वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान हासिल की। इस मैच से पहले रोहित ये उपलब्धि हासिल करने से तीन छक्के दूर थे और उन्होंने मैच में तीन छक्के लगाते ही पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित को शुरुआत में जीवनदान मिला था और उन्होंने इसका…

वनडे क्रिकेट के 7000 शतक…, विराट कोहली ने रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया. रांची में विराट ने 120 गेंद में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. विराट ने पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक लगाया. साथ ही किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. किंग कोहली ने शतक पूरा करने के लिए 7 चौके और 5 छक्के…

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है. पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली…

टेस्ट में विराट से संन्यास वापस लेने की हो रही मांग? होगा ’21वीं शताब्दी’ का सबसे बड़ा कमबैक!

2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास लिया, तब फैंस ने खुशी-खुशी उन्हें अलविदा कहा था. मगर जब मई 2025 का महीना आया, तो 6 दिन के भीतर भारतीय क्रिकेट फैंस को 2 बड़े झटके लगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. एक तरफ BCCI रोहित और विराट के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर बैठक करने की तैयारी में है, दूसरी ओर टेस्ट में विराट कोहली से संन्यास वापस लेने की…

आखिर कब तक हो पाएगी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होने वाली है. पहला मैच रांची में खेला जाएगा, लेकिन टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर की कमी खल रही होगी. ये दोनों ही चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए स्क्वाड में नहीं चुने गए थे. अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दोनों की चोट पर अपडेट दिया है. पहले वनडे मैच से पूर्व मोर्ने मोर्केल ने कहा, “मेरी 2 दिन पहले शुभमन गिल से बात हुई…

2027 ODI वर्ल्ड कप से बाहर नहीं होंगे रोहित-विराट? आई खबर

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का ODI वर्ल्ड कप खेलने में पूरी तरह सक्षम हैं. मोर्केल का यह बयान 30 नवंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले ODI मैच से पूर्व आया है. बताते चलें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर-6 दिसंबर तक खेली जाएगी. मोर्ने मोर्केल ने कहा, “वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है, वे दोनों बेहतरीन क्रिकेटर हैं. वो जब तक मेहनत करते हुए फिटनेस बरकरार रखेंगे,…

WPL ऑक्शन में हुई पैसों की बरसात, दीप्ति शर्मा समेत इन 5 खिलाड़ियों पर लगी करोड़ों की बोली

महिला प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी इस बार रोमांच और सरप्राइज से भरपूर रही. टीमों ने भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए और कई नए चेहरे सबसे महंगी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए. नीलामी में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स तीनों कैटेगरी की खिलाड़ियों को काफी कीमत मिली. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर गया, जिन पर टीमों ने शानदार बोली लगाई. —भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा नीलामी की सबसे मंहगी खिलाड़ी साबित हुई. 50 लाख की बेस प्राइस से शुरू हुई बोली धीरे-धीरे…

साउथ अफ्रीका से ऐतिहासिक हार के बाद क्या कोच पद से हटेंगे गौतम गंभीर?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में मिली 408 रनों की शर्मनाक हार ने भारतीय क्रिकेट में बड़ा भूचाल ला दिया है. घर में 25 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाने और एक ही साल में दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर कई दिग्गज क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स तक, हर तरफ गंभीर को हटाने की मांग तेज है. हालांकि इन सभी अटकलों के बीच BCCI ने अपने स्टैंड को बेहद साफ कर दिया है.…

भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी

2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के अहमदाबाद को मिल गई है. ग्लासगो में आयोजित हुई 74 कॉमनवेल्थ सदस्यों की बैठक में भारत को मेजबानी दिए जाने की पुष्टि हुई. भारत की ओर से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एक आकर्षक दृष्टिकोण पेश किया गया, जिसके लिए अहमदाबाद का नाम सामने रखा गया था. इसी के साथ अहमदाबाद में ‘राष्ट्रमंडल खेल’ सेंचुरी लगाने जा रहे हैं. कॉमनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया गया कि जैसे ही अहमदाबाद को 2030 के खेलों की मेजबानी मिली, एसेंबली हॉल में…

टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी हार

दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप कर दिया. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 408 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. यहां हम आपको टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे हार के बारे में बताने जा रहे हैं. गुवाहाटी में मिली हार से…

IND vs SA मैच को लेकर अफ्रीकी कोच ने दिया विवादित बयान ,हम चाहते थे कि वे गिड़गिड़ाएं

भारत और साउथ (IND vs SA) अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जवाब देने पर मजबूर किया. मेहमान टीम के कोच शुक्री कॉनराड (Shukri Conrad) की इसी रणनीति के इर्दगिर्द उन्होंने गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी को तीसरे सत्र तक खींचा. मेजबान टीम को मैदान पर ज्यादा देर थकाने और लक्ष्य को हाथ से बाहर ले जाने की इस चाल ने मैच का रुख पूरी तरह उनके पक्ष में मोड दिया. 548 रनों की विशाल बढ़त ने…

ICC का बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्डकप में दी बड़ी जिम्मेदारी ?

