कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जनता दल-सेक्युलर (JDS) के नेता एचडी रेवन्ना ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने गुरुवार को जेडीएस पार्षद कलाई अरासी को भाजपा में शामिल होने के लिए 10 लाख रुपये की पेशकश की। रेवन्ना ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संतोष पहले ही 10 लाख रुपये दे चुके हैं और जेडीएस छोड़ने के बाद 15 लाख रुपये और देने का वादा किया है। उन्होंने इसे लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच…
Category: चुनावी फुहार
रविशंकर प्रसाद ही नहीं शशि थरूर भी हुए ट्वीटर वालों से परेशान
नए आईटी नियमों पर सरकार के साथ टकराव के बीच ट्विटर ने शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे तक लॉक कर दिया। इस दौरान वह अपने अकाउंट को ऐक्सेस करने में नाकाम रहे। इसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट कर बताया कि ट्विटर ने उनके साथ भी ऐसा किया। ट्विटर ने यह कार्रवाई कथित तौर पर अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट ऐक्ट यानि DMCA के उल्लंघन को लेकर की थी। थरूर ने कहा कि इसे लेकर संसदीय समिति ट्विटर से जवाब…
कृषि मंत्री की किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील
षि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बार फिर से किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है। तोमर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि मैं सभी किसान संघों से अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह करता हूं। सरकार ने उनके साथ 11 दौर की बातचीत की थी। कृषि विधेयक किसानों के जीवन में सुधार लाएगा। भारत सरकार ने एमएसपी बढ़ाने और एमएसपी पर अधिक खरीद की दिशा में काम किया है। तोमर ने कहा कि देश का एक बड़ा तबका इन कानूनों के समर्थन में खड़ा है।…
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या- जनसंख्या नियंत्रण कानून पर क्या बोले
मिर्जापुर. डिप्टी सीएम केसव प्रसाद मौर्या का जनसंख्या नियंत्रण कानून और धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया. डिप्टी सीएम ने धर्मांतरण पर कहा यूपी कोई चारागाह नही है. जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा सरकार इस पर गंभीर है. डिप्टी सीएम मौर्या आज मिर्जापुर में GIC मैदान में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा आयोजिय लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे. जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा है कि सरकार इसे लेकर बहुत गंभीरता से विचार कर रही है. जो प्रदेश देश के हित मे होगा वो हर कदम उठाया जाएगा. न तुष्टीकरण…
‘दिल्ली की दूरी’ और ‘दिल की दूरी’ को खत्म करना चाहता हूं: पीएम मोदी
दिल्ली में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास पर जम्मू-कश्मीर को लेकर आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह “दिल्ली की दूरी” और “दिल की दूरी” को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद जम्मू-कश्मीर के नेताओं से कहा, “हम परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होते ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को शुरु करना चाहते हैं।”
सांसद का सचिन पर बड़ा बयान, कहा- पायलट 3-4 दिन दिल्ली रुके, 50-60 फोन किये लेकिन राहुल-प्रियंका ने नहीं उठाये
राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच अब राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने बयान देकर पारा और बढ़ा दिया है। डॉक्टर मीणा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पायलट दिल्ली गए तीन-चार दिन रुक कर आए 50 से 60 फोन भी कर लिया लेकिन फिर भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनका फोन नहीं उठाया। सचिन पायलट पार्टी में एक अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही है। यह राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का अपमान है।इतना…
नौकरियों के वादे कर अपने ही जाल में फंसे सीएम
झामुमो ने बेरोजगारी को विधानसभा चुनाव में रघुवर सरकार को घेरने का बड़ा हथियार बनाया था। अपनी सरकार आने पर पांच लाख लोगों को नौकरी का वादा किया था। चालू वर्ष को नियुक्तियों का वर्ष घोषित किया था। अब यही स्लोगन सरकार पर भारी पड़ रहा है। झारखण्ड के युवा रोजगार की मांग को लेकर ट्विटर पर अभियान चला रहे हैं। झारखण्ड युवा मांगे रोजगार हैश टैग से 21 जून से ट्विटर महाअभियान शुरू किया गया है। नियुक्ति वर्ष तक अंतिम संस्कार अभियान 3 जुलाई तक चलेगा। यह ट्विटर पर…
