मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली मूवी तेजस को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था. जो कि बहुत बड़ा फैन फेवरेट लग रहा है। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री अपने बोल्ड बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सामाजिक व सियासी मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती नजर आती हैं। कुछ दिन पहले कंगना ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था. नए संसद भवन का भी दौरा किया. काफी समय से चर्चा है कि अभिनेत्री…
Category: वादे-इरादे
लखनऊ : गेट फांदकर JPNIC परिसर में दाखिल हुए अखिलेश यादव
जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी का गेट बंद किए जाने से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसको फांदकर भीतर प्रवेश कर गए। अखिलेश यादव अपने रथ से आए थे। उनको मना करने जैसे ही पुलिस अधिकारी रथ के भीतर गए अखिलेश यादव नाराज हो गए। अखिलेश तुरंत रथ से उतरे और गेट फांदकर भीतर चले गए। जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जेपीएनआइसी पहुंचे। अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें परिशन न होने का हवाला…
5 प्रदेशों के लिए चुनाव कार्यक्रम को लेकर क्या बोला चुनाव आयोग
केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के 5 प्रदेशों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा इलेक्शन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.इन 5 प्रदेशों के चुनाव नवंबर 2023 में होंगे. छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में 1 चरण में मतदान होगा। इस मौके पर केंद्रीय चुनाव आयोग से जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया.इलेक्शन कमीशन ने बताया कि इन 5 राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर 2023 को घोषित…
प्रयागराज: सम्यक स्वराज पार्टी की बैठकें जारी, आगामी चुनाव को लेकर अभियान होगा शुरू
प्रयागराज: दिनांक 08.10.2023 को सम्यक स्वराज पार्टी की एक बैठक साकेत नगर (कानपुर) में और मेजा तथा कोरांव विधानसभाओं (प्रयागराज) की समीक्षा बैठक मांडा खास (प्रयागराज) में सम्पन्न हुई। साकेत नगर (कानपुर) की बैठक में पार्टी के संस्थापक और प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय तपेन्द्र प्रसाद शाक्य; वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय वी. पी. सिंह पटेल; प्रदेश अध्यक्ष, माननीय सतीश कुमार सचान; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंजी. आर. बी. सिंह पटेल; राष्ट्रीय महासचिव, प्रोफेसर राम सिंह मौर्य; राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, माननीय अमर बहादुर सिंह पटेल; राष्ट्रीय सचिव, माननीय हरीशंकर कठेरिया; राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रोफेसर सी.…
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा?
बीजेपी की ओर से मैदान में दिख रही एक और महिला नेता दीया कुमारी के बारे में फिलहाल चर्चा चल रही है कि वह बीजेपी की ओर से वसुंधरा राजे के विकल्प के तौर पर आगे आ सकती हैं. यहां इस चर्चा के कारणों और दोनों महिला नेताओं की पृष्ठभूमि को समझने से पूरी कहानी समझने में मदद मिलती है।दोनों नेता वसुंधरा राजे और दीया कुमारी राजस्थान के शाही परिवारों से हैं, और दोनों के राजपूतों से संबंध हैं, जो रेगिस्तानी राज्य के 85 विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों को प्रभावित…
शरद पवार पर अजीत पवार ने लगाया तानाशाह की तरह काम करने का आरोप
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर दावा ठोकने वाले अजीत पवार (Ajit Pawar) ने चुनाव आयोग (Election Commission) से कहा कि उनके चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) ने ‘तानाशाह की तरह व्यवहार किया’ और पार्टी के कामकाज में ‘कभी भी लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन नहीं किया.’ इसका खुलासा एनसीपी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अव्हाड़ ने किया. जो एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न पर किसका कब्जा होगा, यह तय करने के लिए चुनाव आयोग की सुनवाई में मौजूद थे. अजित पवार ने एनसीपी को विभाजित करने और भाजपा से हाथ मिलाने…
जानिए यूपी में किन किन स्टेशनों के नाम बदले जायेंगे
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। इस बार रेलवे ने प्रतापगढ़ जिले के तीन रेलवे स्टेशन के नाम बदले हैं। इस बात की जानकारी रेलवे की ओर से इसे लेकर गुरुवार की रात को अधिसूचना जारी कर दी गई।इसके तहत अब प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन कर दिया जाएगा, अंतू जंक्शन का नाम अब मां चंद्रिका देवी धाम अंतू होगा और विश्वनाथगंज के शनिदेव धाम विश्वनाथगंज के नाम से जाना जाएगा।प्रतापगढ़ में जिन तीन रेलवे स्टेशनों के…