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को ICC ने टी20 विश्व कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर घोषित किया है. यह विश्व कप भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित होगा. रोहित ने 2024 में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था और वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अनुभवी खिलाडियों में से एक रहे हैं. उनकी छवि एक शांत कप्तान और भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज की रही है. इसी कारण ICC ने उन्हें इस महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना है. ICC ने किया औपचारिक एलान ICC की…

गंभीर पर भड़के पूर्व कोच रवि शास्त्री, बल्लेबाजी में म्यूजिकल चेयर खेलने पर हुए नाराज ?

गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय पारी के ढह जाने के बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कमेंट्री बॉक्स से ही कोच गौतम गंभीर पर हमला बोला है. भारत ने तीसरे दिन 9/0 के स्कोर पर बल्लेबाजी शुरू की और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 489 रनों के जवाब में सतर्कता से शुरुआत की. हालांकि, दोनों के सतर्क रुख अपनाने के कारण, भारत ने कई डॉट गेंदें खेलीं. गेंद काफी घूम रही…

स्मृति मंधाना की शादी की रस्में शुरू, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल ?

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी की रस्में इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हल्दी के बाद उनकी मेहंदी सेरेमनी की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें दोनों परिवारों और दोस्तों की बेहद खास झलक दिखाई देती है. खास बात यह रही कि स्मृति की टीम की साथी खिलाड़ी भी इस मौके पर मौजूद रहीं जिससे माहौल और ज्यादा खुशहाल हो गया. मेहंदी की रंगीन रस्मों के बीच हर पल को कैमरे में कैद किया गया और फैंस इन पलों को दिलसे…

एशिया कप सेमीफाइनल में हारा भारत, सुपर ओवर जीतकर फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश

बांग्लादेश ने सुपर ओवर तक चले सेमीफाइनल मैच में भारत को हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के इस सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश और भारत, दोनों टीमों की पहली पारी 194 रनों पर समाप्त हुई. ऐसे में सुपर ओवर का सहारा लिया गया. भारतीय बल्लेबाज सुपर ओवर की पहली दोनों गेंदों पर आउट हो गए थे. इस तरह बांग्लादेश को सुपर ओवर में सिर्फ एक रन बनाना था. दरअसल बांग्लादेश टीम ने बिना रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया. बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए थे.…

फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व कप, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इस तारीख को संभव

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है जिसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जा सकता है। बड़ी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ सकती हैं। भारत स्वदेश में होने वाले विश्वकप में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा। टीम ने पिछले साल…

IPL 2026 ऑक्शन में 20 करोड़ में बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, सभी 10 टीम लगा सकती हैं बोली

IPL 2026 की नीलामी इस बार धुआं उठाने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले दिग्गज इस बार ऑक्शन में आ सकते हैं. ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट खाली होंगे, टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये बचे हैं. जाहिर तौर पर ऑक्शन में प्लेयर्स पर खूब सारा पैसा बरसने वाला है. मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत सहित 3 खिलाड़ियों पर 20 करोड़ से ज्यादा बोली लगी थी. इस बार भी नीलामी में कुछ ऐसे प्लेयर आ सकते हैं, जिनको लेकर बिडिंग वॉर शुरू…

आईपीएल से पहले पंजाब किंग्स का आत्मविश्वास चरम पर, टीम मालिक वाडिया बोले- हमें नीलामी की जरूरत नहीं

पिछले सीजन की तुलना में स्थिति बिल्कुल उलट है, जब पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उनके पास नीलामी में खर्च करने के लिए 110.5 करोड़ रुपये थे। मजबूरन पंजाब किंग्स को हर बार बड़ी खरीदारी करनी पड़ती थी, क्योंकि टीम में मजबूत कोर की कमी थी। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने पिछले 12 महीनों में टीम की तस्वीर ही बदल दी। पिछले एक वर्ष में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव देखा है। श्रेयस अय्यर और रिकी…

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक और बुमराह?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेला मुश्किल है. दरअसल, अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए जांघ की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं. वहीं बुमराह वर्कलोड को देखते हुए इस सीरीज में रेस्ट पर रह सकते हैं. मुख्य तेज गेंदबाजों के काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज…

ICC ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल का कर दिया एलान, 15 जनवरी से होगी शुरुआत

आईसीसी ने पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच भारतीय अंडर-19 टीम और यूएसए अंडर-19 टीम के बीच 15 जनवरी को होगा. बता दें कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टूर्नामेंट में खेलने वाली 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली 16 टीमें (ग्रुप वाइज) ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, यूएसए और न्यूजीलैंड.ग्रुप बी- जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड…