उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की समृद्ध खाद्य विरासत को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है. प्रस्तावित वन डिस्ट्रिक्ट–वन क्यूज़ीन (ODOC) मॉडल के तहत प्रदेश के सभी 18 मंडलों को क्यूज़ीन क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाने का प्रस्ताव है. इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक जनपद के विशिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों को संगठित पहचान, बेहतर बाजार और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है. समग्र रूप से क्यूजीन क्लस्टर मॉडल उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक बाजार से जोड़ने…
Category: बोल-बच्चन
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सियासी संग्राम
भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर बड़ा हमला बोला है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान लगातार भारत विरोधी नैरेटिव फैलाते रहे हैं और अब एक बार फिर उनके ऐसे ही दौरे की खबरें सामने आ रही हैं। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रविरोधी प्रचार के साथ विदेश यात्राओं के लिए बदनाम रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी जहां…
फुटबॉल खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल
भारतीय फुटबॉल इस समय अपने सबसे गंभीर संकट से गुजर रहा है. जनवरी 2026 आ चुका है, लेकिन 2025–26 इंडियन सुपर लीग (ISL) सीज़न अब तक शुरू नहीं हो पाया है. जुलाई 2025 से यह लीग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित पड़ी है. यह सिर्फ़ एक टूर्नामेंट के रुकने की बात नहीं है, बल्कि हज़ारों खिलाड़ियों, कोचों, सपोर्ट स्टाफ और करोड़ों फैंस के सपनों के ठहर जाने की कहानी है. स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े नाम राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री, दिग्गज गोलकीपर…
छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है. बिलासपुर हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत मंजूर कर दी. शराब घोटाला मामले में जुलाई 2025 से वो जेल में बंद हैं. अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद शुक्रवार (02 जनवरी 2026) को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए चैतन्य बघेल को कानूनी राहत दी. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार…
UP चुनाव 2027: कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी बसपा
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बीएसपी ने कांग्रेस के साथ किसी भी राजनीतिक गठबंधन के विकल्प को फिलहाल खारिज किया है। बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें कांग्रेस से इस तरह का कोई राजनीतिक ऑफर नहीं मिला है। इसके साथ ही बीएसपी किसी भी तरह के राजनीतिक गठबंधन को लेकर विचार नहीं कर रही है। 2027 में बीएसपी अकेले ही चुनाव लड़कर सत्ता पर काबिज होगी। रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि उनके…
अखिलेश यादव का कैसा ब्राह्मण प्रेम? 85 SDM में से 56 यादव, ओपी राजभर ने सपा पर बोला हमला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। राजभर ने कहा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए अपने पांच साल के कार्यकाल में ब्राह्मणों के लिए कुछ नहीं किए। दरअसल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को बलिया में थे। वह सुभासपा के प्रदेश महासचिव कौशल राय के घर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने करनई गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजनीतिक विपक्ष दलों पर खुलकर सियासी हमला बोला। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल…
कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है, राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला
कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जो हर कमजोर, वंचित और मेहनतकश के साथ खड़ी रही है। राहुल गांधी पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित 140वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के…
‘हम सब एकजुट हैं, हमारी विचारधारा में कोई अंतर नहीं’, RSS की तारीफ के बाद दिग्विजय की सफाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले शनिवार को भाजपा औ आरएसएस की संगठन शक्ति की तारीफ कर नए सियासी बवाल को जन्म दे दिया। इस मामले पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। अब इस पूरे मामले पर दिग्विजय सिंह की ओर से सफाई दी गई है। कांग्रेस नेता का कहना है कि हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं और मैं फूट डालने की भाजपा की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं। उनके बयान पर जारी सियासी घमासान के…
उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी में टूट की आहट पर अखिलेश यादव का तंज
बिहार में उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में टूट की आहट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ही अंदाज में बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. दरअसल उपेन्द्र कुशवाह के आवास पर आयोजित ‘लिट्टी-चोखा’ पार्टी आयोजित की, जिसमें उनके तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह शामिल नहीं हुए. जबकि तीनों पटना में ही थे. यही नहीं तीनों ने दिल्ली में बीजेपी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से से मुलाक़ात…
देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने किया एलान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म करने के खिलाफ देशभर में अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच जनवरी से पूरे देश में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी खरगे की तरह ही अपील की है। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद खरगे ने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर जनता के बीच…
