नई दिल्ली : आज संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली हिंसा में केंद्र सरकार की कथित विफलता पर इस्तीफा मांगेगी।बजट सत्र की पहला हिस्सा, जो 31 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए शुरू हुआ था, उस सक्ष में, सीएए पर विरोध प्रदर्शन देखा गया।यह बजट सत्र 3 अप्रैल तक चलेगा। – केंद्रीय…
Category: राज-नीति
मोदी सरकार के इस योजना के तहत हर महीने मिलेगी 10 हजार पेंशन
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना ‘प्रधानमंत्री वय वंदन योजना’ की शुरूआत की है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। अगर आप सीनियर सीटिजन की श्रेणी में आते हैं और आप हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन के तौर पर पाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले इस स्कीम में निवेश कर लें, क्योंकि यह योजना 31 मार्च से पहले बंद होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी सरकार ने…
नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा- विवादों से बचकर रहें, चुनाव में इतनी सीटें जीतने का किया दावा
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रमुख नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि एक बार फिर हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और 200 से अधिक सीटें जीतेंगे। आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश ने कहा, अल्पसंख्यकों के लिए काम हमने किया और वोट वह मांग रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रदेश की राजनीतिक गलियारे में…
दिल्ली हिंसा : केजरीवाल सरकार आज से पीड़ितों को बांटेगी मुआवजा
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार से आज से हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने का काम शुरू करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के मुद्दे पर शनिवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुआवजे के लिए आवेदन मिलने लगे हैं, पहले दिन 69 व्यक्तियों के आवेदन मिले हैं। केजरीवाल ने मीडिया से कहा, “राहत एवं बचाव कार्यो में लगे विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ हमने समीक्षा बैठक की है और जल्द ही पीड़ितों…
बिहार की राजनीति में ट्विस्ट, तेजस्वी ने नीतीश को बताया ‘अभिभावक’
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर मौके पटना में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार अपने जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के लिए चुना है। इससे पहले साल 2015 में नीतीश कुमार ने सम्मेलन का आयोजन किया था, तब लालू यादव का नीतीश कुमार की जदयू से गठबंधन था। हाल के दिनों में सीएम नीतीश कुमार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की…
ममता बनर्जी के गढ़ में आज गरजेंगे अमित शाह, CAA के समर्थन में करेंगे रैली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ममता बनर्जी के गढ़ में गरजेंगे। अमित शाह रविवार को एक दिन के कोलकाता दौरे पर होंगे और संशोधित नगारिकता कानून (सीएए) पर ”भ्रम दूर करने” के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री शहीद मीनार मैदान में रैली को संबोधित करेंगे जहां भाजपा की राज्य इकाई संसद में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित को लेकर उनका अभिनंदन करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी रैली में शामिल होंगे। अमित शाह का राजरहाट में एनएसजी की एक नई इमारत का उद्घाटन करने…
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा जा सकते हैं प्रशांत किशोर, तृणमूल ने दिया संकेत
जनता दल यूनाइटेड से बाहर निकाले गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा जा सकता है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में प्रशांत किशोर सहित कई नए चेहरों को मौका देगा। विधानसभा में सीटों के वितरण के लिहाज से राज्यसभा की चार सीटें तृणमूल को मिलेंगी लेकिन पांचवीं सीट पर माकपा-कांग्रेस या तृणमूल-कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जीतेगा। जिन लोगों को मौका मिल सकता है उन संभावितों में दिनेश त्रिवेदी, प्रशांत किशोर, मौसम नूर और ऋतब्रत बनर्जी के नाम हैं।…
अमित शाह की अध्यक्षता में EZC की बैठक जारी, नहीं पहुंचे हेमंत सोरेन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की बैठक शुक्रवार को यहां चल रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं. इजेडसी की 24वीं बैठक में ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल तथा बिहार के उनके समकक्ष क्रमश: ममता बनर्जी और नीतीश कुमार भाग ले रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं. बैठक में भाग लेने में असमर्थ सोरेन ने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव…
पुलवामा के आरोपी को मिली जमानत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- गृह मंत्री शाह और NIA चीफ तत्काल दें इस्तीफा
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि हमारी सीधी मांग है कि गृह मंत्री और एनआईए चीफ का इस्तीफा अनिवार्य है। दिल्ली दंगों में गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग हो चुकी है, मगर अब एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। यह मामला है- जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी की जमानत का। इस मामले में हमारे सीधे और स्पष्ट सवाल हैं:- 1. क्या यूसुफ चौपान नाम का व्यक्ति जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी है?, हमें पता है इसका जवाब हां ही होगा। 2. जैश-ए-मोहम्मद संसद हमले, पुलवामा और ऐसी ही…
मप्र को देश की बागवानी राजधानी बनाएंगे : कमल नाथ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने प्रदेश को देश का बागवानी राजधानी (होर्टिकल्चर कैपिटल) बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी 2020-21 में ‘स्टेट फोकस पेपर’ का विमोचन करते हुए राज्य को होर्टिकल्चर कैपिटल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी (बागवानी) किसानों की समृद्धि के द्वार खोलने वाला क्षेत्र है। यही कृषि का भी भविष्य है। कमल नाथ ने कहा कि राज्य में बड़ी मात्रा में अनुपयोगी पड़ी राजस्व भूमि का उपयोग उद्यानिकी क्षेत्र…
