कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशाम्बी की जनता ने नौजवान को सांसद बनाया है। यहां की समस्याओं को मैं संसद में उठाऊंगा। जनपद की जनता ने सबसे कम उम्र के युवा को चुनाव जिताकर एक इतिहास कायम किया है। भाजपा प्रत्याशी को जनता ने…
Category: वादे-इरादे
बाबू सिंह कुशवाहा का राजनीति में पुनर्जन्म हो गया। उनका समय बदल गया। वो अब जौनपुर के सांसद हैं।
कृपा शंकर सिंह को लाख वोटों से हराकर बाबू सिंह वापिस मुख्य धारा में आए। कभी मायावती के आंख कान और जुबान थे। फिर घोटालों में फंसे तो बुरी तरह उलझे रहे और कैरियर लगभग खत्म हो गया था। लेकिन कुशवाहा ने कोशिश जारी रखी। निराश नही हुए। और अब सबसे ताकतवर उम्मीदवार को परास्त करके विजय प्राप्त किए। कुशवाहा अकेले नहीं आए बल्कि मौर्य कुशवाहा समाज का खासा वोट बैंक लेकर समाजवादी पार्टी में आए हैं। ये समाज हमेशा बीजेपी को वोट करता आया है लेकिन इस बार वोटिंग…
लोकसभा चुनाव 2024 के फाइनल आंकड़े जारी ?
BJP ने 240 सीटें जीती, पिछली बार 303 सीट जीती थीं । कांग्रेस ने 99 सीट जीती, पिछली बार 52 जीती थीं । 37 सीट जीतकर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी समाजवादी पार्टी, पिछली बार केवल 5 सीट जीती थीं।
5 साल पहले 62 सीटें जितने वाली भाजपा इस बार 33 सीटों पर सिमट गई
उत्तर प्रदेश में भाजपा की बड़ी हार हुई है। 5 साल पहले 62 सीटें जितने वाली भाजपा इस बार 33 सीटों पर सिमट गई। वोट शेयर भी 50 फीसदी से घटकर 41.3 फीसदी रह गया। योगी-मोदी ने मिलकर पूरी ताकत लगाई। मोदी ने 32 और योगी ने 169 जनसभाएं कीं, फिर भी हार रोक नहीं पाए।सपा ने भाजपा को केंद्र में पूर्ण बहुमत से दूर कर दिया। इस चुनाव में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। 37 सीट जीती, पिछले लोकसभा चुनाव में 5 सीटें जीती थी।…
एटा से सपा जीतने वाले देवेश शाक्य कौन है क्या है इतिहास आइये जानते है इस रिपोर्ट में ?
उत्तर प्रदेश के एटा-कासगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को हरा दिया है. नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. देवेश शाक्य का क्या है इतिहास आइये जानते है ? समाजवादी पार्टी ने एटा लोकसभा सीट पर इस बार शाक्य प्रत्याशी पर दांव लगाया था । जोकि इटावा के रहने वाले है देवेश शाक्य प्रत्याशी एटा लोकसभा क्षेत्र में आठ माह से देवेश की सक्रियता बढ़ गई थी, तभी…
क्या यूपी में BJP को ओवरकॉन्फिडेंस ले डूबा? लोकसभा चुनाव में वोटबैंक खिसकने के पीछे 5 कारण जानिए ?
लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर बैठने का सपना देख रहे नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगता नजर आ है। 4 जून को काउंटिंग के दौरान रुझान में भाजपा को तगड़ा नुकसान हुआ है। अभी तक के आंकड़े पर नजर डालें तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 35 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के खाते में 45 सीटें आ रही हैं। इनमें सपा को 37 और कांग्रेस को 8 सीटों पर बढ़त हासिल है।…
सुबह 8 बजे से यूपी की 80 सीटों के लिए 81 सेंटर पर काउंटिंग शुरू होगी
2024 लोकसभा चुनाव का आज फाइनल दिन है। सुबह 8 बजे से यूपी की 80 सीटों के लिए 81 सेंटर पर काउंटिंग शुरू होगी। दोपहर होने तक तय हो जाएगा कि दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा। यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।ये नतीजे तय करेंगे कि राहुल-अखिलेश की जोड़ी कमाल कर पाई या नहीं? प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? मायावती की राजनीति खत्म…
कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट के 6 विधानसभा हलकों में सबसे कम वोटिंग हुई
हिमाचल की कांग्रेस सरकार में तीन मंत्री, विधानसभा स्पीकर, एक मुख्य संसदीय सचिव (CPS) और कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट के 6 विधानसभा हलकों में सबसे कम वोटिंग हुई है। इनमें विधानसभा स्पीकर के साथ पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री, आयुष एवं खेल मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट का हलका शामिल है।इलेक्शन कमीशन के रविवार दोपहर 12 बजे तक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 68 विधानसभा में कसुम्पटी में सबसे कम 61.33% वोटिंग हुई है। कसुम्पटी से सुक्खू कैबिनेट में अनिरुद्ध सिंह मंत्री है। कम वोटिंग…
अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में BJP को बहुमत ?
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 2 जून को काउंटिंग हो रही है. अरुणाचल प्रदेश में भाजपा भारी जीत की ओर अग्रसर हैे. अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. अरुणाचल प्रदेश में आज केवल 50 सीटों पर ही काउंटिंग हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी पहले ही निर्विरोध 10 सीटे जीत चुकी है. बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं कांग्रेस ने केवल 34 विधानसभा सीटों पर ही अपने…
घोसी लोक सभा के कई बूथों पर अभी तक मशीन खराब ?
जमीन बनौली में मशीन बूथ नंबर 231 पर खराब। खालिसपुर बूथ नंबर 354 की मशीन खराब । जहानियापुर 322 नंबर मशीन खराब। अमिला 34 बूथ नंबर की मशीन खराब। बड़ा गांव में 205, 152 बूथ नंबर की मशीन खराब ।मोहम्मदाबाद में 15 नंबर की मशीन खराब। दारुल उलूम विश्व में 199 नंबर मशीन खराब । खानपुर में 159 नंबर मशीन खराब। इटौरा डोरीपुर में 188 नंबर और 53 नंबर मशीन खराब। इंदरपुर भलयान में 191 347 401, 77 476 और 47 नंबर मशीन खराब । मोहम्मदाबाद में 127 165 बूथ…
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं, क्योंकि दोपहर में अधिकतर जिलों का पारा 40 के पार जाएगा, इसलिए गर्मी से बचने के लिए वोटर्स सुबह-सुबह वोटिंग करने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं।गोरखपुर में सीएम योगी ने वोट डाला। कहा- मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह देखने को मिल रहा। गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने…
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की अपील ?
प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा। दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपावालों ने ये योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये…
1 जून को इंडिया गठबंधन की होगी बड़ी बैठक !
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास बैठक , दोपहर 3 बजे से मतगणना को लेकर होगी बैठक! , EVM पर सजकता,मुस्तैदी और अन्य मुद्दों पर चर्चा! अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव बैठक में शामिल होंगे ! शरद चंद्र पवार,अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे , कल्पना सोरेन,महबूबा मुफ्ती,फारूक अब्दुल्ला पहुंचेंगे!!
