन पूर्व में जारी किए गए तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा. इस मुद्दे पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आईसीसी बोर्ड की बैठक पूरी हुई. जय शाह की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों के 12 प्रतिनिधियों के साथ मुद्दे पर विस्तार से…

अभिषेक शर्मा का धमाका, पूरी दुनिया में यह कारनामा करने वाले बनें इकलौते बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रमशः फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस के नाम दर्ज था. जिन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में क्रमशः सात-सात बार अर्धशतक लगाए थे. मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए अभिषेक शर्मा ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खबर लिखे…

अब आईसीसी को ही आंखें दिखा रहा बांग्लादेश

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने टी20 विश्व कप को लेकर दिए गए अल्टीमेटम पर क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी को ही घेर लिया है। नजरुल ने आसीसी को चेतावनी दी है और कहा है कि वह उनके दबाव के आगे नहीं झुकेगा। आईसीसी ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को साफ कह दिया था कि टीम को भारत में ही खेलना होगा, नहीं तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने बीसीबी को अपना फैसला बताने के लिए 21 जनवरी तक का समय…

ODI रिटायरमेंट पक्की? रवींद्र जडेजा ने खुद दिया बड़ा हिंट; ये 2 खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के लिए परफेक्ट

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे. तीनों ही मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और तीनों पारियों में बैटिंग करते हुए वह किसी में भी 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की चर्चा तेज हुई. अब खुद जडेजा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा हिंट दिया है. जडेजा ने खुद कहा कि उनका टाइम हो गया है. बता दें कि जडेजा…

टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद में बांग्लादेश को बहुत बड़ा झटका?

टी20 वर्ल्ड कप विवाद विकराल रूप लेने लगा है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की जिद के कारण बांग्लादेशी क्रिकेटरों को नुकसान उठाना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार भारत की क्रिकेट उपकरण बनाने वाली कंपनी एसजी (SG) कई मुख्य बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ अनुबंध समाप्त करने जा रही है. एनडीटीवी के अनुसार ICC के एक सूत्र ने बताया कि भारत और बांग्लादेश के मध्य बढ़ते तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट उपकरण निर्माता कंपनी SG ने लिटन दास समेत कई बंगलादेशी क्रिकेटरों के साथ अनुबंध समाप्त करने का निर्णय लिया है. बांग्लादेश…

अब कब भारतीय जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं रोहित और कोहली?

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया। दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज तीनों की मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे। कोहली ने जहां अपनी शानदार फॉर्म कीवियों के खिलाफ भी जारी रखी, वहीं रोहित का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद टीम टी20 विश्व कप में व्यस्त हो जाएगी। रोहित और कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं और…

2026 टी20 वर्ल्ड कप में इस देश से खेलेगा दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज क्रिकेटर?

दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके जेजे स्मट्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी. बता दें कि इटली क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. बड़ी बात ये हैं कि इसमें उस ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को जगह नहीं मिली, जो इस टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड में टीम के कप्तान थे. इटली क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है, हालांकि इसमें कई खिलाड़ियों के…

WPL 2026: स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत को पीछे छोड़ा, डब्ल्यूपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली भारतीय बनीं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। मंधाना ने 61 गेंदों पर 96 रन बनाए, लेकिन वह शतक लगाने से चूक गईं। इसके बावजूद उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की और वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही वह डब्ल्यूपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनीं। मंधाना ने इस मामले में मुंबई इंडियंस…

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

14 साल के वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 72 रनों की पारी खेल ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. वो अब यूथ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. इस फॉर्मेट में वैभव ने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंद में 72 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के…