प्रधानंमत्री 29 फरवरी प्रयागराज में दिव्यांगजनों और बुजुर्गो को सहायता यंत्र वितरित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में एक विशाल वितरण शिविर में वरिष्ठ नागरिकों (राष्ट्रीय वयोश्री योजना-आरवीवाई के अंतर्गत) और दिव्यांगजनों को (एडीआईपी योजना के अंतर्गत) सहायता यंत्र और उपकरण वितरित करेंगे। देश में यह सबसे बड़ा वितरण शिविर होगा, जिसमें सबसे अधिक संख्या में लाभान्वितों को शामिल किया गया है, साथ ही इसमें वितरित किए जाने वाले उपकरणों और सहायता यंत्रों की संख्या तथा उनका मूल्य सबसे अधिक है। इस विशाल शिविर में 56,000 से अधिक विभिन्न प्रकार के सहायता यंत्र और उपकरण 26,000 लाभान्वितों को…
उनको बेरोजगारों पर राजनीति से मतलब, हमें विकास की चिंता : सुशील मोदी
पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव में वक्त है, बावजूद सियासी पारा चढ़ गया है. एकबार फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी को निशाने पर लिया है. दरअसल, सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके बिहार में आरजेडी शासन के दौरान कानून व्यवस्था की खराब हालत को लेकर सवाल किये हैं. दूसरी तरफ बिहार के विकास के सवाल पर बड़ा पलटवार भी किया है. सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके लिखा है कि ‘आरजेडी के जिस विधायक ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए एक ही…
ओडिशा में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक आज, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज ओडिशा पहुंच रहे हैं। भुवनेश्वर में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक की वो अध्यक्षता करेंगे। ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। इस बैठक में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अधिकारियों की बड़ी टीम हिस्सा ले रही है। बताया गया है कि बैठक में अंतराज्यीय मुद्दों के अलावा विकास, केंद्रीय योजनाओं के…
2022 तक राज्यसभा में भाजपा की घटेंगी सीटे, कांग्रेस का बढ़ेगा दबदबा
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार नही है, ऐसे में राज्यसभा में भी भाजपा की ताकत घटने के आसार हैं। इन तीनों राज्यों में विद्यायकों के अंकगणित के हिसाब से आगे आने वाले समय में भाजपा को काफी नुकसान होने वाला है। फिलहाल तीनों राज्यों की 26 सीटों में से भाजपा के पास अभी 21 सीटें हैं। लेकिन 2022 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा इन तीनों राज्य में 12 या 13 सीटों पर सिमट सकती है। राज्यसभा के लिए 26 मार्च को हो रहे…
केंद्रीय मंत्री मुख्तार ने अजमेर शरीफ दरगाह पर मोदी की तरफ से चादर चढ़ाया
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाया। उन्होंने कहा कि “एकता और सौहार्द की ताकत ही पंथनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है।” नकवी ने मोदी का लिखा संदेश भी पढ़कर सुनाया। संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है, “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स के अवसर पर विश्वभर में उनके अनुयायिओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले महान सूफी संत के वार्षिक उर्स पर दरगाह अजमेर शरीफ पर…
ताजमहल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, आगरा मेयर ने कहा-चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की चाभी भेंट करेंगे, जानिए क्या है पीछे का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने यह बात कही है। इस बीच, आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने पर हम उन्हें चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की एक चाभी भेंट करेंगे। चाभी देने के पीछे का संदेश यह है कि उनका स्वागत है, वह गेट खोलें और आगरा में प्रवेश करें।’ अमेरिकी…
बसपा ने छोड़ा समाजवादी पार्टी का साथ, अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव 2022
नई दिल्ली. बहुजन समाज पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मायावती की अगुवाई में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि बसपा आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी. माना जा रहा था कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिली सफलता के बाद दोनों एक साथ चुनाव लड़ेंगे. मायावती ने निर्देश दिया है कि पार्टी को बूथ स्तर पर तैयार किया जाए.
कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार, कहा- जब देश का कद दुनिया में बढ़ रहा है तो कांग्रेस दुखी क्यों
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर शनिवार को भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा ने शनिवार को पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस दुखी क्यों है? उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और…
बयान पर वारिस पठान को ओवैसी की फटकार, भाजपा से लेकर RJD के तेजस्वी ने किया विरोध
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुंबई के भायखला से विधायक रह चुके वारिस पठान के कर्नाटक के गुलबर्ग में 15 फरवरी को एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान ‘100 करोड़ (हिंदुओं) पर 15 करोड़ (मुस्लिम) भारी पड़ेंगे’ को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. वहीं, इस बयान को लेकर पठान के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज कराई गई है. भाजपा सांसद गिरिराज सिंह से लेकर आरजेडी के तेजस्वी यादव तक ने इसका विरोध किया है. भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने तो पठान को उत्तर प्रदेश…
इंटरनेट बंदी से देश की इकोनॉमी को हुआ 19,435 करोड़ का नुकसान
देश में कभी भी किसी भी हिस्से में उपद्रव, दंगा या तनाव के हालात बनने पर सरकार सबसे पहले अस्थाई तौर पर इंटरनेट बंद करती है. लेकिन इस इंटरनेट बंदी की वजह से देश की इकोनॉमी को बड़ा नुक्सान हो रहा है. यह जानकारी सैल्युलर ऑप्रेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यूज ने दी है. राजन मैथ्यूज ने बताया कि साल 2012 से 2017 के बीच इंटरनेट बंदी के कारण 3.04 बिलियन डॉलर यानी करीब 19,435 करोड़ का नुक्सान हुआ है. मैथ्यूज ने रिपोर्ट का हवाला देकर कहा…