हरियाणा लोकसभा चुनाव में भाजपा के बागियों की लिस्ट तैयार हो रही है
हरियाणा लोकसभा चुनाव में भाजपा के बागियों की लिस्ट तैयार हो रही है। अब तक 2 लोकसभा सीटों की लिस्ट रेडी हो चुकी है। इनमें सिरसा और सोनीपत का नाम शामिल है। ये लिस्ट मुख्यमंत्री नायब सैनी तक पहुंच गई हैं। बची 8 लोकसभा सीटों की रिपोर्ट रोहतक में होने वाली भाजपा की अहम बैठक में दी जाएगी।उम्मीदवारों ने बागियों की इन लिस्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन लिस्टों में भाजपा सांसदों, विधायकों के अलावा लोकल अफसरों के भी नाम बताए गए हैं।रिपोर्ट में उम्मीदवारों ने लिखा है…
चुनाव आयोग ने छठे चरण (25 मई) का वोटर टर्नआउट जारी किया
चुनाव आयोग (EC) ने छठे चरण (25 मई) का वोटर टर्नआउट जारी किया। EC ने बताया कि 63.37% मतदान रहा। इसमें इसमें पुरुषों का 61.95% और महिलाओं का वोटर टर्नआउट 64.95% रहा। यानी पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा वोट दिया।6 चरणों की वोटिंग में अब तक सबसे ज्यादा वोटर टर्नआउट चौथे चरण में 69.58% रहा। सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होगी।चुनाव आयोग ने चुनाव के 48 घंटे के भीतर बूथ वार वोटिंग का डेटा सार्वजनिक करने की मांग का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट…
नदवा कॉलेज के छात्रों को कुरान और धार्मिक शिक्षा के साथ कानून की भी शिक्षा दी जाएगी
लखनऊ स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम नदवातुल उलेमा (नदवा कॉलेज) के छात्रों को कुरान और धार्मिक शिक्षा के साथ कानून की भी शिक्षा दी जाएगी। कानून और संविधान की शिक्षा लेने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ‘लीगल लिटरेसी’ नाम से शुरू हुए कोर्स की अवधि 1 साल होगी। जिसमें छात्रों को कानून की बेसिक जानकारी दी जाएगी।दारुल उलूम नदवातुल उलेमा में लीगल लिटरेसी कोर्स की शुरुआत आधिकारिक रूप से की गई है। इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रिटायर्ड जज एस.एम. हसीब, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लॉ फैकल्टी के…
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को भ्रष्टाचार का ATM बना रखा: अरविंद केजरीवाल
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘पूरा पंजाब भ्रष्टाचार से घिरा हुआ है। अरविंद केजरीवाल को केस लड़ने के लिए फीस चाहिए। इसलिए उन्होंने पंजाब को भ्रष्टाचार का ATM बना रखा है। चुनाव लड़ना है तो अपना क्रेडिट कार्ड डालकर पैसा दिल्ली ले जाते हैं।’अमित शाह लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गुजरात जाना है तो पंजाब के मुख्यमंत्री पायलट बनकर साथ जाते हैं। बंगाल जाना हो तो मान साहिब पायलट बनकर साथ जाते हैं। केजरीवाल…
NDA को 400 सीट जिताइए। हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के आरा में NDA प्रत्याशी आरके सिंह के लिए जन सभा की। उन्होंने मंच से कहा कि 5 फेज के चुनाव हो गए हैं। कल छठे फेज का चुनाव है। आप लोग रिजल्ट जानना चाहते हैं। मैं आपको रिजल्ट बताता हूं। मोदी जी को 5वें फेज तक 310 सीटें मिल रही हैं।शाह ने कहा कि देश में इंडी गठबंधन बुरी तरह हार रहा है। शाह ने कहा कि हम बीजेपी वाले हैं एटम बम से भी नहीं डरते हैं। बहुत जल्द…
मनोहर लाल खट्टर को आज पानीपत में एक कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा
हरियाणा के पूर्व CM व BJP के करनाल से लोकसभा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर को आज पानीपत में एक कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। वह अनाज मंडी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे।ब्राह्मणों ने खट्टर को भाषण नहीं देने दिया। जब वह मंच से बोलने लगे तो बीच में रोक कर बोले, यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। हालांकि, खट्टर कहते रहे कि एक बार सुन तो लो, लेकिन ब्राह्मणों ने एक न सुनी। विरोध के बीच भी खट्टर लगातार बोलते रहे।…
लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने 11 बीजेपी नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रभारी और हरियाणा के सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने 11 बीजेपी नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। छत्तीसगढ़ के इन नेताओं ने सिरसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैलजा पर कोयला और शराब घोटाले को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।जिन नेताओं को नोटिस जारी हुआ है, वो पहले कांग्रेस में थे। बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। सैलजा ने कहा कि, सभी नेता दो दिनों में माफी मांगे, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं भाजपा…