अब निषाद नेताओं का रोना शुरू ,बना चाहते हैं उप मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी ने माँग की है कि उसके नेता संजय निषाद को उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना कर पेश किया जाए। पार्टी ने कहा है कि बीजेपी चुनाव के पहले ही यह घोषित कर दे कि यदि उसकी अगुवाई वाला गठबंधन चुनाव जीता और उसकी सरकार बनी तो संजय निषाद उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी का सिर्फ एक सदस्य है। इसके अलावा संजय निषाद के बेटे प्रवीण संत कबीर नगर से सांसद हैं। लेकिन पार्टी का…
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर फिर संकट छाने की आशंका
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर संकट के बादल बार-बार गहरने लगते हैं। अब कांग्रेस पार्टी की राज्य सरकार को समर्थन दे रहे 13 में 12 निर्दलीय विधायकों की बुधवार को हुई बैठक ने एक बार फिर सियासी समीकरणों के बिगड़ने की आशंका को हवा दे दी है। जयपुर की एक होटल में हुई है इस बैठक के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि बैठक करने वाले निर्दलीय विधायकों की ओर डैमेज कंट्रोल करते हुए संयम लोढ़ा ने यह जरूर कहा कि हम सीएम गहलोत के…
यूपी चुनाव: जाट समाज को लुभाने के लिए योगी सरकार का बड़ा दाव
नोएडा की शूटिंग रेंज अब बागपत जिले की रहने वाली विख्यात निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर के नाम से जानी जाएगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि योगी सरकार ने यह फैसला जाटों को लुभावने के लिए किया है। किसान आंदोलन की वजह जाटों में भाजपा के प्रति में नाराजगी बताई जा रही थी। दादी चंद्रो का सीधे तौर पर नोएडा से नाता नहीं रहा है, लेकिन यहां से पूरे प्रदेश और देश में संदेश जाएगा, इसलिए योगी सरकार ने जाटों को लुभाने के लिए यह बड़ा दाव खेला है। गौतमबुद्ध…
सीएम योगी-केशव मौर्य के बीच मिठास घोलने की कवायद
राजधानी में मंगलवार को तेजी से चले सियासी घटनाक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत संघ और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचकर पार्टी में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। साढ़े चार साल में यह पहला मौका था जब सीएम योगी मौर्य के आवास पर गए। बहाना भले ही केशव मौर्य के पुत्र के विवाह के बाद भोज का था लेकिन जिस तरह से मौर्य के आवास पर सीएम योगी समेत संघ और भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ उससे यह…
मोदी-शाह टटोलेंगे योगी सरकार की नब्ज
कोरोनाकाल में सरकारी व्यवस्थाओं से गुस्साए वोटर्स की नब्ज टटोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खुद मोर्चा संभाल रहे हैं। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने यूपी के 800 लोगों की सूची बनाई है, जिनसे मोदी-शाह फोन पर बात करेंगे। इसमें ज्यादातर वे लोग हैं जो भाजपा की विचारधारा को पसंद करते हैं। मोदी-शाह इन लोगों से पूछेंगे कि प्रदेश में भाजपा की सरकार कैसी चल रही है? कोरोना काल में सरकार से कहां चूक हुई? जनता कितनी संतुष्ट है। खामियों को कैसे सुधारा जा…
यूपी में एक ही रंग की होंगी शहर के मुख्य मार्गों की इमारतें, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाँ कहा
सन 1876 में जयपुर पहुंचे वेल्स के राजकुमार और महारानी विक्टोरिया के स्वागत में जयपुर के भवनों को गुलाबी रंग में क्या रंगा गया, आवभगत के उस तौर-तरीके ने परंपरा और व्यवस्था का रूप लेकर जयपुर को दुनिया में गुलाबी नगरी के रूप में प्रसिद्ध कर दिया। एकरूपता का ऐसा ही रंग अब उत्तर प्रदेश के शहरों में भी नजर आएगा। मुख्य मार्गों पर स्थित आवासीय और व्यावसायिक भवनों के बाहरी हिस्से को विकास प्राधिकरण द्वारा तय रंग में ही रंगना होगा। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दे…
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी:7 राज्यों में चुनावी समीकरण से बदल सकते हैं 24 चेहरे
