राम मंदिर में पहली ईट रखने वाले कामेश्वर चौपाल ने मुझसे कहा कि आप विश्व हिंदू परिषद में आ जाइए: ललिता देवी

तारीख 6 दिसंबर 1992 …लाखों की भीड़ और जय श्रीराम के लग रहे नारे। इस गगनभेदी नारे के साथ कार सेवकों के कदम बाबरी मस्जिद की ओर बढ़ रहे थे। बिना जान की परवाह किए साड़ी पहनी 32 साल की महिला बाबरी मस्जिद पर चढ़ गई। हाथों में हथौड़ा लिए बाबरी मस्जिद पर तब तक प्रहार करती रही जब तक बाबरी मस्जिद इतिहास का हिस्सा न बन गई।जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ना सिर्फ मस्जिद को धराशाई करने में भूमिका निभाई, बल्कि सुबह तक रामलला को विराजमान करने के…

राम मंदिर परिसर में 6 लेयर की सिक्योरिटी की गई है, SPG, CISF, स्पेशल कमांडो, CRPF, NSG और ATS ने अयोध्या में मोर्चा संभाल लिया है

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ATS ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए संदिग्धों में एक राजस्थान सीकर निवासी धर्मवीर है, अपने दो साथियों के साथ अयोध्या जा रहा था। तीनों संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। अर्श डल्ला को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है। इन तीनों व्यक्तियों से ATS पूछताछ कर रही है।वहीं डीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि चेकिंग अभियान के दौरान 3 संदिग्धों को पकड़ा गया है। अयोध्या से UP ATS ने पकड़ा…

इकोनॉमी आज दुनिया की टॉप फाइव कंट्रीज में है: राजनाथ सिंह

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में स्थित देवलोक लॉन में आयोजित व्यापारी स्नेह मिलन कार्यक्रम शामिल हुए। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इकोनॉमी के मामले में हमारा देश गरीबों के देशों में कहा था पर आज दुनिया की टॉप फाइव कंट्रीज में है और जल्द ही देश दुनिया के टॉप 3 कंट्री बनकर खड़ा होगा । यह विश्व की जानी मानी फाइनेंशियल फॉर्म का मानना है। 2047 आते आते प्रधानमंत्री मोदी जी का टारगेट है कि…

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर जानिए कुछ खास

दिल्ली में रहने वाली 10 साल की एक लड़की। उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया। दो दिन बाद उस बच्चे को निमोनिया हो गया। बच्चे को इलाज के लिए 6 किलोमीटर दूर, राजेंद्र नगर की डिस्पेंसरी में ले जाना था। उस वक्त लड़की के पिता घर में नहीं थे। मां बिस्तर से उठने की हालत में नहीं थीं। ऐसे में उस लड़की को कुछ समझ नहीं आया।वो अचानक उठी। अपने पिता का डिस्पेंसरी कार्ड उठाया। एक बोतल पानी भरा और बच्चे को उठाकर पैदल चल पड़ी। रास्ते में…

अखिलेश यादव रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता शनिवार को मिल गया

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता शनिवार को मिल गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने डॉक के जरिए निमंत्रण पत्र भेजा है। निमंत्रण पत्र पाने के बाद शनिवार रात अखिलेश यादव ने भी पत्र के जरिए प्रतिक्रिया दी है। चंपत राय ने नाम धन्यवाद लेटर लिखा। जिसमें लिखा था- अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण के लिए धन्यवाद। समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं।अखिलेश ने आगे लिखा- हम प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के बाद परिवार…

500 दिनों से ज्यादा धरना दे रहे अभ्यर्थी अचानक से सीएम आवास पहुंच गए, पढ़िए रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के मामले में बीते 500 दिनों से ज्यादा धरना दे रहे अभ्यर्थी अचानक से सीएम आवास पहुंच गए। सीएम आवास के बाहर अभ्यर्थियों को देख पुलिस हड़कंप में आ गई और आनन- फानन में उन्हें जबरन वहां से हटाया गया।अचानक पहुंचे अभ्यर्थियों को देख पुलिस हड़कंप मच शनिवार की सुबह अचानक से 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियोंं ने मुख्यमंत्री के आवास पर जा के जमकर नारेबाजी की गई है। इस दौरान धरने पर बैठे अभ्यार्थियों ने अपने हाथों में बैनर- पोस्टर भी पकड़ा हुआ…

