लोकसभा अध्यक्ष को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई है. इसी के साथ यह साफ हो गया है कि स्पीकर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा. 72 साल में यह पहला मौका है जब स्पीकर को लेकर चुनाव होने जा रहा है. अब तक पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति से लोकसभा अध्यक्ष का चयन होता रहा है. सरकार इस परंपरा को टूटने के लिए विपक्ष को कुसूरवार ठहरा रही है. वहीं, विपक्ष का कहना है कि उसे डिप्टी स्पीकर पद नहीं दिया जा रहा था, इसलिए…
Category: वादे-इरादे
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार बीजेपी बहुमत से नीचे सिमट गई
आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। इस बार की लोकसभा थोड़ी बदली-सी नजर आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार बीजेपी बहुमत से नीचे सिमट गई है। सहयोगी दलों को मिलाकर भी संख्या 293 ही पहुंची है। दूसरी तरफ विपक्ष इस बार 234 सीटों के साथ काफी मजबूत है। लोकसभा में इस बार नेता प्रतिपक्ष भी होगा। यानी इस बार लोकसभा में सरकार की वैसी धमक नहीं रहेगी, जैसी पिछले दो कार्यकाल में थी।संसद में ही कोई भी बिल लाया जाता है। कुछ…
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी को बधाई दी
लखनऊ के गोमतीनगर में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं पर गुलाब के फूल बरसाए, उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।उन्होंने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी को बधाई दी। कहा कि साल 2027 तक भारत विश्व के टॉप थ्री देशों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए होना चाहिए।लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राजनाथ सिंह पहली बार…
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से दगा करने वाले 7 विधायकों को बढ़ीं टेंशन: भाजपा भी नहीं दे रही भाव , उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के 7 विधायक होगे बर्खास्त ?
राजनीतिक सियासत में राज्यसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में 4 माह पहले भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों से क्रस वोटिंग करवाकर अपने सभी प्रत्याशी जितवा दिए थे। क्रॉस वोटिंग पर तो किसी भी तरह की कोई कार्रवाई का प्रावधान नहीं होता है और न ही कोई व्हिप जारी होता है। इसके चलते एमएलए के खिलाफ सपा ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बीजेपी के साथ आए इन सपा विधायकों को अब काम पूरा हो जाने के बाद बीजेपी भी भाव नहीं दे रही है, वहीं अखिलेश यादव…
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें हरियाणा-तमिलनाडु की दो-दो सीटें शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीटें हैं। 8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं।चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें EVM की मेमोरी…
योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटाने की थी तैयारी,इसके पीछे क्या थी वजह,किताब में हुआ खुलासा ?
लखनऊ।लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया था। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि अगले चुनाव में योगी आदित्यनाथ को साइडलाइन कर दिया जाएगा।इसपर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया था।एक बार फिर सीएम योगी चर्चा में हैं।वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने एक किताब At The Heart Of Power: The Chief Ministers Of Uttar Pradesh में कई दावे किए हैं,जिसमें से एक यह है कि 2022…
‘राहुल गांधी इस बार लीडर ऑफ अपोजिशन का पद स्वीकार करेंगे, वे हम सभी को निराश नहीं करेंगे।’:अधीर रंजन चौधरी
‘राहुल गांधी इस बार लीडर ऑफ अपोजिशन का पद स्वीकार करेंगे, वे हम सभी को निराश नहीं करेंगे।’अधीर रंजन चौधरी की तरह कांग्रेस के सभी नेताओं को उम्मीद है कि राहुल गांधी इस बार लोकसभा में विपक्ष के नेता बनेंगे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में इस पर प्रस्ताव भी पास हो चुका है।पॉलिटिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने, तो कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिल सकती है। हालांकि राहुल के मन में क्या है, ये अभी साफ नहीं है। सभी की…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने वालों का आज भी तांता लगा रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि आप सभी के सहयोग समर्थन एवं परिश्रम से ही समाजवादी पार्टी को भारी सफलता मिली है।समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की धांधली के बावजूद जनता ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में जो फैसला दिया उससे लोकतंत्र में मजबूती आई है। अयोध्या में जीत ने भाजपा की साम्प्रदायिकता से प्रेरित नफरती राजनीति को…
पश्चिमी यूपी में भाजपा के 2 दिग्गज नेताओं की जुबानी जंग
पश्चिमी यूपी में भाजपा के 2 दिग्गज नेताओं की जुबानी जंग पर पार्टी के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध ली है। जिले से लेकर प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर के नेता इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों नेता समझदार हैं, उनका अपना मसला है हम इसमें कुछ नहीं कह सकते। बड़े स्तर के नेता भी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।5 सालो से संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच की अदावत अब खुलकर सामने आ चुकी है। मामला थाने, कचहरी तक…
ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिला
ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बन गई है। 52 साल के मोहन चरण माझी ने बुधवार को राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव (67) और प्रभाती परिदा (57) ने भी शपथ ली।माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन शामिल हैं।…
अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा , नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।
उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा पद से इस्तीफा दे दिया है। सपा मुखिया ने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है। साथ ही अखिलेश ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। करहल सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा। करहल विधानसभा सीट हुई खाली करहल विधानसभा सीट के लिए सपा मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बना सकती है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष पद के लिए शिवपाल यादव के नाम की चर्चा…
5 दिन से दिल्ली में क्यों हैं केशव मौर्य ? क्या नई जिम्मेदारी संभव
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य 5 दिन से दिल्ली में डटे हैं। इस बीच यूपी में सीएम योगी 2 बार कैबिनेट की बैठक कर चुके हैं, लेकिन इसमें मौर्य शामिल नहीं हुए। अब सत्ता के गलियारे में तरह-तरह के कयास शुरू हो गए हैं।केशव मौर्य को केंद्र या प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है, इसलिए उन्हें दिल्ली में रोका गया है। केशव से बीएल संतोष और जेपी नड्डा ने बातचीत भी की। बताया जाता है, केशव को पार्टी अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर भी विचार कर रही…
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी है। इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि इलेक्शन की प्रोसेस जल्द शुरू हो जाएगी। इसी महीने वोटिंग की तारीखें भी आ सकती हैं।लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के हिसाब से देखें, तो विधानसभा चुनाव में फारुख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। उसे 33 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और PDP की सीटें मिला दें, तो INDIA ब्लॉक 45 सीटों पर आगे रहेगा। BJP 29 सीटों पर लीड ले सकती है।…
9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली
तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने समारोह में आए मेहमानों को प्रणाम किया। शपथ ग्रहण के बाद पीएम समेत नए मंत्रियों का फोटो सेशन हुआ।नतीजे आने के छठे दिन रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं। शपथ से पहले NCP कैबिनेट मंत्री की मांग को लेकर सरकार में शामिल नहीं हुई।मोदी 3.0 पर गठबंधन का असर है। लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले मोदी ने अपना…
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह 8:10 बजे एयर इंडिया विमान से भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह 8:10 बजे एयर इंडिया विमान से भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इनके साथ पशुपालन मंत्री लखन पटेल भी रवाना हुए।मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी आज दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश के सभी सांसद दो दिनों से दिल्ली में ही मौजूद हैं। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए विधायक दिल्ली पहुंचे। मप्र भवन में ठहरने के लिए शनिवार शाम से लेकर रात तक कई विधायक कमरे के लिए परेशान हुए। बीजेपी नेताओं…
लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की PDA ने सोशल इंजीनियरिंग ने यूपी में साइकिल की रफ्तार बढ़ायी ?
लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव का फार्मूला PDA (पीडीए) रहा. करीब सात महीने पहले उन्होंने इसकी घोषणा की थी. पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को साथ लेकर चुनाव में उतरने की योजना बनी. इसी फार्मूले पर अखिलेश यादव ने टिकट बांटे. इस बार ‘MY’ वाले सालों पुराने सामाजिक समीकरण को तिलांजलि दे दी गई. पहली बार रिजल्ट के दिन अखिलेश यादव अपने घर पर ही रहे. एक बार भी वे समाजवादी पार्टी ऑफिस नहीं गए, पर लगातार वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहे. अपने घर से ही लगातार…
अखिलेश यादव आज अपने नए सांसदों से मुलाकात करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित घऱ पर 5 जून को INDIA ब्लॉक की बैठक हुई थी। इसमें 13 पार्टियों के 33 नेता शामिल हुए थे।लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद आज चौथा दिन (शनिवार 8 जून) है। नरेंद्र मोदी कल यानी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं, I.N.D.I.A. ब्लॉक में भी बैठकों-मुलाकातों का दौर जारी है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में दिल्ली की अशोक होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी। इसमें सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी समेत…
NDA की संसदीय दल की बैठक आज सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगी
नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक आज सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। साथ ही NDA सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश होगी।9 तारीख को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उन्हें NDA का नेता बुधवार को ही चुन लिया गया था।मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर 17वीं लोकसभा भंग कर दी। हालांकि, नई सरकार…
टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सहित 14 दलों के 21 नेता थे
लोकसभा चुनाव में बहुमत मिलने के अगले ही दिन बुधवार (5 जून) को NDA ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना। पीएम आवास पर हुई बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया, ‘हमें गर्व है कि NDA ने चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ा और जीता।’बैठक में टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सहित 14 दलों के 21 नेता थे। नायडू और नीतीश के साथ मोदी ने अलग से भी बैठक की। माना जा रहा है कि दोनों ने गठबंधन जारी…
गाजीपुर : आजाद समाज पार्टी के प्रथम जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहरआजाद समाज पार्टी के प्रथम जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण नगीना सीट से भारी बहुमत से जीत हासिल किया इसको लेकर गाजीपुर जिले के भीम आर्मी छात्र संघ जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार बौद्ध के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा के के ऊपर पुष्प अर्पित कर व जिला अध्यक्ष के हाथों के काटकर खुशी मनाई गई चंद्रशेखर रावण पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े थे और बंपर जीत दर्ज की है जिससे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है जिला अध्यक्ष ने बताया कि चंद्रशेखर गरीबों के मसीहा…
