बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज मंगलवार (22 अक्टूबर) की शाम अहम बैठक हुई, जिसमें कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी. एजेंडों में होमगार्ड के जवानों को बड़ी राहत दी गई है. अवकाश के दिनों में काम करने पर मानदेय के अलावे उन्हें एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने का कैबिनेट में निर्णय लिया गया है. इसके अलावा जवानों को 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की अनुमान्यता प्रदान की गई है. वहीं पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को…
Category: वादे-इरादे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-अखिलेश यादव माफिया-गुंडों के सरगना
हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों खास पर सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा. साथ ही डबल इंजन की सरकार में आम इंसान की हर जरूरत पूरी होने का दावा भी किया. केशव मौर्य उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी के पति पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शाहाबाद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं के तहत उन्होंने ट्राई साइकिल आदि उपकरणों का वितरण किया. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी की…
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में माांगी 12 सीटें
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में प्रदेश भर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीति दलों बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी की महायुति और कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी और शरद पवार की पार्टी की महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे पर बात चल रही है। इस बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एमवीए से 12 सीटें मांगी हैं। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र में उनके दो विधायक पहले से हैं। ऐसे में हमारी मांग…
प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड में दाखिल करेंगी नामांकन, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद
वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले वह लोकसभा में विपक्ष के नेता और अपने भाई राहुल गांधी के साथ रोड शो करेंगीं। रोड शो का समापन कलक्ट्रेट वायनाड पर होगा। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा नामांकन पत्र जमा करेंगीं। बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद वायनाड में उपचुनाव हो रहे हैं। यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के दौरान राहुल गाँधी भी…
दो दिन के दौरे पर आज महाराष्ट्र जाएंगे अखिलेश यादव ?
18 और 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस बार महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अखिलेश मुस्लिम बहुल इलाके पर फोकस कर रहे हैं। सपा प्रमुख मालेगांव में सार्वजनिक कार्यक्रम करेंगे जहां उनकी सियासी पिच तैयार करने की भरसक कोशिश होगी। वह 19 अक्टूबर को धुले में भी राजनीतिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए महाराष्ट्र की सपा इकाई तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है।
आज रांची जाएंगे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा ?
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव घटक दलों के नेताओं से मुलाकात कर सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से भी चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद करेंगे। ये दौरा गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है। कल राहुल गांधी भी रांची पहुंचेंगे संविधान बचाओ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र की चुनाव तारीख का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे: 22 अक्तूब को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है। झारखंड…
यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव का एलान हो गया है।
यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव का एलान हो गया है। यूपी में 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। जिन 9 सीटों पर उप चुनाव होने हैं, उनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, प्रयागराज की फूलपुर, अलीगढ़ की खैर, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, मैनपुरी की करहल, मुरादाबाद की कुंदरकी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव टल गया है। क्यों हो रहे उपचुनाव अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट भाजपा के विधायक अनूप प्रधान वाल्मीकि, बिजनौर की मीरापुर सीट भाजपा के सहयोगी रालोद उम्मीदवार चंदन चौहान,…
हरियाणा में 9 विधायकों संग हो गए बागी, सीएम पद की मांग पर अड़े? राव इंद्रजीत सिंह ने खुद बताई सच्चाई
हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होना है। इससे पहले ऐसी खबरें आईं कि पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है। कहा गया कि गुरुग्राम से बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह बागी हो गए हैं।मीडिया में कहा गया कि इंद्रजीत के साथ 9 विधायक हैं और वे सीएम पद की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट करके खुद ही चीजों को साफ कर दिया। उन्होंने इस तरह की खबरों को…
नहीं रहे बाबा सिद्दीकी खबर सुनते ही देर रात अस्पताल दौड़े चले आए ये सितारे, देखते ही आंखें हुईं नम
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत 12 अक्टूबर की रात को गई थी है। दरअसल शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन कई राउंड फायरिंग के किए गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। बम पटाखों की आवाज के साथ सीने पर दागीं गोलियां बाबा सिद्दीकी का हालत बेहद गंभीर थी और उन्हें इसी हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था, डॉक्टर्स की बड़ी टीम ने बाबा सिद्दीकी का तुरंत ट्रीटमेंट शुरू…
मैनपुरी की करहल से उपचुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव ?
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। तेज प्रताप सिंह यादव के नाम की चर्चा पिछले दिनों लगातार चल रही थी। उम्मीद तो यह की जा रही थी कि लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाए जाएंगे। कन्नौज लोकसभा सीट से उनको उम्मीदवार भी बनाया गया था, लेकिन उनकी उम्मीदवारी पर विरोध शुरू हो गया।…
हरियाणा के रुझानों से कांग्रेस में जश्न, पवन खेड़ा बोले- मोदी जी को भेजेंगे लड्डू ?
