महिला प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी इस बार रोमांच और सरप्राइज से भरपूर रही. टीमों ने भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए और कई नए चेहरे सबसे महंगी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए. नीलामी में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स तीनों कैटेगरी की खिलाड़ियों को काफी कीमत मिली. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर गया, जिन पर टीमों ने शानदार बोली लगाई. —भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा नीलामी की सबसे मंहगी खिलाड़ी साबित हुई. 50 लाख की बेस प्राइस से शुरू हुई बोली धीरे-धीरे…
Category: क्रिकेट
साउथ अफ्रीका से ऐतिहासिक हार के बाद क्या कोच पद से हटेंगे गौतम गंभीर?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में मिली 408 रनों की शर्मनाक हार ने भारतीय क्रिकेट में बड़ा भूचाल ला दिया है. घर में 25 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाने और एक ही साल में दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर कई दिग्गज क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स तक, हर तरफ गंभीर को हटाने की मांग तेज है. हालांकि इन सभी अटकलों के बीच BCCI ने अपने स्टैंड को बेहद साफ कर दिया है.…
भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के अहमदाबाद को मिल गई है. ग्लासगो में आयोजित हुई 74 कॉमनवेल्थ सदस्यों की बैठक में भारत को मेजबानी दिए जाने की पुष्टि हुई. भारत की ओर से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एक आकर्षक दृष्टिकोण पेश किया गया, जिसके लिए अहमदाबाद का नाम सामने रखा गया था. इसी के साथ अहमदाबाद में ‘राष्ट्रमंडल खेल’ सेंचुरी लगाने जा रहे हैं. कॉमनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया गया कि जैसे ही अहमदाबाद को 2030 के खेलों की मेजबानी मिली, एसेंबली हॉल में…
टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी हार
दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप कर दिया. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 408 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. यहां हम आपको टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे हार के बारे में बताने जा रहे हैं. गुवाहाटी में मिली हार से…
IND vs SA मैच को लेकर अफ्रीकी कोच ने दिया विवादित बयान ,हम चाहते थे कि वे गिड़गिड़ाएं
भारत और साउथ (IND vs SA) अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जवाब देने पर मजबूर किया. मेहमान टीम के कोच शुक्री कॉनराड (Shukri Conrad) की इसी रणनीति के इर्दगिर्द उन्होंने गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी को तीसरे सत्र तक खींचा. मेजबान टीम को मैदान पर ज्यादा देर थकाने और लक्ष्य को हाथ से बाहर ले जाने की इस चाल ने मैच का रुख पूरी तरह उनके पक्ष में मोड दिया. 548 रनों की विशाल बढ़त ने…
ICC का बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्डकप में दी बड़ी जिम्मेदारी ?
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को ICC ने टी20 विश्व कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर घोषित किया है. यह विश्व कप भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित होगा. रोहित ने 2024 में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था और वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अनुभवी खिलाडियों में से एक रहे हैं. उनकी छवि एक शांत कप्तान और भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज की रही है. इसी कारण ICC ने उन्हें इस महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना है. ICC ने किया औपचारिक एलान ICC की…
गंभीर पर भड़के पूर्व कोच रवि शास्त्री, बल्लेबाजी में म्यूजिकल चेयर खेलने पर हुए नाराज ?
गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय पारी के ढह जाने के बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कमेंट्री बॉक्स से ही कोच गौतम गंभीर पर हमला बोला है. भारत ने तीसरे दिन 9/0 के स्कोर पर बल्लेबाजी शुरू की और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 489 रनों के जवाब में सतर्कता से शुरुआत की. हालांकि, दोनों के सतर्क रुख अपनाने के कारण, भारत ने कई डॉट गेंदें खेलीं. गेंद काफी घूम रही…
स्मृति मंधाना की शादी की रस्में शुरू, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल ?
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी की रस्में इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हल्दी के बाद उनकी मेहंदी सेरेमनी की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें दोनों परिवारों और दोस्तों की बेहद खास झलक दिखाई देती है. खास बात यह रही कि स्मृति की टीम की साथी खिलाड़ी भी इस मौके पर मौजूद रहीं जिससे माहौल और ज्यादा खुशहाल हो गया. मेहंदी की रंगीन रस्मों के बीच हर पल को कैमरे में कैद किया गया और फैंस इन पलों को दिलसे…
एशिया कप सेमीफाइनल में हारा भारत, सुपर ओवर जीतकर फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश
बांग्लादेश ने सुपर ओवर तक चले सेमीफाइनल मैच में भारत को हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के इस सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश और भारत, दोनों टीमों की पहली पारी 194 रनों पर समाप्त हुई. ऐसे में सुपर ओवर का सहारा लिया गया. भारतीय बल्लेबाज सुपर ओवर की पहली दोनों गेंदों पर आउट हो गए थे. इस तरह बांग्लादेश को सुपर ओवर में सिर्फ एक रन बनाना था. दरअसल बांग्लादेश टीम ने बिना रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया. बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए थे.…
फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व कप, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इस तारीख को संभव
टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है जिसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जा सकता है। बड़ी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ सकती हैं। भारत स्वदेश में होने वाले विश्वकप में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा। टीम ने पिछले साल…