अगले 12 महीने में 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। फिलहाल इसकी गहमागहमी राज्यों से ज्यादा दिल्ली में दिख रही है। इन चुनावों और अगले दो साल के राजनीतिक घटनाक्रम को साधने की कोशिश में ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल की तैयारी है। केंद्र में कई मंत्री 3 से 4 विभागों का काम देख रहे हैं, ऐसे में कैबिनेट विस्तार के कयास काफी समय थे। कैबिनेट पुनर्गठन में जहां 6-7 नए चेहरों की एंट्री संभावित है, वहीं कई मंत्रियों के प्रभार बदल सकते हैं। चुनावी राज्यों का गणित साधने…
2022 में एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश- शिवपाल , YMD फैक्टर पर फोकस; ब्राह्मणों के लिए अलग रणनीति
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखिलेश यादव इस बार किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे, बल्कि छोटे-छोटे कई दलों को मिलाकर बड़ा गठबंधन तैयार करेंगे। खास बात ये है कि इस बार विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने YMD यानी यादव, मुस्लिम और दलित फैक्टर पर पूरा फोकस किया हुआ है। इसके अलावा BJP और कांग्रेस से नाराज ब्राह्मणों को भी अपने पाले में लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।…
औरंगाबाद: चिराग गुट के लोजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पशुपति पारस का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी
औरंगाबाद: लोकजनशक्ति पार्टी में जारी रस्साकस्सी के बीच शुक्रवार को जिले में कार्यकर्ताओं ने पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति पारस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चिराग पासवान के समर्थकों ने दाउदनगर की सड़क पर अपना आक्रोश जाहिर किया।इन समर्थकों ने शहर के भखरुआ मोड़ पर पशुपति पारस का पुतला जलाया। ज्ञात हो कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय दल के नेता चिराग पासवान कर पशुपति पारस द्वारा अध्यक्ष बनने को लेकर लोजपा में टूट हो गयी और पारस खेमा व चिराग खेमा दो गुट में बंट गया।ऐसे में लोजपा…
जम्मू-कश्मीर पर चुनाव महामंथन
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने सहित राजनीतिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने की केंद्र की पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को वहां के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। यह बैठक केंद्र द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन करने की घोषणा के बाद से इस तरह की पहली कवायद होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
बिहार पंचायत चुनाव: दो-तीन महीने में हो सकते हैं इलेक्शन, आयोग ने उठाए ये कदम
बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़े हालात अब सुधरने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में जल्द ही पंचायत चुनाव हो सकते हैं। बिहार के अधिकतर विभागों में सामान्य कामकाज होने लगा है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग आगामी दो से तीन महीनों में पंचायत चुनाव करवा सकता है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बाढ़ की आशंका के बीच आपदा प्रबंधन विभाग से समन्वय स्थापित करने की कवायद करते हुए पर्याप्त…
पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए शुरू किए क्रैश कोर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैयार योद्धाओं के लिए विशेष रूप से तैयार एक क्रैश कोर्स की शुरुआत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को कहा गया था कि इसके साथ ही 26 राज्यों में फैले 111 प्रशिक्षण केंद्रों में इस कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी।
विधायक रूपज्योति कुर्मी बोले- राहुल गांधी जबतक रहेंगे पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी
कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी से युवा नेताओं की विदाई लगातार जारी है। अब असम विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। रूपज्योति कुर्मी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज सुन नहीं रही । रूपज्योति कुर्मी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान युवाओं को नहीं सुनना चाहते हैं, इसलिए सभी राज्यों में पार्टी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। रूपज्योति कुर्मी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेतृत्व करने में असमर्थ…