इमरान मसूद की कांग्रेस में घर वापसी कब होगी ?जानिए
2022 विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर सपा में चले गए थे। वहां उनकी बात नहीं बनी तो वे बसपा के हाथी पर सवार हो गए। बसपा ने भी उनको पूरा सम्मान दिया। उन्हें यूपी कोआर्डिनेटर बनाया पर यहां भी मसूद लंबे समय तक नहीं टिक पाए। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।पश्चिमी यूपी के मुस्लिम राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाने वाले इमरान मसूद बसपा से निकालने जाने के बाद इन दिनों फिर कांग्रेस पार्टी के जरिए घर वापसी करने…
VIP सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नवरात्रि में होगी, आगामी चुनाव की तैयारियां
आगामी चुनावों को लेकर प्रत्याशियों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। VIP सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नवरात्रि में होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि नवरात्रि पर सपा VIP माने जानी वाली सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा शुरू कर देगी।उन्होंने बताया कि नवरात्र में करीब एक दर्जन सीटों पर नामों की घोषणा होगी।बीजेपी की VIP सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम देखने को मिलेंगे। अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में कहा कि वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज जैसी सीटें लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा…
विपक्षी नेताओं ने बिहार सरकार के जातिगत आधारित जनगणना वाले निर्णय का किया समर्थन
बिहार सरकार ने जातिगत आधारित जनगणना की रिपोर्ट को जारी कर दिया है। बिहार सरकार के इस निर्णय का विपक्षी नेताओं ने समर्थन किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जितनी आबादी, उतने हक की बात कही है। हालांकि, पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल गांधी के बयान पर असहमति जताई है।अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जातिगत आधारित जनगणना रिपोर्ट को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा था कि अवसर की समानता कभी भी परिणामों की समानता के समान नहीं होती। जितनी आबादी उतना हक…
बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी और उत्तराखंड के पदाधिकारियों की बैठक में फिर से दिए नए संकेत
उत्तर प्रदेश में पिछले कई चुनाव बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा के लिए मुफीद नहीं रहे हैं. यहां तक बसपा, सपा, रालोद का गठबंधन भी सत्ता तक नहीं पहुंचा सका. इसके उलट राजनीतिक दलों को उनके मूल वोट बैंक में सेंध लगाने का मौका जरूर मिल गया. लिहाजा, बसपा चीफ मायावती का गठबंधन से फिलहाल मोहभंग है. उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं. यह साफ संदेश बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी और उत्तराखंड के पदाधिकारियों की बैठक में फिर से दिए, ताकि गठबधंन के…
शर्मिला टैगोर ने अपनी सास और भोपाल की बेगम साजिदा सुल्ताना से हुई पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा
वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने हाल में अपनी सास और भोपाल की बेगम साजिदा सुल्ताना से हुई पहली मुलाकात से जुड़ा किस्सा शेयर किया। शर्मिला ने ट्विंकल खन्ना के चैट शो ट्वीक इंडिया में बताया कि जब उनकी होने वाली सास उनसे पहली बार मिलने आ रही थीं, तब बॉम्बे (अब मुंबई) में हर तरफ उनके कंट्रोवर्शियल बिकिनी पोस्टर लगे हुए थे। ऐसे में सास के डर से शर्मिला ने अपने ड्राइवर से कहकर सारे पोस्टर रातोंरात हटवाए थे।इसके जवाब में शर्मिला टैगोर ने बताया कि ये उस समय की…
पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित किताब ‘दलितों एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता’ का अखिलेश यादव ने किया विमोचन
अखिलेश यादव ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जलालावाद शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित किताब ‘दलितों एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता’ का विमोचन किया।लखनऊ में रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जलालावाद शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित किताब ‘दलितों एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता’ का विमोचन किया। बसपा से राजनीति शुरू करने वाले नीरज मौर्य अब सपा में हैं।सुबह 11 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, नवरात्रि के…
6 दिनों में 8 बैठकें, प्रधानमंत्री मोदी एक्शन मोड में