IPL 2026 ऑक्शन में 20 करोड़ में बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, सभी 10 टीम लगा सकती हैं बोली
IPL 2026 की नीलामी इस बार धुआं उठाने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले दिग्गज इस बार ऑक्शन में आ सकते हैं. ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट खाली होंगे, टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये बचे हैं. जाहिर तौर पर ऑक्शन में प्लेयर्स पर खूब सारा पैसा बरसने वाला है. मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत सहित 3 खिलाड़ियों पर 20 करोड़ से ज्यादा बोली लगी थी. इस बार भी नीलामी में कुछ ऐसे प्लेयर आ सकते हैं, जिनको लेकर बिडिंग वॉर शुरू…
आईपीएल से पहले पंजाब किंग्स का आत्मविश्वास चरम पर, टीम मालिक वाडिया बोले- हमें नीलामी की जरूरत नहीं
पिछले सीजन की तुलना में स्थिति बिल्कुल उलट है, जब पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उनके पास नीलामी में खर्च करने के लिए 110.5 करोड़ रुपये थे। मजबूरन पंजाब किंग्स को हर बार बड़ी खरीदारी करनी पड़ती थी, क्योंकि टीम में मजबूत कोर की कमी थी। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने पिछले 12 महीनों में टीम की तस्वीर ही बदल दी। पिछले एक वर्ष में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव देखा है। श्रेयस अय्यर और रिकी…
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक और बुमराह?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेला मुश्किल है. दरअसल, अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए जांघ की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं. वहीं बुमराह वर्कलोड को देखते हुए इस सीरीज में रेस्ट पर रह सकते हैं. मुख्य तेज गेंदबाजों के काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज…
ICC ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल का कर दिया एलान, 15 जनवरी से होगी शुरुआत
आईसीसी ने पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच भारतीय अंडर-19 टीम और यूएसए अंडर-19 टीम के बीच 15 जनवरी को होगा. बता दें कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टूर्नामेंट में खेलने वाली 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली 16 टीमें (ग्रुप वाइज) ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, यूएसए और न्यूजीलैंड.ग्रुप बी- जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड…
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर कौन?
टेस्ट क्रिकेट में जहां बल्लेबाज और गेंदबाज सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं फील्डिंग का योगदान भी मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाता है. क्रिकेट इतिहास में कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ बल्ले से कमाल किया, बल्कि कैच पकड़कर अपनी टीम को जीत की राह दिखाई. खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी भी टॉप में शामिल हैं. आइए जानते हैं टॉप 5 फील्डर्स जिनके नाम है एक सीरीज में सबसे अधिक कैच लेने का बड़ा रिकॉर्ड. —ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी ने 1920/21 की…
BCCI ने भारत-बांग्लादेश सीरीज पर लिया बहुत बड़ा फैसला, सीरीज हुई स्थगित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले महीने होने वाली भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को स्थगित कर दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय बोर्ड उसी दौरान सीरीज का नया शेड्यूल बनाने की कोशिश में है. सीरीज के स्थगित होने को भारत और बांग्लादेश के खराब हुए राजनीतिक संबंधों से जोड़ा जा रहा है. वहीं बीते सोमवार न्यायाधिकरण अदालत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई थी. बताया जा रहा है कि इस सजा के फैसले का भी…
IPL 2026 से पहले इन 9 खिलाड़ियों की बदली टीम
इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को ट्रेड करने की प्रथा नई नहीं है. 2009 सीजन में शिखर धवन, आशीष नेहरा, जहीर खान और रॉबिन उथप्पा ट्रेड होने वाले सबसे पहले खिलाड़ी थे. अब 2025 आते-आते प्लेयर्स को ट्रेड करने का विषय ज्यादा लोकप्रिय और चर्चा में रहने लगा है. 15 नवंबर को IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी. रवींद्र जडेजा (चेन्नई से राजस्थान)- रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ राजस्थान रॉयल्स में चले गए हैं. जडेजा को CSK में 18 करोड़ की…
आ गया शेड्यूल, BCCI ने लगाई मुहर; 7 जनवरी से होगी लीग की शुरुआत
वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 सीजन का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है. बीसीसीआई WPL 2026 के सभी मैचों के आयोजन के लिए मुंबई और बड़ौदा के नाम पर मुहर लगा सकती है. कई महिला क्रिकेटर डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपना फेवरेट बता चुकी हैं, इसी मैदान में सीजन का सबसे पहला मैच हो सकता है. वीमेंस प्रीमियर लीग का अगला सीजन 7 जनवरी से 3 फरवरी तक चल सकता है. क्रिकबज के मुताबिक यदि चीजें मौजूदा स्थिति अनुसार आगे बढ़ती हैं, तो फाइनल मैच बड़ौदा के कोताम्बी स्टेडियम में…
एमएस धोनी ने जडेजा को RR में भेजा! चौंकाने वाली वजह आई सामने
रवींद्र जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में जाने से ज्यादा चर्चा उनके CSK छोड़ने पर हुई है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को CSK के साथ ट्रेड करने के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर 12 साल बाद जडेजा, सीएसके छोड़ने को राजी कैसे हुए. क्या जडेजा को टीम छोड़ने के लिए किसी ने मजबूर किया था या फिर राजस्थान उन्हें कोई बहुत बड़ा ऑफर दे रही थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट में…
IND vs SA 1st Test Highlights: टीम इंडिया की शर्मनाक हार
कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन रहा, जिसके चलते टीम इंडिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 30 रनों से हार गई. ईडन गार्डन्स की पिच भी सवालों के घेरे में आ गई है, जहां बल्लेबाजों के लिए कोई मदद नहीं दिख रही थी. टेम्बा बावुमा ने अपनी कप्तानी में कभी न हारने वाले वाला रिकॉर्ड कायम रखा है, जबकि आज सुबह ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत जाएगी. पहली पारी में टीम इंडिया…