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया

IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने निकले। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेडिंग करके आगे जाने से रोक दिया। इसपर कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर महिलाओं के लिए सुरक्षा की मांग की। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा महिलाओं का…

सपा विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने क्या संकेत दिए

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती और अखिलेश की चुनावी राहे फिर मिलने की संभावना बनने लगी है। सपा विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने यही संकेत दिए। उन्होंने कहा, “मायावती उम्र में हमसे बड़ी हैं। वे बड़ी नेता हैं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए।”अखिलेश यादव ने विधायकों से कहा, “कांग्रेस BSP से बात कर रही है। अगर बसपा INDIA गठबंधन में शामिल होती है तो हमें कोई परहेज नहीं है। मायावती को लेकर मेरे बयान को गलत समझ गया। कोई भी सपा का नेता मायावती को लेकर…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता महासभा की बैठक आयोजित हुई

रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता महासभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें एक हजार से ज्यादा वकील शामिल हुए। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि एक आज इस लड़ाई में एक पक्ष बुलडोजर लेकर चल रहा है, जबकि हम लोग बाबा अंबेडकर का संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर बात पर झूठ बोलती है। यहां तक कि सरकार शहीदों की संख्या भी छिपाती है। ये…

60244 पदों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुख्ता तैयारी कर ली है

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 60244 पदों के लिए पुख्ता तैयारी कर ली है। 6500 परीक्षा केंद्रों में 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है। लखनऊ जोन में सर्वाधिक 836 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है। कोचिंग संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के साथ उनकी क्षमता के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानकों के आधार पर परीक्षा केंद्रों…

गोरखपुर के मोस्ट वांटेड विनोद उपाध्याय को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया, पढ़िए रिपोर्ट

गोरखपुर के मोस्ट वांटेड विनोद उपाध्याय को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। शुक्रवार तड़के STF ने सुल्तानपुर ​​​​​​जिले में विनोद उपाध्याय को घेर लिया। विनोद ने STF का घेरा तोड़ते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाब ने STF ने भी फायर किए। इसमें विनोद को गोली लग गई। STF उसे अस्पताल लेकर आई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।विनोद उपाध्याय पर 1 लाख रुपए का इनाम था। करीब 7 महीने से STF, गोरखपुर क्राइम ब्रांच और पुलिस उसकी तलाश कर…

CM योगी ने जनपद गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ तथा मथुरा-वृंदावन की महायोजना 2031 का प्रेजेंटेशन देखा

CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर शाम निर्माणाधीन योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई विभागों के अपर प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे। योगी ने जनपद गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ तथा मथुरा-वृंदावन की महायोजना 2031 का प्रेजेंटेशन भी देखा।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनपदों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत व्यापक अध्ययन होना चाहिए, जिससे हम महायोजना में उनका ध्यान रख सकें। स्थानीय शिल्पकला और परंपरागत उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर विकसित किया जाए।सीएम ने अपने समीक्षा बैठक के…

14 से 22 जनवरी तक यूपी के गांवों में चलाया जाए सफाई अभियान : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार देर शाम को लखनऊ में अपने कैंप कार्यालय पर ग्राम विकास विभाग की हाईलेवल बैठक की। उन्होंने कहा, ” 14 से 22 जनवरी तक गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। साथ ही हर ग्राम-अयोध्या धाम की थीम पर 22 जनवरी को घर-घर श्री राम ज्योति जलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।”उन्होंने कहा, हर घर तिरंगा, कार्यक्रम से पहला तिरंगा झंडा बनाने व रक्षा बन्धन से पहले जिस प्रकार से राखी बनाने का‌ काम समूहों द्वारा किया गया था।…

मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए संचालित विशेष अभियान को 16 जनवरी तक बढ़ाये जाने के निर्देश दिये

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए संचालित विशेष अभियान को 16 जनवरी तक बढ़ाये जाने के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी जनपदों में अभी भी लगभग 45 हजार गोवंश निराश्रित एवं बेसहारा घूम रहे हैं। इसलिए इन गोवंशों का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक चले 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 184060 गोवंश संरक्षित किया गया। अभियान के दौरान 323 नये अस्थायी गो आश्रय स्थल तथा 536 गो…

शनिवार 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं… जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं।उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां का पूरा कार्यक्रम हो जाने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। प्रभु राम को तकलीफ…

लोकसभा चुनाव बाद मुख्य सचिव ​​​​​​​दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे रिटायर

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव IAS दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच को तीसरी बार सेवा विस्तार मिला है। शुक्रवार को ही 3 दिवसीय दौरे गये दिल्ली से देर रात लखनऊ वापस लौटे थे। इससे पहले यूपी के मुख्य सचिव पद पर दो बार सेवा विस्तार मिल चुका है। किसी भी राज्य सरकार के मुख्य सचिव को तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने का यह पहला मामला बताया जा रहा है। फिलहाल दुर्गा शंकर मिश्रा बेहद आत्मविश्वास के साथ ऑल इंडिया चीफ सेक्रेटरी कॉन्फ्रेंस खत्म कर लखनऊ लौटे थे। मुख्य सचिव शनिवार…

शुक्रवार आधी रात अयोध्या जाने वाले विभिन्न रूटों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया

पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे का कार्यक्रम के चलते शुक्रवार आधी रात (12 बजे के बाद) अयोध्या जाने वाले विभिन्न रूटों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। रोडवेज बस समेत भारी वाहनों का डायवर्जन शुक्रवार रात 12 बजे से 30 दिसंबर कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा। वहीं छोटे वाहनों के लिए शनिवार सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।सीतापुर की तरफ से आने वाली बस और भारी वाहनों को बाराबंकी अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, यह वाहन भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, टेड़ीपुलिया चौराहा,…

‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ की शुरूआत करते हुए अजय राय ने कहा की मोदी सरकार में सबसे ज्यादा परेशान किसान और छोटे व्यापारी हुए हैं

कांग्रेस की ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ आज आठवें दिन प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के कुंदरकी बाजार से शुरू होते हुए बिलारी तक गई। यात्रा शुरू होने के पूर्व किसान इंटर कालेज कुंदरकी में यूपी जोड़ो सामान्य ज्ञा प्रतियोगिता कराई गई जिसमें लगभग 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजई हुए प्रतिभागियों को कॉलेज के प्रबंधक के द्वारा मोबाइल फोन और सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपहार स्वरूप भेंट किया गया।बुधवार को ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ की शुरूआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय…

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद भाजपा के मंत्री और नेताओं ने पलटवार किया

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद भाजपा के मंत्री और नेताओं ने पलटवार किया है। अयोध्या पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से न तो सनातन कमजोर होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण ही रुकेगा। ऐसा लगता है कि भगवान ने उनकी मति का हरण कर लिया है।डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि जाको प्रभु दारुण दुख दीना, ताकी मति पहले हर लीना…। डिप्टी सीएम ने कहा कि लगता है कि…

प्रदेश भर में हर लिफ्ट-एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के भीतर बहुमंजिला इमारतों में लगने वाली लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा, संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार कुटीर शाम को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने इस संबंध ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए..● वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण और बहुमंजिला इमारतों के प्रसार से लिफ्ट और एस्कलेटर का उपयोग बढ़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र में अधिक फुटफाल वाले स्थानों पर स्थापित होने वाले लिफ्ट और एस्कलेटर के बारे में इनकी बनावट, स्थापना, संचालन…