भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के बाद गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तर प्रदेश की सियासी नब्ज टटोलेंगे। पार्टी महासचिव के फीडबैक के बाद दोनों नेताओं के राज्य के दौरे का कार्यक्रम तय होगा। सरकार और शीर्ष स्तर पर किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। हालांकि सरकार और संगठन में निचले स्तर पर जरूरी बदलाव किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मैराथन बैठकों का दौर शीर्ष स्तर पर बदलाव के लिए नहीं बल्कि चुनाव तैयारियों के लिए है। चूंकि कुछ महीने बाद ही राज्य में…
Category: चुनावी फुहार
2024 से पहले भारत सरकार मान जाएगी और तीनों कृषि कानून वापस ले लेगी: राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है साल 2024 तक भारत सरकार मान जाएगी और तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। राकेश टिकैत ने कहा, “2022 में क्या असर होगा ये जनता चुनाव आने पर बता देगी…किसान आंदोलन का उत्तर प्रदेश में (होने वाले) चुनाव पर बड़ा असर हो रहा है।”
कोविड-19 से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को देंगे 5 लाख की सहायता: महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से माता-पिता को खोने वाले बच्चों के खाते में 5 लाख जमा करने की घोषणा की है, जिसे बच्चे 21-वर्ष के होने पर ब्याज सहित निकाल सकेंगे। बकौल सीएमओ, “परिवार (एक्सटेंडेड) अगर ऐसे बच्चों की देखभाल नहीं करता है…तो सरकार उनकी देखभाल करेगी।” वहीं, कोविड-19 से किसी एक अभिभावक को खोने वाले बच्चों को 2,500/महीने मिलेंगे।
योग गुरु रामदेव के विरोध में डॉक्टरों का संघ आज मनाएगा काला दिवस
योग गुरु रामदेव के विरोध में फेडरेशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर असोसिएशन (फोरडा) आज यानी 1 जून को काला दिवस मनाएगा। फोरडा के अनुसार, इस राष्ट्रव्यापी विरोध का मकसद योग गुरु द्वारा दिए गए ‘अपमानजनक व भद्दे’ बयानों की भर्त्सना करना है। बकौल फोरडा, इस प्रदर्शन का आयोजन मरीज़ों की देखरेख को क्षति पहुंचाए बगैर किया जाएगा।
नितिन गडकरी सही आदमी, लेकिन गलत पार्टी में हैं”
महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सही आदमी हैं, लेकिन गलत पार्टी में हैं, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी उनकी शक्तियों में लगातार कटौती कर रही है। मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर मीडिया से बात करते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी निर्णय लेने की शक्तियां अपने पास रखी हैं, लेकिन राज्य सरकारों को कोविड-19 की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए दोष दे रही है।मोदी सरकार की नीतियों के लिए उसकी आलोचना करते…
कासगंज: अमांपुर के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, समर्थकों में शोक की लहर
कासगंज: अमांपुर के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, समर्थकों में शोक की लहर। उन्हें तत्काल एटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।अमांपुर के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रतापउत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद की अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। विधायक अपने गांव हाजीपुर में ही उस समय घर पर मौजूद थे। वह सुबह क्षेत्र में निकलने की तैयारी कर…
एमपी सरकार ने ‘कोरोना कर्फ्यू’ के दिशानिर्देशों में किए संशोधन, 1 जून से होंगे प्रभावी
मध्य प्रदेश सरकार ने नए कोविड-19 मामलों व मौतों में कमी के मद्देनज़र राज्य में लागू ‘कोरोना कर्फ्यू’ के दिशानिर्देशों में संशोधन किए हैं जो 1 जून से प्रभावी होंगे। सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन व धार्मिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे। रात 10 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।
कोविड-19 से पेरेंट्स को खो चुके बच्चों को हरियाणा में 18 की उम्र तक मिलेंगे 2,500/महीना
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि कोविड-19 के कारण पेरेंट्स/अभिभावकों को खो चुके बच्चों को 18 साल की उम्र तक ₹2,500/महीना मिलेंगे और इसके अलावा अन्य खर्चों के लिए ₹12,000/वर्ष दिए जाएंगे। बतौर मुख्यमंत्री, बच्चियों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और उन्हें शादी के समय ब्याज के साथ ₹51,000 मिलेंगे।
कोरोना की दूसरी लहर ने ब्रांड मोदी के सामने पेश की चुनौती
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष उपलब्धियों के साथ चुनौतियों से भरे रहे। इन दो सालों में तीन अहम एजेंडों में से दो राममंदिर और अनुच्छेद-370 के लक्ष्य पाने में सफलता मिली। हालांकि, बीते कार्यकाल की तरह सरकार और भाजपा राजनीतिक मोर्चे पर सफलता के झंडे नहीं गाड़ पाई। कोरोना की दूसरी लहर ने ताकतवर ब्रांड मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है । मोदी 2.0 का पहला साल दूसरे के मुकाबले बेहतर रहा। पहले ही साल पार्टी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को खत्म करने में…
कल्पना नहीं कर सकते कि कोविड-19 के कारण इतने बड़े देश में कितने बच्चे अनाथ हुए हैं: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इसकी कल्पना तक नहीं कर सकता कि कोविड-19 के कारण इतने बड़े देश में कितने बच्चे अनाथ हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के अधिकारियों को तत्काल इन्हें राहत मुहैया कराने का निर्देश देते हुए ज़िला प्रशासन को इनकी ताज़ा जानकारी शनिवार शाम तक एनसीपीसीआर की ‘बाल स्वराज’ वेबसाइट पर डालने को कहा।
कोविड-19 राहत सामग्रियों के आयात पर 31 अगस्त तक बढ़ाई गई आईजीएसटी छूट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बताया कि जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में कोविड-19 राहत सामग्रियों के आयात पर आईजीएसटी की छूट को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। वहीं उन्होंने आगे कहा, “ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के कारण ऐम्फोटेरिसिन-बी को भी छूट प्राप्त वस्तुओं की सूची में शामिल किया गया है।”
यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के पीछे वजह है बीजेपी की वह बैठक, जिसमें सीएम योगी गायब थे
सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन के बीच गुरुवार को लखनऊ में मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज हैं। सरकार इसे शिष्टाचार भेंट बता रही है लेकिन सोशल मीडिया पर देर शाम तक यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगती रहीं। हालांकि, उच्च पदस्थ सूत्र अभी विस्तार की संभावनाओं से इनकार कर रहे हैं। दरअसल इस कयासबाजी के पीछे वजह है बीजेपी की एक कथित बैठक। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले बीजेपी की बैठक हुई थी जिसके बाद यूपी में बड़े बदलाव की आशंका है। खास बात…
बीजेपी विधायक के पति व 4 बार सपा विधायक रहे दिलीप वर्मा बीजेपी से दोबारा सपा में आए
बहराइच (उत्तर प्रदेश) की नानपारा विधानसभा से वर्तमान बीजेपी विधायक माधुरी वर्मा के पति और 4-बार सपा विधायक रहे दिलीप वर्मा मंगलवार को बीजेपी से दोबारा सपा में शामिल हो गए। दरअसल, वर्मा ने अपनी बेटी को बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ ज़िला पंचायत सदस्य चुनाव लड़वाया था जिस पर उन्हें पार्टी से 6-साल के लिए निष्कासित किया गया था।
यूपी में सियासी चर्चा हुई तेज, हो सकता है फेरबदल
लखनऊ: यूपी बीजेपी संगठन और सरकार में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबोले मंगलवार को लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने संघ के बड़े नेताओं से बैठक की और यूपी की गतिविधियों का फीडबैक लिया। दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद अचानक उनके लखनऊ पहुंचने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह उनका सामान्य दौरा है, चूंकि उनका केंद्र लखनऊ है, इस वजह से वह राजधानी आते-जाते रहते हैं। शुरू हुई राजनीतिक सुगबुगाहटदत्रात्रेय होसबोले…
बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम का संबोधन: कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया, भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व
आज बु्द्ध पूर्णिमा है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक समारोह को संबोधित कर रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली संबोधित कर रहे हैंं। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना को लेकर बात की। उन्होंने कोरोना को मानवता पर सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना मानवता पर सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। बुद्ध पूर्णिमा पर वर्चुअल वेसाक वैश्विक समारोह के…
दिल्ली में 18+ के लिए सभी 400 टीकाकरण केंद्र बंद : सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि फाइजर और मॉडर्ना ने कोरोनावायरस के टीके सीधे दिल्ली सरकार को बेचने से मना कर दिया है और इन कंपनियों ने कहा है कि वे केवल केंद्र से बात करेंगी. सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि दिल्ली में टीके खत्म होने के बाद 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए सभी 400 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है, वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों…
राहुल गांधी ने फिर कसा केंद्र सरकार पर तंज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस बार राहुल गांधी ने कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में कथित तौर पर कमी आने को लेकर सोमवार को चिंता जताई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को टीकाकरण की कोई परवाह नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता कोरोना काल में लगातार अव्यवस्थाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बीते रोज भी उन्होंने गंगा में शवों के बहने को लेकर कहा था कि इसके…
बाबा रामदेव ने IMA और फार्मा कंपनियों से पूछे ये 25 सवाल
एलोपैथी को लेकर दिए विवादित बयान को वापस लेने के बाद रामदेव ने एक बार फिर इस चिकित्सा पद्धति पर सवाल उठाए हैं। बाबा रामदेव ने सोमवार को इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) और फार्मा कंपनियों को खुला खत लिखर 25 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि एलौपैथी सर्वशक्तिमान और सर्वगुण संपन्न है तो फिर एलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार नहीं होने चाहिए।बाबा रामदेव ने बीपी, टाइप-1,टाइप-2 डायबिटीज, थायराइड जैसी कई बीमारियों को लेकर सवाल पूछा कि क्या उनके पास इनका स्थायी समाधान है। बाबा रामदेव ने कहा पूछा कि एलोपैथी…
यूपी चुनाव से पहले क्या है RSS-BJP का महामंथन
रविवार की देर शाम दिल्ली में बीजेपी और संघ के बीच शीर्ष स्तर पर मंथन हुआ. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की. सूत्र बता रहे हैं कि कोरोना महामारी के हालात के बीच सरकार और पार्टी की छवि को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई है. कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी उत्पन्न हुई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में इस पर भी चर्चा हुई है.इसके अलावा उत्तर प्रदेश की स्थिति पर भी मंथन किया गया,…
कोविड-19 में केंद्र ने राज्यों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया: हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि केंद्र न तो कोविड-19 को “राष्ट्रव्यापी समस्या” के रूप में मान रहा है और न ही राज्यों की मांगों को सुन रहा है या उन्हें अपने अनुसार स्थिति से निपटने के लिए फैसले लेने की छूट दे रहा है.इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सोरेन ने कहा, ‘क्या यह राष्ट्रीय महामारी है या राज्य केंद्रित समस्या? केंद्र ने स्थिति को संभालने के लिए न तो हम पर छोड़ा है, न ही इसे ठीक से संभाल रहा है. हमें दवाएं…