पांच प्रदेशों में विधानसभा इलेक्शन की लड़ाई में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इन इलेक्शनों को 2024 के लोकसभा इलेक्शन के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी के सामने पहली बार विपक्षी दलों की एकजुटता की चुनौती आई है.कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A जीत का दावा कर रहा है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा इलेक्शन भी विपक्षी एकता की परीक्षा लेते हैं।अगर I.N.D.I.A इन विधानसभा इलेक्शनों में जीतती है, तो ये 2024 से पहले सबसे बड़ा झटका होगा।…
बिधूड़ी पर कार्रवाई ना होने से नाराज दानिश अली ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
दानिश अली पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने अमर्यादित टिप्पणी की। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और सियासत तेज हो गई। विपक्ष बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग करता रह गया और इधर बिधूड़ी को राजस्थान में पार्टी ने एक नयी जिम्मेदारी दे दी।उन्हें बीजेपी ने राजस्थान में टोंक जिले का प्रभारी बनाया है। अब इसे बिधूड़ी के प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा है।विपक्षी खेमे में बीजेपी के इस कदम को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में सपा नेता एसटी हसन ने कहा है कि…
मणिपुर में बीजेपी कार्यालय में नाराज भीड़ ने आग लगा दी, पढ़िए रिपोर्ट
मणिपुर में बीते कल को भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल कार्यालय में नाराज भीड़ ने आग लगा दी। थौबल जिले में स्थित भाजपा कार्यालय में आगजनी हुई, जिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया।आक्रोशित भीड़ ने दफ्तर के गेट को तोड़ा और खिड़कियां भी तोड़ दी। साथ ही परिसर के भीतर खड़े एक वाहन के विंडशील्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। राज्य में सत्ताधारी दल के दफ्तर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ये पहला मामला नहीं है जब भाजपा दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया हो। इससे…
अमर्यादित शब्द कहने वाले रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी
साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा हाईकमान ने अपने नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। इन्हीं में एक दक्षिण दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी हैं जिन्हें राजस्थान के टोंक जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया हैरमेश बिधूड़ी को नई जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष इसलिए भड़क गया है क्योंकि इसलिए दिनों संसद के बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में…
राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुँच सकते हैं राहुल गाँधी
जिस गठबंधन में सनातन के विरोध में जमकर जहर उगला जा रहा है, जिस गठबंधन के नेता आए दिन सनातन पर विवादित टिप्पणियां करते रहते हैं, जिस गठबंधन के कई नेता सनातन से नफरत करते हैं, उसी गठबंधन के मुख्य नेता राहुल गाँधी अब सनातन की तरफ बढ़ रहे हैं।बताया जा रहा है कि राहुल गाँधी रामलला के दर्शन करने के इच्छुक हैं और न सिर्फ वे चुप हैं बल्कि वे अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम लला के दर्शन कर सकते हैं।जी हाँ, प्राण…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को अयोध्या में दीपोत्सव के लिए भेजा गया निमंत्रण
इस साल अयोध्या में दीपोत्सव खास होने वाला है। दीपोत्सव के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा गया है। इस बार दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने का इरादा है। इस साल 21 लाख लाइटें जलाने की तैयारी है।राष्ट्रपति और पीएम के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर अयोध्या में संबंधित विभाग के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी जरूरी इंतजाम और जांच पूरी करने का आदेश दिया गया है।साल 2017 से ही अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। 2017 में यहां 1.87 लाख दीपक…
चुनावी सभा को संबोधित करने रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी सभा को संबोधित करने रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा पहुंचे यहां पर उन्होंने सपा प्रत्याशी लक्ष्मण तिवारी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। अखिलेश यादव को सुनने हजारों की तादाद में जनता भी पहुंची। इस दौरान अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार सहित मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। रीवा के सिरमौर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कई कई बड़ी चुनावी वादे भी किए।यादव…