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का सभी को इंतजार है. हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस की बड़ी जीत का अनुमान जताया गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन के सबसे ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान है. चुनाव रिजल्ट से पहले ही कांग्रेस में जश्न का माहौल है. दिल्ली, हरियाणा और यूपी से पार्टी कार्यकर्ता सुबह-सुबह ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं. ये सभी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपिंदर सिंह हुड्डा की तस्वीरों के साथ तख्तियां लिए दिखे. हरियाणा विधासभा चुनाव के रुझानों में…
हरियाणा में बीजेपी कैसे हो गई फेल ! जानें 5 बड़े कारण
हरियाणाकी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव हुआ। इसका नतीजा 8 अक्टूबर को आएगा, लेकिन शनिवार को एग्जिट पोल के अनुमानों ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। यहां कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस को 90 में से 50+ सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 20 से 25 सीटों के बीच…
एक साथ चुनाव असांविधानिक नहीं’, रामनाथ कोविंद बोले- अंतिम निर्णय लेगी संसद
एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर गठित समिति के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि एक साथ चुनाव कराने का विचार संविधान निर्माताओं का था, इसलिए यह असांविधानिक नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यान्वयन समिति, एक देश एक चुनाव को लागू करने के लिए विभिन्न सांविधानिक संशोधनों पर विचार करेगी और उसके बाद संसद अंतिम निर्णय लेगी। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में आयोजित व्याख्यान देते हुए कहा कि 1967 तक पहले चार लोकसभा और विधानसभा चुनाव…
हरियाणा में वोटिंग जारी, वोट डालने पहुंचे कई दिग्गज ?
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है. यहां की 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जा रहा. 8 अक्टबूर को मतगणना होगी. हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं. CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी…
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बताया ‘फेल’ नेता, बोले- ‘उपचुनाव भी हारेंगे और 2027 भी’
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा फिर होगा। भाजपा यूपी में होने वाले उप चुनाव के साथ ही 2027 में विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतने जा रही है। अखिलेश ने 2014, 2017, 2022 और 2024 में जीत का दावा कर चुके हैं लेकिन हर बार उनका दावा गलत साबित हुआ है। पीएम मोदी को रोकने के लिए उन्होंने 2024 में कांग्रेस से हाथ मिला, लिया, फिर भी मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सके। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम बुधवार को…
आज थम जाएगा हरियाणा में चुनाव प्रचार
चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक उथल पुथल तेज है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं आज से हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार बंद हो जाएगा। बुधवार की शाम 6 बजे के बाद से राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक, रोड शो अथवा जनसभाएं नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही, आयोग के निर्देशानुसार चुनाव एजेंट को छोड़कर, पार्टी से जुड़े अन्य कार्यकर्ता या नेता और स्टार प्रचारक जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, वे उस निर्वाचन क्षेत्र…
भाजपा नेता नितिन गडकरी का बड़ा बयान, चौथी बार हमारी सरकार बनेगी इसकी गारंटी नहीं मगर…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को अपने कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले की उनकी कई सरकार में अपने कैबिनेट पद को बरकरार रखने की क्षमता पर जोरदार तंज कसा. नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, ‘चौथी बार फिर से हमारी सरकार बनेगी इस बात की गारंटी तो नहीं है लेकिन इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि रामदास अठावले फिर से मंत्री बनेंगे.’ इस दौरान रामदास अठावले भी मंच पर मौजूद थे. हालांकि इसके बाद नितिन गडकरी ने कहा कि वह मजाका कर…
अखिलेश यादव बोले- लंबी लड़ाई लड़ने जा रहा पीडीए, उपचुनाव में सभी सीटें हारेगी बीजेपी
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी छिनना तय है। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। ये बीएलओ को हटा रहे हैं। जाति के आधार पर बीएलओ की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर एसडीएम और अन्य अफसर तैनात हो रहे हैं। उन्होंने…
आतिशी होंगी भारत में सबसे कम उम्र की सीएम
आम आदमी पार्टी के विधायक दल की हुई बैठक में दिल्ली सीएम के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है. अगले चुनाव तक अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ही रहेंगी. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आधिकारिक तौर पर दिल्ली सीएम के लिए आतिशी के नाम की घोषणा की. गोपाल राय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची थी, लेकिन वे नाकाम साबित हुए. AAP…