अमित शाह बोले आतंकवाद का रूप बदला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में ‘ एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस–2025 ’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लालकिले के पास हुए विस्फोट में 40 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। पहलगाम और दिल्ली विस्फोट के मामले सामान्य ‘पुलिसिंग’ के उदाहरण नहीं हैं, बल्कि पुख्ता जांच के असाधारण उदाहरण हैं। आतंकवादियों का मकसद बैसरन घाटी आतंकी हमले के जरिए देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था। गृह मंत्री ने देशभर में पुलिस के लिए एक समान एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ढांचे की जरूरत पर जोर दिया।…
बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट के संकेत?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आश्चर्यजनक नतीजों के बाद सरकार तो बन गई, लेकिन पूरी तरह स्थिर नहीं हुई। जहां एक ओर जीतन राम मांझी राज्य सभा जाने के लिए एनडीए पर दवाब बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पर बिखराव का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार की रात उपेन्द्र कुशवाहा ने लिट्टी चोखा की पार्टी आयोजित की, जिसमें ढ़ेर सारे लोग शामिल हुए। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि उस लिट्टी चोखा पार्टी में उनके चार विधायकों में…
दिल्ली: सौरभ भारद्वाज समेत तीन AAP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. आरोप है कि AAP नेताओं ने दिल्ली प्रदूषण पर व्यंग्य करते हुए सांता क्लॉज को बेहोश दिखाकर ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक की मॉकरी की. वीडियो में सांता क्लॉज को मास्क पहने प्रदर्शन करते दिखाया गया, जिसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया. शिकायत के मुताबिक, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक वीडियो…
जेडीयू का दावा, आरजेडी के 17-18 विधायक संपर्क में
बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. ठंड के मौसम में जहां आम लोग अलाव और गरम कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में बयानबाज़ी की गर्मी साफ महसूस की जा सकती है. इसकी वजह बना है बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का वह बयान, जिसमें उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 17 से 18 विधायक उनके संपर्क में हैं. इस एक बयान ने सत्ता और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस को…
अब मोदी सरकार पर किस बात को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए सोमवार (22 दिसंबर 2025) को आरोप लगाया कि राज्य में वोटर लिस्ट की अब तक की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में काफी खामियां हैं. नेताजी इनडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में बंगाल की सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग राज्य सरकार को सूचिन किए बिना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर रहा है और बीजेपी के हितों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग केवल…
UP में कांग्रेस अकेले लड़ेगी विधानसभा का चुनाव? पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे ने साफ किया रुख
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सोमवार (22 दिसंबर) को कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 403 विधानसभा सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही है. उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. मुंबई में कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में अविनाश पांडे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य भर में जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है. अविनाश…
जम्मू कश्मीर: ‘उमर खालिद ने कोई गलत बात नहीं बोली थी’, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती का बयान हुआ वायरल
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर उमर खालिद को जमानत न मिलने का मसला उठाया. उन्होंने कहा कि उमर खालिद ने तो कोई गलत बात नहीं कही थी, उसने तो तहजीब का कोई दायरा नहीं तोड़ा था लेकिन आज पांच साल से उसे बेल नहीं मिल रही है. बड़ी मुश्किल से बहन की शादी में उसे जाने दिया गया. महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”हमलोगों का यूथ के साथ बातचीत ही नहीं कि वो क्या सोचते हैं, क्या करते हैं. उनके जेहन में…
कफ सिरप मामले में घिर गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोल दिया है। सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव आरोपियों को बचाना चाहते हैं। जिस तरह से उनकी फोटो आरोपी के साथ सामने आई है, उस पर अखिलेश यादव को देश को यह बताना चाहिए कि उनका इनके साथ क्या संबंध है देश यह जवाब चाहता है। साथ ही सुरेश खन्ना ने कहा कि जैसे-जैसे एसआईटी की जांच बढ़ेगी, इसमें जितने लोग भी शामिल पाए जाएंगे, उन लोगों के…
तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर क्यों भड़के बड़े भाई तेज प्रताप?
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. उनकी पार्टी के एक्स हैंडल से शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को उनका एक बयान पोस्ट किया गया है. इसमें तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधा है. एक्स पर किया गया पोस्ट तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा से जुड़ा है. इसके जरिए तेज प्रताप यादव ने यह बताने की कोशिश की है कि उन्हें विदेश से ज्यादा मतलब बिहार…
बंगाल में मुस्लिम नेता का बड़ा दावा – ‘चुनाव आयोग ने मुझे और मेरे पिता को ब्राह्मण बना दिया
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया का ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) की पश्चिम बंगाल इकाई के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के बेटे आतिश अजीज ने चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उनके और उनके पिता दोनों के नाम में हिंदू उपनाम ‘अवस्थी’ जोड़ दिया गया है. आतिश अजीज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं…
